Blog

  • हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह

    हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह

    औरैया। एनटीपीसी औरैया में 26 जनवरी, 2025 को 76वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक  अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। तत्पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।

    इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एनटीपीसी की वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता अब 76,733.18 मेगावॉट तक पहुँच गई है, जो सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी साझा किया कि एनटीपीसी को हाल के वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

    एनटीपीसी औरैया की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब एनटीपीसी अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है, तब ’50 Years, 50 Cheers’ पहल के अंतर्गत 50 विशेष गतिविधियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों की जीवनशैली को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देने के लिए ‘Walk with the Leader’ और योग शिविर जैसी पहलें शुरू की गई हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि एनटीपीसी औरैया ने विद्युत उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व, खेलकूद, और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इन कार्यों में कर्मचारी कल्याण परिषद, क्रीड़ा परिषद, उत्सव क्लब, और जागृति महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है।

    यह भी साझा किया गया कि एनटीपीसी औरैया को नवंबर 2024 में एचआर उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम अवार्ड और पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) के 18वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। इनमें ‘रूरल डेवलेपमेंट’ में गोल्ड अवार्ड, ‘स्टोरी टेलिंग’ में ब्रॉन्ज अवार्ड, और ‘डिजिटल प्रकाशन’ में सांत्वना पुरस्कार शामिल हैं। समारोह में लिटिल किंगडम स्कूल, ज्ञानदीप साक्षरता अभियान, विद्युत अनुरक्षण विभाग, सीआईएसएफ/फायर यूनिट, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल, मानव संसाधन-सीएसआर, और स्वास्थ्य केंद्र द्वारा विभिन्न थीम पर आधारित आकर्षक झाँकियाँ प्रस्तुत की गईं।

    इसके अतिरिक्त, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिटिल किंगडम, ज्ञानदीप साक्षरता, बाल भवन, जागृति महिला मंडल, सेंट जोसेफ स्कूल, और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुरक्षा बल और अग्निशमन दल ने आग की दुर्घटनाओं से बचाव का शानदार प्रदर्शन किया और पानी के फव्वारे से तिरंगे की झलक पेश की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 कर्मचारियों को एचओपी (HOP) मेरिटोरियस अवार्ड और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट, जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा और सदस्याएँ, यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधि, कर्मचारी, और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह भव्य समारोह संपन्न हुआ।

  • सीसीएल में पांच दिवसीय ‘अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ

    सीसीएल में पांच दिवसीय ‘अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ

    रांची, । केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आज सीसीएल मुख्यालय, रांची स्थित ‘उमंग सभागार’ में पांच दिवसीय ‘अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 27 से 31 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। सेन्‍ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में प्रशासनिक दस्तावेजों का प्रभावी और सरल अनुवाद सुनिश्चित करना, पारिभाषिक शब्दावली का सटीक उपयोग करना, और अनुवाद कौशल को बढ़ावा देना है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा, “आज कार्यालयीन कार्यों में अनुवाद एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। हमें हिंदी को वाणी से कलम तक ले जाने के प्रयासों को बढ़ाना चाहिए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्मिकों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यालयीन हिंदी के प्रगामी प्रयोग को भी प्रोत्साहित करेगा। मेरा सभी प्रतिभागियों से आग्रह है कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएं, अपने कर्तव्यों को समझें और इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने सहकर्मियों के साथ साझा करें।”

