Blog

  • निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात – श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले

    निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात – श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले

    *राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025* 

    *लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह*

     *निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*

    रायपुर / लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही  लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार  सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।  राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में  निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक प्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सशक्त निर्वाचन के लिए आज ही के दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां जितने बड़े स्तर पर चुनाव सम्पन्न होता है, उतना अन्य किसी देश में शायद ही होता होगा। उसके बावजूद एक नियत समय में जल्द चुनाव कार्य सम्पन्न होते हैं और चुनाव परिणाम भी आ जाते है।  छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां होने के बावजूद जिस प्रकार चुनाव सफलतापूर्वक कराए जाते हैं, इसके लिए हमारा प्रशासनिक अमला बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता पंजीकरण मेन्यूअल होता था। अब यह काफी आसान हो गया है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। 

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि निर्वाचन के प्रति महिला मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में जहां पहले महिलाओं  की संख्या पुरुषों कि तुलना में कम थी, वहीं इस लोक सभा चुनाव में 1000 पुरुषों की तुलना में  1024 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए सफल निर्वाचन में फ्रंटलाइन वर्करों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ को देश मे बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवॉर्ड दिया गया है। इसमें हमारे प्रशासनिक अमले का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हम सभी के लिए गर्व की बात है। 

    कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं और विकास की दिशा को तय करते है। इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और देश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी एस ध्रुव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

    मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित  सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नव मतदाताओं, सर्विस वोटरों और निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।  रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उत्कृष्ट राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर ट्रेनर पुरस्कार हेतु  यू एस अग्रवाल, प्रणव सिंह, पुलक भट्टाचार्य, सुनील शर्मा, श्रीमती गीता दीवान, डॉ. के.आर.आर सिंह, उज्ज्वल पोरवाल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए अपूर्व प्रियेश टोप्पो, विनय अग्रवाल, रूपेश कुमार वर्मा, श्रीमती शारदा अग्रवाल, विनोद अगलावे, असीम थवाईत को पुरस्कृत किया गया। लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के  रूप में पुरस्कृत अधिकारियों  में रायपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, सरगुजा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, सुकमा उप जिला निर्वाचन गजेंद्र सिंह ठाकुर शामिल है। उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  पुरस्कार हेतु संभागवार दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव से श्रीमती इंदिरा नवनी सिंह, रायपुर संभाग के धमतरी जिले से डॉ. विभोर अग्रवाल, बस्तर संभाग से कोेण्डागांव जिले से अंकित चौहान, सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से श्रीमती ललिता भगत एवं बिलासपुर संभाग अंतर्गत बिलासपुर जिले से बजरंग वर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट 5 सहायक  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी संभागवार सम्मानित किया गया ।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उत्कृष्ट सम्पादन हेतु निर्वाचन पर्यवेक्षक , संभागवार 5 सहायक प्रोग्रामर, 5 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, 8 बूथ लेवल ऑफिसर को सम्मानित किया गया ।

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाकर,पहली बार वोटिंग करने वाले युवा मतदाताओं को किया प्रेरित

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाकर,पहली बार वोटिंग करने वाले युवा मतदाताओं को किया प्रेरित

    15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद में हुए विविध आयोजन

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत आयोजित रंगोली, भाषण ,निबंध ,कबड्डी,खो-खो आदि के विजेताओं को शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, नव युवा मतदाताओं का अभिनंदन कर दिया गया मतदाता फोटो पहचान पत्र 

    भदोही / 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का जनपद, तहसील व ब्लाक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपदीय कार्यक्रम केएनपीजी कालेज मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह, स्वीप प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की उपादेयता व प्रासंगिकता पर बल देते हुए इस वर्ष की थीम ‘वोटिंग जैसा  कुछ नहीं, ‘‘वोट जरूर डालेंगे हम’’ पर बल दिया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को शपथ दिलाई कि ‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”। केएनपीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के विषय वस्तु को अंकित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने भाषण, निबंध ,क्विज आदि प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर मतदाता दिवस पर बल दिया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र में समावेशी ,सुलभ, नैतिक, भागीदारी और उत्सव पूर्ण चुनाव की भावना पर बल दिया ।उन्होंने ‘मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं’ के साथ लोगों को जागरूक किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा कठपुतली नृत्य के माध्यम से भी जनपद वासियों को मतदान के महत्व से जागरूक किया गया।

           जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने नव युवा मतदाताओं का अभिनंदन कर मतदाता फोटो पहचान पत्र ईपिक वितरण किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोगों के बीच चुनावी जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने युवा मतदाताओं के नामांकन की सुविधा पर बल दिया। 

