Blog

  • राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

    राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

    सोनभद्र। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक  कीं ।  बैठक के दौरान राज्यपाल ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया ।
    राज्यपाल ने कहा कि जनपद के दुरूह क्षेत्रों ग्रामीण अंचलों में जाकर महिलाओं को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाये कि होम डिलीवरी न करायें, होम डिलीवरी कराने से जच्चा, बच्चा के जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीण अनपढ़ व्यक्तियों को इसके लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाये, मेडिकल कालेज में पढ़ रहे छात्राओं द्वारा भी गांव में जाकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाये कि, गांव में डिलीवरी न करायें और महिलाओं का समय पर टीकाकरण कराया जाये । इस दौरान राज्यपाल ने जनपद में टी0बी0 मुक्त ग्रामों की संख्या के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र में 250 ग्राम पंचायतों को अब तक टी0बी0 मुक्त बनाया गया है, शेष अन्य ग्रामों को भी टी0बी0 मुक्त बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है।

       कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को टी0बी0 मुक्त बनाने के लिए संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने हेतु टी0बी0 रोगियों को बेहतर देखभाल के साथ ही पोषाहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि टी0बी0 से ग्रसित मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली, कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गरम भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराये जाये और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहें, 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों का पूरे जनपद में सर्वे कराया जाये और उन बच्चों का प्रवेश आंगनबाड़ी केन्द्रों में कराया जाये और छः वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का सर्वे कराकर उनका प्रवेश प्राथमिक विद्यालयों में कराया जाये, इस कार्य में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से कार्य सुनिश्चित कराया जाये,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी राशन की दुकानें आवंटित की जाये, ग्रीन आर्मी की महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाये और अच्छे कार्य करने पर उन्हें भी राशन की दुकान आवंटन किया जाये। इस दौरान राज्यपाल ने आकांक्षी जनपद सोनभद्र के विकास के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र देश के आकांक्षी 112 जनपदों में से विकास के मामले में तीसरे स्थान पर है। 

    इस मौके पर राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौंड़, विधायक सदर , विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    *रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित*

    रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष  मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू सहित पत्रकार सौरभ सिंह परिहार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा सभी विषयों पर समुचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास  तथा मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • परियोजना स्वीकृति, प्रतिपूर्ति दावे एवं परियोजना पूर्णता प्रमाणपत्र समयबद्ध तरीके से नाबार्ड को भेजे जाएं – मुख्य सचिव

    परियोजना स्वीकृति, प्रतिपूर्ति दावे एवं परियोजना पूर्णता प्रमाणपत्र समयबद्ध तरीके से नाबार्ड को भेजे जाएं – मुख्य सचिव

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आरआईडीएफ से वित्त पोषित परियोजनाओं से संबंधित वित्तीय वर्ष 2025-26 की हाई पावर कमेटी की चतुर्थ समीक्षा बैठक सम्पन्न
    लखनऊः
     मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में नाबार्ड के ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) से वित्त पोषित परियोजनाओं से संबंधित वित्तीय वर्ष 2025-26 की हाई पावर कमेटी की चतुर्थ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
    मुख्य सचिव ने बैठक में तृतीय समीक्षा बैठक के बाद हुई प्रगति का ब्योरा लिया और विभागों को नाबार्ड को प्रतिपूर्ति दावे शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड और कार्यदायी विभागों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि परियोजना स्वीकृति, प्रतिपूर्ति दावे एवं परियोजना पूर्णता प्रमाणपत्र (PCR) समयबद्ध तरीके से नाबार्ड को भेजे जाएं।
    उन्होंने Project Yet to be Grounded (PYG) तथा Slow Moving Projects (SMP) की समीक्षा कर उनका ब्योरा नाबार्ड को भेजने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने सभी विभागों एवं नाबार्ड को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि कार्यदायी विभाग अपनी परियोजनाओं की Quarterly Progress Report (QPR) नाबार्ड को प्रेषित करेंगे, जिससे परियोजनाओं की वास्तविक समय पर निगरानी सुनिश्चित हो सके।
    अंत में, मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं नाबार्ड को आपसी तालमेल बढ़ाकर विभिन्न कार्यबिंदुओं पर संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्राथमिकता संवितरण पर केंद्रित है, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3000 करोड़ रुपये का ऋण संवितरण राज्य सरकार को स्वीकतृ परियोजनाओ के सापेक्ष किया जा सकें। उनके द्वारा बताया गया कि विभिन्न कार्यदायी विभागो को वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 1751 करोड़ रुपये संवितरित किए जा चुके है। बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान, सचिव वित्त सुश्री संदीप कौर सहित विभिन्न कार्यदायी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नाबार्ड, उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया।

  • राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजकीय बाल गृह बालिका रामनगर का किया निरीक्षण 

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजकीय बाल गृह बालिका रामनगर का किया निरीक्षण 

    निराश्रित बालिकाओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया

    वाराणसी। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह बालिका रामनगर का निरीक्षण कर वहां की बालिकाओं के साथ संवाद किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति आनंद त्यागी, रजिस्ट्रार डॉक्टर सुनीता पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

          इस अवसर पर बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनके द्वारा साझा किए गए सफलता की कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रतीत हो रहा है कि महिला कल्याण विभाग बालिकाओं के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रही है। संस्था में निवासरत बालिकाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देने हेतु जिलाधिकारी तथा कुलपति काशी विद्यापीठ को निर्देश दिया गया। उन्होंने संस्था की विजिटिंग डॉक्टर से बालिकाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 2 गर्भवती बालिकाओं तथा 4 बच्चों वाली बालिकाओं को अतिरिक्त आहार तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, उनका हीमोग्लोबिन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं के साथ संवाद में कंप्यूटर तथा एआई का उपयोग करने के बारे में चर्चा की तथा बालिकाओं के अध्ययन कक्ष, भंडार कक्ष, रसोई कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

           राज्यपाल के आगमन पर संस्था की बालिकाओं द्वारा तबला वादन के साथ स्वागत किया गया, उसके पश्चात भजन “नगरी हो आयोध्या सी रगहुकुल सा घराना हो” हारमोनियम के साथ सुनाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा द्वारा अपने स्वागत भाषण में संस्था के बारे में तथा बाल गृह बालिका में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उसके पश्चात संस्था से रोजगार के माध्यम से पुनर्वासित 5 बालिकाओं ने अपने अनुभव प्रस्तुत किया। जिनमें से 2 उत्कर्ष बैंक हरहुआ में कार्यरत हैं तथा 4 जीडी गोयनका हेल्थ इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग के साथ ही अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

           बताते चलें कि राजकीय बाल गृह बालिका, एक आवासीय संस्था है जो महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित है। जिसमें 11 से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं को आश्रय प्रदान किया जाता है, जो अनाथ, POCSO एक्ट के तहत पीड़ित, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल मिसिंग, गृह से पलायित जो किसी कारणवश घर छोड़ देती हैं, जैसे प्रकरणों से प्रभावित होती हैं।

           

  • साइबर फ्रॉड के 39 हजार रुपये पुलिस ने पीड़ितों को दिलाए वापस

    साइबर फ्रॉड के 39 हजार रुपये पुलिस ने पीड़ितों को दिलाए वापस

    दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 39 हजार रुपये पीड़ितों के खाते में वापस कराए हैं।कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रामलखन पुत्र रामदेव निवासी टेढ़ा, थाना दुद्धी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर डराकर ₹21,000 रुपये ठग लिए गए थे। वहीं अजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुद्धी से MPOCKET लोन ऐप के नाम पर QR कोड के जरिए ₹1,799 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। दोनों मामलों में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से संपर्क किया गया और न्यायालय के आदेश पर होल्ड कराई गई धनराशि पीड़ितों के मूल खातों में वापस करा दी गई।राशि वापस मिलने पर दोनों आवेदकों ने पुलिस टीम का आभार जताया और सराहना की।

  • किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों के बारे में किया गया जागरूक 

    किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों के बारे में किया गया जागरूक 

    प्रगतिशील किसान किये गये सम्मानित 

      चन्दौली । कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली परिसर में मिलेट्स रेसिपी विकारा उपभोक्ता जागरूकता/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स पटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा द्वारा प्रागण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

    डा० अभयदीप गौतम, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रह गया है। डा० विशाल दीक्षित, द्वारा मानव जीवन में हो रही विभिन्न बीमारियों से बचने हेतु श्री अन्न से जुड़े फसले ज्वार, बाजरा, सावां, कोदों, कुटकी आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गयी। श्री रमेश सिंह, अध्यक्ष शिवनन्दम् फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, धानापुर ने जायद मक्का के उत्त्पादन एवं तिलहनी फसलों की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि में विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। श्री गनासिंह कुशवाहा, अवर अभियन्ता द्वारा खेती में कृषि यंत्रीकरण एवं जायद फसलों के लिये हो रही सिंचाई के असुविधा में सोलर सिंचाई पम्प लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।