    कार्यक्रम के पहले सत्र में केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय से आए सहायक निदेशक  जनवारियुस तिर्की और कोलकाता केंद्र से आए सलाहकार श्री प्रभुनाथ दत्त झा ने संघ की राजभाषा नीति और कार्यालयीन अनुवाद की मूलभूत प्रक्रियाओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों से जुड़े वाक्यांशों और अभिव्यक्तियों पर व्यावहारिक चर्चा करते हुए अनुवाद में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (अधि.स्था./राजभाषा)  संजय ठाकुर, तेजविंदर सिंह, डॉ. दिविक दिवेश और अन्य का कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हिंदी के प्रगामी और प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सीसीएल का एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय अस्पताल में कैंटीन और कोयला नगर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय अस्पताल में कैंटीन और कोयला नगर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जियलगोरा स्टेडियम, लोदना, धनबाद में आयोजित मुख्य समारोह में सीएमडी  समीरन दत्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद दोपहर में केन्द्रीय अस्पताल में सभी सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित कैंटीन का उद्घाटन किया गया। बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने निदेशक (कार्मिक)  मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार, निदेशक (तकनीकी)  संजय कुमार सिंह, एवं मुख्य सतर्कता पदाधिकारी  अमन राज की गरिमामयी उपस्थित में आहारिका नाम से नवनिर्मित वातानुकूल कैंटीन  का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएमडी ने कहा कि सेंट्रल अस्पताल में कैंटीन सुविधा शुरु होने से अब मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सकों समेत अन्य मेडिकल स्टाफ को खाने-पीने और नाश्ते के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में ही खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होगी।

    उल्लेखनीय है कि गत वर्ष फरवरी 2024 में इस कैंटीन का शिलान्यस किया गया था और आज एक वर्ष से कम समय में ही संपूर्ण निर्माण और सभी जरुरी सुविधाओं के साथ इसका शुभारंभ भी हो गया है। कैंटीन में एयरकंडिशन, आरओ वाटर प्यूरीफायर, शौचालय, कॉमन हॉल, चिकित्सकों के लिए विशेष कक्ष आदि के साथ आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। कैंटीन के उद्घाटन के बाद दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा मिली दत्ता, उपाध्यक्ष पूर्बाता रमैय, नमिता सहाय, नेहा दास एवं अन्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण भी किया। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस डॉ वंदना ठाकुर एवं अन्य डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी उपलब्ध रहे। मौके पर कार्मिक प्रबंधक विनीत सिन्हा, प्रबंधक व सिविल इंजीनियर दीपक कुमार, विद्युत व यांत्रिक विभाग के उपप्रबंधक कुमार किशन के अलावा केंद्रीय अस्पताल से संबंधित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    बीसीसीएल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शाम को कोयला नगर स्थित ब्लैक डायमंड क्लब में टैनिस कोर्ट का शुभारंभ किया गया। टैनिस कोर्ट का उद्घाटन सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने किया इस दौरान सभी निदेशकगण, मुख्य सतर्ता पगाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंध एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने कहा कि बीसीसीएल शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ- साथ खेलकूद जैसी कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कोयला नगर में निर्मित यह बैडमिंचन कोर्ट अंतराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनाया गया है।

    उद्घाटन के अवसर पर पुरुष वर्ग में सीएमडी, सभी निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं डीएआईजी की टीमों के बीच मैच खेले गये। इसके साथ ही महिला वर्ग में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा मिली दत्ता, उपाध्यक्ष पूर्बाता रमैय, नमिता सहाय, नेहा दास आदि की टीमों के बीच मैच खेले गये। इसके अलावा सभी महाप्रबंधकों एवं उनकी धर्मपत्नियों की टीमों ने भी अलग-अलग पुरुष एवं महिला वर्ग में मैच खेले है। शाम को आयोजित विशेष कार्यक्रम सभी विजेताओं एव विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीसीसीएल सीएमडी एवं उनकी टीम द्वारा दीक्षा महिला मंडल द्वारा वर्ष भर निरंतर उनके सामाजिक कार्यों के लिए एक विशेष स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। यह कार्यक्रम निदेशक कार्मिक के मार्गदर्शन में कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया।

  • राखड़ लदे डम्पर व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत दो गंभीर

    राखड़ लदे डम्पर व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत दो गंभीर

     अंदर फंसे दो लोगों को पुलिस ने निकाला

    बभनी(सोनभद्र)।  क्षेत्र के नधीरा गांव में सोमवार की सुबह रिहंद परियोजना से राख लेकर जा रही हाईवा  ट्रेलर में भिड़ गई।  हादसे में एक की मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल  गाड़ी में फंसे हुए थे मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ने बताया कि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी दो गाड़ी के केबिन में फंसे थे जिन्हें बभनी पुलिस की सहायता से बाहर निकाला जा सका।

