इनरव्हील क्लब ओबरा : तीज क्वीन का खिताब प्रियंका सिंह ने अपने नाम किया

Spread the love

ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय इनरव्हील क्लब ओबरा ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपिका तिवारी ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर तीज महोत्सव की धूमधाम को और बढ़ाया। क्लब की सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से त्योहार की महत्ता और परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण श्तीज क्वीनश् प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं तीज क्वीन का खिताब प्रियंका सिंह ने अपने नाम किया, मीनाक्षी फर्स्ट रनरअप रही, दीपिका तिवारी को  बेस्ट डांसर अवार्ड से नवाजा गया  तौकीर फातिमा को बेस्ट वॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया।

   संगीता केसरी को बेस्ट ड्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया स्वाति  को बेस्ट सिंगिंग अवॉर्ड मिला प्रतिभागियों ने अपनी अदाओं, पहनावे और प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा ने पूर्व प्रधानाचार्य राम यादव, कमला सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, शीला श्रीवास्तव को सम्मानित किया निर्णायक मंडल  की भूमिका में शशि द्विवेदी एवं परमजीत कौर द्वारा श्तीज क्वीनश् का चयन किया गया और तीज क्वीन विजेता को स्टार हेल्थ के मैनेजर जितेंद्र श्रीवास्तव की ओर से सम्मानित किया गया। स्टार हेल्थ की टीम ने विजेता को सम्मानित करते हुए महिलाओं की स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष जसकीर्ति तनेजा ने इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आपस में जोड़ने और समाज में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।  इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, संजना, कीर्ति, संगीता, पिंकी, बेबी, मीरा, जूलि, अनीता, स्नेहा, प्रियंका इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.