    उक्त कार्यक्रम में मिलेट्स से सम्बन्धित रेसिपी का बी०डी० फीड्स, होटल रमाडा, अशोक इन्टर कालेज, बबुरी, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, विश्वामित्र ग्रामोद्योग, कानपुर द्वारा स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। चयन समिति द्वारा स्टालों पर लगे रेसिपी के टेस्ट के आधार पर बी०डी० फीड्स को प्रथम, होटल रमाडा को द्वितीय एवं वि‌ठ्ठलदास, प्रगतिशील कृषक को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उप कृषि निदेशक द्वारा सभी किसान भाईयों से श्री अन्न की खेती करने की अपील की गयी। साथ ही दलहन एवं तिलहन के खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व प्रगतिशील कृषक श्री दीनानाथ श्रीवास्तव व अन्य कृषक उपस्थित रहे। अन्त में उप कृषि निदेशक भीमसेन द्वारा मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता / राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स घटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों एवं आत्मा योजना से भ्रमण पर आये कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समाप्ति की घोषणा की गयी।

  • औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक और आधुनिक बनाए – जिलाधिकारी 

    औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक और आधुनिक बनाए – जिलाधिकारी 

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

    चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।

    रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लोक निर्माण के लंका-अलीनगर मार्ग) को चौड़ा करवाने संबंधित समस्या पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय। ग्राम डाबरिया,धानपुर में स्थापित हो रहे सी बी जी प्लांट हेतु लगभग दो किलोमीटर रोड निर्माण की मांग की गई थी।जिसपर लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रोड निर्माण कार्य चल रहा है जल्द ही उसको पूर्ण कर लिया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर हर संभव प्रयास कर निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

    उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक के दौरान अधि अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।

  • आयकर विभाग की हाईटेक कार्रवाई, सपा नेता इस्तियाक खान तक पहुंची जांच

    आयकर विभाग की हाईटेक कार्रवाई, सपा नेता इस्तियाक खान तक पहुंची जांच

    सोनभद्र । आयकर विभाग की कार्रवाई अब व्यापक और बहुस्तरीय रूप ले चुकी है। 26 घंटे से अधिक समय से विभाग की टीमें जिले में डटी हुई हैं और जांच का दायरा सपा नेता इस्तियाक खान से जुड़ी ईशान कंस्ट्रक्शन की पत्थर खदान तक पहुंच गया है। खदान क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट तकनीक से जियो मैपिंग की जा रही है, जिससे स्वीकृत सीमा और वास्तविक खनन का मिलान किया जा सके।सूत्रों के अनुसार यह पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से शुरू हुआ। पहले चरण में शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से टीमें जिले में दाखिल हुईं और खनन कारोबारियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर दबिश दी गई। इसके बाद जांच सीधे खदानों, कार्यालयों और बैंक खातों तक पहुंच गई। इसी क्रम में टीम ओबरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंची, जहां ईशान कंस्ट्रक्शन से जुड़े खातों की गहन पड़ताल की जा रही है।जांच टीम लखनऊ स्थित सपा नेता के आवास 3/13 सैफायर विला, सरोजिनी नायडू मार्ग, हांडा हॉस्पिटल लेन, योजना भवन के पास, हजरतगंज भी पहुंची। फिलहाल इस्तियाक खान न तो सोनभद्र में मौजूद पाए गए और न ही लखनऊ स्थित आवास पर। सूत्र बताते हैं कि वह प्रदेश से बाहर हैं, हालांकि अधिकारियों से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और उन्हें शीघ्र उपस्थित होने के लिए कहा गया है।वाराणसी जोन के अधिकारियों की अगुवाई में सोनभद्र जनपद के 14 से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच जारी है। 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग टीमों में तैनात हैं। तकनीकी टीम ड्रोन के जरिए खदान क्षेत्र की मैपिंग कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर खनन गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक एमएम-11 जारी करने में अनियमितता और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। आयकर विभाग ने खदान से जुड़े तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन और अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। बैंकिंग लेनदेन की गहन जांच के दौरान बड़े वित्तीय खुलासे की संभावना जताई जा रही है।ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद खनन कारोबार में सन्नाटा पसरा है और व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया है, लेकिन स्पष्ट संकेत हैं कि जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में कुछ अन्य प्रभावशाली नाम भी सामने आ सकते हैं।शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से शुरू हुआ यह गोपनीय अभियान अब खदानों से बैंक खातों तक पहुंच चुका है और सोनभद्र की इस बड़ी तकनीकी जांच पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

  • खुशहाली की खुशहोली, किसानों को मिलेगी धान की एकमुश्त अंतर राशि…..

