सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान में 100 से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी

Spread the love

भुनेश्वर। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के हॉट स्ट्रिप मिल-2 क्षेत्र के अधिकारियों और ठेका श्रमिकों सहित 100 से अधिक कर्मचारियों ने 18 जून 2024 को आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एक लंबी मानव श्रृंखला बनाई। अभियान का नेतृत्व महा प्रबंधक (मेकानिकल), श्री रंजीत कुजूर  और विभाग के अन्य अधिकारियों ने किया।

अभियान में सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित पहलुओं जैसे गति सीमा, लाल बत्ती का उल्लंघन और ओवरटेकिंग की समस्या, हेलमेट जैसे सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रासंगिक संदेश और नारे वाले तख्तियाँ और बैनर प्रदर्शित किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा आदतों को मजबूत करना और संगठन के भीतर एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना तथा सुरक्षा जिम्मेदारी की संस्कृति और सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की इच्छा रखने वाले यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाना था।

अभियान का संचालन उप महा प्रबंधक (एच.एस.एम.-2) एवं सड़क सुरक्षा कप्तान, सन्यासी चरण साहू, सहायक महा प्रबंधक (एच.एस.एम.-2) और डी.एस.ओ., चंद्रहास एवं उप प्रबंधक (सुरक्षा इंजीनियरिंग), चिन्मय साबत  द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.