       बीजपुर से आश्रम की ओर हाईवा राखड़ लेकर जा रही थी और ट्रेलर पंजाब से बीजपुर रिहंद पावर प्लांट पाईप लेकर आ रही थी जानकारी के अनुसार गुरुचरण सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह उम्र कली खुर्द थाना मलौदा लुधियाना पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गाड़ी में बैठा बिरेंद्र सिंह पुत्र गुरु चरन सुरक्षित बच गया वहीं दूसरी गाड़ी में शिवपाल पुत्र माता प्रसाद व आलोक पुत्र अज्ञात घायल हो गए जिनका उपचार सीएचसी म्योरपुर में चल रहा है और मृतक के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।
       घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गलत दिशा की ओर राखड़ लदी हाईवा आ रही थी जिसने ट्रेलर में टक्कर मार दिया और गाड़ी में फंसे लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल भेज दिया जहां दोनों की हालत गंभीर है पुलिस गैस कटर की सहायता से ट्रक को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। और लोगों ने यह भी बताया कि राखड़ लदी गाड़ियों का ये पहला हादसा नहीं बल्कि अब बीजपुर से नधीरा मार्ग पर आम बात हो चुकी है ।

  • जिलाधिकारी ने 76 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया

    जिलाधिकारी ने 76 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया

    सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने 76 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया ।  श्री  सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व से अच्छे विचारों का संचार होता है और नई ऊर्जा मिलती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि अपने दायित्वों को निभाने में परोपकार की भावना रखें और अपने पद पर रहते  बेहतर कार्य करते हुए नागरिकों को अपना योगदान अवश्य दें। देश को आजादी काफी कुर्बानियों के बाद मिली है, तभी देश आजाद होकर अपना संविधान लागू किया, जो विश्व का सबसे महान अनोखा व कल्याणकारी संविधान है।

      उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से रोशनी डालते हुए सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाते की अपील की।  25 जनवरी, को कलेक्ट्रेट में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगामी चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने व सही प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। तभी गणतंत्र दिवस समारोह की सार्थकता सिद्ध होगी,  स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के तहत बेहतर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने पर ही देश के प्रथम गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सकेगी।

       इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र,अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव आदि द्वारा संविधान संकल्प व महापुरुषों, महान विभूतियों के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियो को गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह रामलाल यादव, परियोजना निदेशक डूडा राजेश उपाध्याय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नाजीर बाबूलाल, स्टेना राम आधार, सुरेश पाठक, राजीव शुक्ला, कन्हैया लाल सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कार्मिक गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश पाठक द्वारा किया गया। 

  • चंद कागज के टुकड़ों के खातिर मेरा अस्तित्व ना मिटने दो….

    चंद कागज के टुकड़ों के खातिर मेरा अस्तित्व ना मिटने दो….

     गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना, बच्चों ने प्रस्तुत किये मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

    सोनभद्र। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं सहित सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक  मनाया गया। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गोष्ठियां आयोजित की गयी। इसी क्रम में पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालिकाओं द्वारा विविध मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसका शुभारम्भ ‘‘गणेश’’ व ‘‘माॅ सरस्वती’’ वन्दना से हुआ। फिर शिवानी, कृति, राधिका, सुहाना, आनामिका, अर्चना, चाॅदनी, श्रीजल यादव, अन्तरा, प्रियंका, सविता, साधना, सीमा, अनुष्का, अंकिता, नीलम, विन्ध्वासिनी, आयुषी मौर्या, मुस्कान, प्रिति आदि छात्राओं ने एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय, समाजिक  गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी  को मंत्रमुग्ध कर दिया।