    निर्वाचन कार्य व मतदाता जागरूकता मैं उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनपद के स्वीप के विभिन्न कैटेगरी के आइकॉन अशोक गुप्ता, गौरव, जिला मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह सहित बीएलओ, सुपरवाइजर, मतकार्मिकों, सांस्कृतिक कलाकारों के साथ राष्ट्रीय मतदाता पर आयोजित खो खो, कबड्डी बालक/बालिका वर्ग, निबंध, भाषण, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह के द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के जागरूक मतदाता विजय कुमार भटनागर, सत्य नारायण मोदनवाल एवं दिव्यांगजन मतदाता मुस्ताक अहमद, श्यामधर यादव को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के संम्बोधन सहित ईवीएम, वीवीपैट जागरूकता शार्ट फिल्म, मैं भारत हूॅ, हम भारत के मतदाता आदि कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद के सभी डिग्री कॉलेज व आईटीआई में किया गया। जिसमें पहली बार वोटिंग करने वाले युवा उत्साहित होकर ,वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार से परिचित व उत्साहित हुए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में पुलिस लाईन, मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विकास भवन सहित जनपद के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालय, संस्थाओं, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाकर लोगों को लोकतंत्र के महाउत्सव में अवश्य सहभागिता करने की प्रतिबद्धता की गई।

    केएनपीजी कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 रमेश चन्द यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ भूपेन्द्र नारायण सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा, डीआईओएस अंशुमान, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, वाहिद, जगदीश, हिंचलाल यादव आदि उपस्थित रहे।

  • विकास और विरासत पर जोर, कृषि व पर्यटन को एक साथ लेकर चलेंगे – मंत्री जयवीर सिंह

    विकास और विरासत पर जोर, कृषि व पर्यटन को एक साथ लेकर चलेंगे – मंत्री जयवीर सिंह

    राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2025 का अवध शिल्प ग्राम में भव्य आयोजन

    इस अवसर पर ब्लॉगर्स-इन्फ्लुएंसर्स, स्टेक होल्डर्स सहित अन्य को किया गया सम्मानित

    लखनऊ,/ राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में पर्यटन के महत्व और विकास के लिए विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। मंत्री ने कहा, कि उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के लिए पूरे देश और दुनिया में विख्यात है। मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन क्षेत्र को रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कृषि और पर्यटन को मिलकर एक नई राह पर चलने की बात कही। 

    राज्य में एग्री और रूरल टूरिज्म पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एक लाख ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का जो लक्ष्य रखा है, उसमें पर्यटन का अहम योगदान होगा। हमारा विश्वास है आदरणीय प्रधानमंत्री जी के पांच ट्रिलियन इकॉनमी लक्ष्य में पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आजादी के 100वें साल में अर्थात 2047 तक अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश पर्यटन महती भूमिका निभाएगा।

    मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा, आज के बदलते दौर में कृषि और पर्यटन साथ मिलकर बढ़ रहे हैं। एग्रो टूरिज्म आने वाले समय में नई ताकत देंगे, यह पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा, समय आ गया है कृषि में योगदान देने वाले किसान अब पर्यटन में भी अहम भूमिका निभाएं। पर्यटन नीति के तहत होम स्टे की ओर कदम बढ़ाने वाले किसानों को रियायत दिए जाएंगे। ऐसे किसानों का स्वागत है। जयवीर सिंह बोले, कोरोना महामारी के बाद लोगों ने गांव का रुख किया तो  प्रकृति की महत्ता को समझा। किसान पर्यटन विभाग के साथ जुड़कर काम करें तो उनका भी भला होगा और एग्रो टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

    जयवीर सिंह बोले, उत्तर प्रदेश की आबादी 24 करोड़ है। 2017 में हमारी सरकार आने के बाद कानून-व्यवस्था के साथ अन्य क्षेत्रों में बड़े स्तर पर बदलाव हुए। राज्य का कायाकल्प हुआ है। दंगाइयों के प्रदेश को उत्तम प्रदेशश् बनाने में मजबूत फैसले लिए, जिससे देश-दुनिया के लोगों की अवधारणा बदली। उत्तर प्रदेश पर्यटन आज ऐसी यात्रा पर निकल पड़ा है जिसमें गांव प्राथमिकता पर है। यूपी टूरिज्म नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हम आगे भी विरासत और विकास को साथ लेकर बढ़ेंगे।

