Prime Minister Modi ने Murali Manohar Joshi को जन्मदिन की बधाई दी

Spread the love

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक सेवा और विद्वतापूर्ण गतिविधियों में उनके व्यापक योगदान ने हमारे राष्ट्र को समृद्ध किया है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 89वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक सेवा और विद्वतापूर्ण गतिविधियों में उनके व्यापक योगदान ने हमारे राष्ट्र को समृद्ध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत हैं। शैक्षिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। इस विशेष दिन पर, हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।’’ जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.