    खुशहाली की खुशहोली, किसानों को मिलेगी धान की एकमुश्त अंतर राशि…..

    *समय पर सहायता से मजबूत होगा किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था*

    रायपुर/ होली का त्योहार इस बार  किसानों के लिए सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि समृद्धि और खुशहाली की सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त देने के निर्णय ने गांव-गांव में उत्साह का माहौल बना दिया है। यह राशि किसानों के जीवन में आर्थिक राहत के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है।

    कबीरधाम जिले के ग्राम खिरशाली के किसान मूलचंदन पाटिल के लिए यह निर्णय किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने इस वर्ष धान खरीदी केंद्र में 31.20 क्विंटल धान बेचा था, जिसकी समर्थन मूल्य की राशि उन्हें समय पर बैंक खाते में मिल गई। अब अंतर राशि भी होली से पहले मिलने की खबर से उनके परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। श्री पाटिल बताते हैं कि इस बार खरीदी केंद्र में पूरी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। वे कहते हैं कि इस राशि से वे अपने बच्चों के लिए नए कपड़े, घर की आवश्यक सामग्री और त्योहार के लिए रंग-गुलाल खरीद सकेंगे।

    ग्राम छांटा के किसान भोलाराम चंद्रवंशी ने बताया कि 5.57 एकड़ में धान तथा शेष भूमि में गन्ने की खेती करते हैं। इस सीजन उन्होंने 84.40 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा। वे बताते हैं कि समय पर भुगतान मिलने से उन्हें आर्थिक चिंता नहीं रही और अब होली से पहले अंतर राशि मिलने से घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ खेती के कामों में भी सुविधा होगी। उनका कहना है कि त्योहार के समय यह राशि मिलना परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत है।

    इसी तरह ग्राम मोटियारी के किसान श्री मेलनराम जायसवाल ने भी सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस वर्ष लगभग 212 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। मूल भुगतान उन्हें पहले ही मिल चुका है, लेकिन अंतर राशि होली से पहले मिलने की घोषणा ने उनकी आर्थिक योजनाओं को नया बल दिया है। उनका कहना है कि होली के बाद खेती का नया सीजन शुरू हो जाता है, ऐसे में यह राशि पारिवारिक जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्यों में बहुत उपयोगी साबित होगी। वे इस राशि से ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिससे खेती का काम आसान होगा और आय के नए अवसर भी बढ़ेंगे। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय उनकी जरूरतों को पूरा करती है। होली से पहले आर्थिक सहायता मिलने से न केवल त्योहार की खुशियां दोगुनी हुई हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह पहल से समय पर मिला सहयोग किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे त्योहार भी खुशहाल, खेती भी सशक्त और भविष्य भी सुरक्षित होगी।

  • उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026” का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को होगा

    उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026” का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को होगा

    एक्सपो में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, उद्यमी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालक सम्मिलित होंगे

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026 का दो दिवसीय आयोजन 27 एवं 28 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कल 27 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से होगा। एक्सपों में भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0सिंह बघेल, उ0प्र0 सरकार के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त एक्सपो में उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड के वीरू साहनी, उ0प्र0, मत्स्य विकास निगम लि0 के अध्यक्ष  रमाकांत निषाद, अवनीश कुमार अवस्थी,  के0वी0राजू, अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, भारत सरकार के संयुक्त संचिव  सागर मेहरा तथा महानिदेशक मत्स्य श्रीमती धनलक्ष्मी के0 प्रतिभाग करेंगें।  प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय एक्सपो में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, उद्यमी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालक सम्मिलित होंगे।

    मीन महोत्सव प्रदेश के मत्स्य किसानों एवं मत्स्य उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। वैज्ञानिकों एवं उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को आधुनिक, लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह संवाद कार्यक्रम जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनेगा। प्रत्येक मत्स्य किसान एवं मत्स्य उद्यमी  को तकनीकी ज्ञान, योजनाओं की जानकारी एवं बाज़ार से सीधा जुड़ाव प्राप्त होगा, जिससे मत्स्य क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित होगा। साथ ही प्रदेश की जनता को व्यापार, एक्वा पर्यटन, पोषण सुरक्षा एवं रोजगार का लाभ मिलेगा।