पुलिस कमिश्नर एवं डीएम ने जी20 के आयोजन से सम्बन्धित कार्यों का लिया जायज़ा

Spread the love

 वाराणसी। जी20 के आयोजन से सम्बन्धित शहर के प्रमुख स्थलों पर कराए जा रहे सजावट एवं अन्य कार्यों का जायज़ा लेने के लिए सोमवार को पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन तथा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण किये।

        उन्होंने सारनाथ म्यूजियम, सारनाथ धमेख स्तूप का निरीक्षण किया और लाइट एंड साउंड सिस्टम को देखा। इसके अलावा ट्रेड फैसिलिटेशन सेन्टर भी गये और वहां पर चलने वाले लाइट एंड साउंड प्रोजेक्शन के द्वारा यहां की संस्कृति और सभ्यता के प्रदर्शन की जानकारी ली तथा हैंडीक्राफ्ट शोरूम का भी निरीक्षण किया। जहां बनारसी बुनकारी विधा के कीमती नमूने संजोकर रखे गये हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों पर  गंदगी एवं कूड़े का ढेर कतई न हो। नियमित साफ-सफाई के साथ कूड़े की उठान सुनिश्चित कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.