           कार्यक्रम में निम्नलिखित लोगों के बीच पुरस्कार वितरण बेस्ट टूरिज्म विलेज श्रेणी में गोल्ड पुरस्कार जैत गांव, मथुरा को, सिल्वर पुरस्कार सेल्हा गांव, पीलीभीत को, और ब्रॉन्ज पुरस्कार बुढ़ादाना गांव, औरैया को मिला। बेस्ट फार्म स्टे श्रेणी में गोल्ड पुरस्कार फूलबाग एग्री फार्म, फर्रुखाबाद (संचालक- महेश कुमार सिंह) को, सिल्वर पुरस्कार खटिया व्हीट फार्मर प्रोड्यूसर, रानीपुर, झांसी (संचालक- सियाराम) को, और ब्रॉन्ज पुरस्कार सोसाइटी ऑफ यूनिवर्स लवर्स, पूठ पुष्पावती, हापुड़ (संचालक- रामनीष तंग्री) को दिया गया। 

    बेस्ट होम स्टे श्रेणी में गोल्ड पुरस्कार रोहित होमस्टे, भावंत, मैनपुरी (संचालक- रोहित कुमार प्रजापति) को, सिल्वर पुरस्कार अनुपम होमस्टे, गाढ़ा कटरा, प्रयागराज (संचालक- अनुपम) को, और ब्रॉन्ज पुरस्कार अरुण तोमर होम स्टे, नंगली तीरथ, मेरठ (संचालक- अरुण तोमर) को प्रदान किया गया। समारोह में संबंधित गांवों के प्रधान, सचिव और यूनिट संचालकों के साथ आदर्श सेवा समिति, एएमएस व जियोस्टेट संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    पिछले दिनों युवा टूरिज्म क्लब की प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसके प्रथम विजेता संदीप कन्नौजिया, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज गोरखपुर, द्वितीय विजेता ⁠शैलेन्द्र महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, गोरखपुर और तृतीय विजेता ⁠अंजलि कुमारी, नवयुग कन्या इंटर कॉलेज, लखनऊ को सम्मानित किया गया। इसी तरह, दुधवा निर्वाण रिट्रीट, अ यूनिट ऑफ़ ब्लिज गेटवे प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर समीर गुप्ता सम्मानित किए गए। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति के तहत पांच निवेशकों, छह टूर ट्रेवेल ऑपरेटर्स को सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही मथुरा में संचालित होटल ललिता ग्रैंड के संचालक अजय गुप्ता को कैपिटल सब्सिडी के लिए 90,88,790 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 15 कृषकों को भी सम्मानित किया गया।

     प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मे शाम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, यूपी दिवस का आयोजन सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, ब्रिटेन और अमेरिका सहित देश-दुनिया के अन्य देशों और प्रांतों में भी धूमधाम से मनाया गया। यह प्रगतिशीलता का प्रतीक है। ऐसे उत्सव बच्चे, युवा और बुजुर्गों को जोड़ते हैं। आज की पीढ़ी रील्स में अधिक समय व्यतीत करती है उन्हें मोबाइल से निकलकर पर्यटन करना चाहिए। 

    उन्होंने प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी के धार्मिक ट्रायंगल घूमने का भी अनुरोध किया। महाकुम्भ 2025 पर प्रमुख सचिव ने कहा, 144 वर्षों के बाद ये संयोग बना है, उस ऊर्जा को अपने में उतारने और आत्म शुद्धि के लिए अवश्य डुबकी लगाएं। उन्होंने कृषि के नवाचार को एग्री टूरिज्म के नजरिए से देखने की बात कही। मुकेश मेश्राम ने सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स के जरिए पर्यटन के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2025 पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया, पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा, इंद्र विक्रम सिंह (सचिव) कृषि, डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर (निदेशक) कृषि, टी.के.शिबू (विशेष सचिव) कृषि, डॉ. संजय सिंह (महानिदेशक) उप्र.कृषि अनुसंधान, सीमा रहमान खेड़ा (निदेशक), उप्र.बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक, पर्यटन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

  • एनटीपीसी रामागुंडम और तेलंगाना में विंटर जेम-2024 समापन समारोह आयोजित

    एनटीपीसी रामागुंडम और तेलंगाना में विंटर जेम-2024 समापन समारोह आयोजित

    करीमनगर । शनिवार को काकतीय फंक्शन हॉल में एनटीपीसी (रामागुंडम और तेलंगाना) द्वारा विंटर जेम-2024 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।

    समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद जेम गर्ल्स द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

    इस अवसर पर  चंदन कुमार समंता, हेड ऑफ प्रोजेक्ट (रामागुंडम और तेलंगाना), ने उपस्थित होकर जेम गर्ल्स की कड़ी मेहनत, समर्पण और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली लड़कियों को प्रोत्साहित भी किया।

    यह एक रिफ्रेशर कोर्स था, जो 21 जनवरी, 2025 को शुरू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य मई 2024 में आयोजित एक महीने की जेम वर्कशॉप में दी गई शिक्षा की प्रगति का आकलन करना था। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम में श्रीमती राखी समंता, अध्यक्ष (डीएमएस), सभी जीएम, एचओएचआर, डीएमएस के वरिष्ठ सदस्य, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जेम गर्ल्स के अभिभावक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • प्रशासन के साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग भी सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करेंगे तो क्षेत्र में होगी खुशहाली – विशाल सिंह

    प्रशासन के साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग भी सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करेंगे तो क्षेत्र में होगी खुशहाली – विशाल सिंह

    कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए डीएम भदोही

    भदोही / जनपद के ग्राम छेछूआ में पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही जनपद के जिलाधिकारी विशाल सिंह रहे।

    इस दौरान बड़े पैमाने पर ग्राम वासियों को ठंड से राहत प्रदान करने के लिए कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कंबल वितरण के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन के साथ-साथ यदि समाज के तमाम सम्मानित लोग अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए कार्य करें तो निश्चित तौर पर समाज में खुशहाली होगी उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन ग्राम स्तर पर होते रहने चाहिए इससे लोगों को सहज भाव से सुविधा प्राप्त हो जाती हैं। कहा की नर सेवा ही सही मायनों में नारायण सेवा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय का पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान छेछूआ ग्राम के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह ने जिलाधिकारी को जनहित से जुड़े हुए विभिन्न मांगो का एक मांग पत्र भी सौंपा।

    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र प्रताप सिंह डब्बू, राघवेंद्र प्रताप सिंह,सुनील कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अमर बहादुर सिंह, गोवर्धन सिंह, विनोद सिंह, अमित श्रीनेत, सुधीर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज जायसवाल, पवन मालवीय, मनीष यादव, टीटू पंडित, ज्ञान कसेरा सहित सैकड़ो ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने की सौजन्य मुलाकात

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे।

  • रैपुरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई 

    रैपुरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई 

    कमालपुर/ सकलडीहा विकास खण्ड अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा पर शनिवार को मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । छात्र तख्तियों पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन “बनो देश के भाग्य बिधाता । अब जागो प्यारे मतदाता ॥

    जनजन की पुकार । वोट देना अधिकार ॥ युवा हो तुम देश की शान । जागो उठो करो मतदान ॥

    लेकर चल रहे थे । मतदाता जागरूकता के नारे लगा रहे थे ।

    जागरूकता के बैनर को लेकर गली – गली घूमे । जागरूकता से सम्बन्धित चित्र कला प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मतदाता जागरुकता की शपथ दिलवायी । इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव ‘दिग्विजय नारायण सिंह ‘ विनोद चौधरी आरती यादव ‘ अपरवल सुनीता यादव ‘ अशोक यादव ‘ हरिओम तिवारी मंजू देवी ‘ सफाई कर्मी रामकिशुन उपस्थित रहे ।

  • एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम पंचायत-करामी मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम पंचायत-करामी मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत – करामी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 23.01.2025 को सीएसआर अनुभाग द्वारा एनटीपीसी- विंध्याचल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीण जनों हेतु किया गया ।

    उक्त चिकित्सा शिविर में ग्रामिणवासियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 265 मरीजों, जिसमें 142 महिला एवं 123 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयो का वितरण किया गया ।

    इस शिविर में चिकित्सा विभाग की तरफ से वरिष्ठ विशेषज्ञ (महिला रोग) डॉ. प्रतिमा महेंद्र, डॉ. हेमा उराव, डॉ. तन्मय पटेल, , डॉ. ज्योति सिंह, अन्य चिकित्सकगण एवं उनकी मेडिकल टीम के साथ-साथ कार्यपालक(सीएसआर) निखिल जायसवाल, सरपंच(करामी) श्री जुड़ावन एवं भारी संख्या मे ग्रामीणवासी उपस्थित रहे। उक्त चिकित्सा शिविर का ग्रामीण जनों द्वारा भरपूर प्रशंसा की गयी एवं इस नेक कार्य की काफी सराहना की गयी ।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

    रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परम्पराओं के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परम्परा का हिस्सा बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में एक एक मत की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए।

  • निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

    निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन आज 

    रायपुर /राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।