        प्रधानाचार्या कल्पना सिन्हा ने सर्वप्रथम झण्डोत्तोलन कर देश की एकता और अखण्डता के जलते हुए दीप को युग-युगान्तर तक प्रजवलित रखने की बात कहते हुए शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही शिक्षिका कुसुम यादव ने ‘‘चन्द टूकड़ों के खातिर मेरा अस्तिव ना मिटा दो’’ की पंक्ति के माध्यम से भ्रष्टाचार तथा देश भक्ति की तरफ इशारा करते हुए आयोजन में चार चाॅद लगा दिया। अन्त में प्रतिभागी बालिकाओं को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके हेमा मिश्रा, जोहरा फातिमा, बंदना सिंह, बंदना मौर्या, पिंकल सिंह, साधना यादव, आंकाक्षा पाण्डेय, पूजा गौतम, सुषमा, पूनम, नुरसभा, सपना पटेल, रेखा शुक्ला, निलम, दुर्गा, संगीता, धनंजय गौतम, अशोक चैहान, राज कुमार पटेल, राजेश विश्वकर्मा, अर्जुन, शिव कुमार, मनोज, सरस्वती, मोलन आदि मौजूद रहे।
       इसी तरह घोरावल ब्लाक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर में भी गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ उत्साह पूर्वक मनायी गयी। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को उपस्थित जनों ने खूब सराहा। सबसे पहले प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद, यति नन्दन लाल ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर यूपीएस के पूर्व विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानदास कनौजिया, विनोद कुमार मौर्य समेत शिक्षक राजकुमार, दिव्या मिश्रा, शमां, मनोद सिंह, अंनु श्रीवास्तव, निशा, किरन आदि के अलावा तमाम नागरिक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • एनसीएल ने उमंग और उल्लास के साथ मनाया देश का 76वां गणतन्त्र दिवस

    एनसीएल ने उमंग और उल्लास के साथ मनाया देश का 76वां गणतन्त्र दिवस

    सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में रविवार को देश का 76वां गणतंत्र दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। एनसीएल में गणतंत्र दिवस का केंद्रीय कार्यक्रम सिंगरौली स्थित हेलीपैड मैदान में आयोजित किया गया ।   इस अवसर पर सीएमडी, एनसीएल बी. साईराम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं । अपने संबोधन में सीएमडी ने देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में एनसीएल के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास, मशीनीकरण और तकनीकी नवाचार की दिशा में कंपनी द्वारा किए जा रहे पहलों के बारे में बताते हुए एनसीएल की संचालन उत्कृष्टता को सराहा । इस अवसर पर श्री साईराम ने देश की कोयला जरूरतों की पूर्ति में स्थानीय भू-स्वामियों व हितग्राहियों के त्याग को अतुलनीय बताया।
    सीएमडी ने परिचालन सहित सभी मानकों पर एनसीएल की उत्कृष्टता को संविदा सहित सभी कर्मियों की कड़ी मेहनत व समेकित प्रयासों का प्रतिफल बताया।  कार्यक्रम में श्री साईराम ने परेड का निरीक्षण किया।

    कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक(कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेंद्र मलिक, निदेशक(तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील कुमार सिंह, कम्पनी जेसीसी सदस्य सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई के महासचिव सर्वेश सिंह, कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षा, श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शोभा मलिक, श्रीमती बीणा सिंह, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में एनसीएल कर्मी, विद्यालयीन बच्चे व स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

    केन्द्रीय कार्यक्रम से पूर्व एनसीएल मुख्यालय प्रांगण में 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर निदेशक(कार्मिक), एनसीएल मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी कर्मियों, संविदा कर्मियों एवं हितधारकों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। मनीष कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीएल की ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ निगमित सामाजिक दायित्व(सीएसआर), कर्मचारी कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कंपनी के योगदान व उपलब्धियों को बताते हुए भविष्य की योजनाओं को रखा ।

    केन्द्रीय कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । बच्चों ने इन प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, व अनेकता में एकता के संदेश को निरूपित किया । इस अवसर पर विद्यालयों के बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ, एनसीएल सुरक्षा कर्मियों एवं विद्यालयों के बच्चों  द्वारा की गई परेड भी आकर्षण का केंद्र रही। एनसीएल के सभी क्षेत्रों (एरिया) व इकाइयों में भी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

  • श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया राष्ट्र का 76वाँ गणतंत्र दिवस

    श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया राष्ट्र का 76वाँ गणतंत्र दिवस

    भारतमाता माँ सर्वेश्वरी का अंश – पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी

    वाराणसी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी भारत पुत्र यह संकल्प लें कि भारतमाता का हम ख्याल रखेंगे। अपने आचरण-व्यवहार द्वारा कोई ऐसा कर्म हमसे न बन पड़े कि हमें नीचा देखना पड़े। भारतमाता जिसे सर्वेश्वरी भी कहा गया है, उन्हीं का एक अंश हैं वह। उनका हमलोग समग्र रूप से ध्यान रखेंगे। जैसा आदर-सम्मान हमलोग अपने लिए चाहते हैं वैसा ही हम अपने भारतवासियों के लिए भी रखें। हमें अपना आचरण-व्यवहार तो सादगीपूर्ण रखना है, लेकिन साथ में जब आवश्यकता हो- अपने भारतमाता को संरक्षित करने के लिए, अपने संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए तो हमलोग अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं हिचकेंगे। वैसा सामर्थ्य भी हमलोगों को रखना होगा। क्योंकि माँ काली के गले में जो मुंडमाला सुशोभित है वह उन बलिदानियों के ही मुंडों की माला है जिन्होंने अपने देश और समाज के लिए अपने प्राणों की आहुतियाँ दी हैं। उन माता के चरणों तक पहुँचने और उनके गले की माला बनने का गौरव तो देश और समाज के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वालों को ही मिलता है। आपलोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आपमें बैठी हुयी प्राणमयी भगवती को प्रणाम करता हूँ। जय माँ सर्वेश्वरी।

    यह बातें महाकुंभ, प्रयागराज में श्री सर्वेश्वरी समूह के शिविर में राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस पर बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह और अघोर परिषद् ट्रस्ट के अध्यक्ष परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने कहीं। इससे पूर्व पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजी राजेंद्र प्रसाद सिंह जी ने समूह-शिविर में राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराया और पूज्य बाबा जी सहित उपस्थित समूह सदस्यों और श्रद्धालुओं ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।   

    वाराणसी । रविवार, 26 जनवरी 2025 को पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के पुनीत प्रांगण में राष्ट्र का 76वाँ गणतंत्र दिवस श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन तथा संस्था के पदाधिकारियों, आश्रमवासियों और अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्रों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9:30 बजे अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के कुमारी आकृति एवं शिवेंद्र विक्रम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के उपरांत श्री सर्वेश्वरी समूह और विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने राष्ट्रीयता की भावना रखने की प्रेरणा दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने बहुत सुन्दर परेड किया। बच्चों ने बहुत ही मनोहारी और प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार जी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का सञ्चालन उक्त विद्यालय के अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह जी और विजय प्रताप जी ने किया।

  • बीसीसीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

    बीसीसीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

    (जियलगोरो स्टेडियम में भव्य परेड, केन्द्रीय अस्पताल में कैंटीन और कोयला नगर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन)

    धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत कंपनी मुख्यालय कोयला नगर में ध्वजारोहण के साथ हुई। कंपनी के सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने कंपनी के सभी निदेशकों के साथ प्रातः सबसे पहले कोयला भवन प्रशासनिक ब्लॉक में ध्वजारोहण किया। 

    इसके बाद  जियलगोरा स्टेडियम, लोदना, धनबाद में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मुख्य समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रीयता और भारतीय गणतंत्र की एकता और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक  मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी)  संजय कुमार सिंह, एवं मुख्य सतर्कता पदाधिकारी अमन राज के साथ ही कंपनी के सभी क्षेत्रों एवं मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं अधिकारी/कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक  आनंद सक्सेना के मार्गदर्शन में  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बीसीसीएल इकाई द्वार भव्य परेड का आयोजन किया। सीएमडी बीसीसीएल ने ध्वजारोहण के पश्चात परेड की सलामी ली और अपने गणतंत्र दिवस संदेश के साथ उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। 

    सीएमडी बीसीसीएल ने अपने गणतंत्र दिवस संदेश में कहा कि बीसीसीएल देश में कोकिंग कोल की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। कोकिंग कोयले के उत्पादन के माध्यम से जहां एक ओर हम राष्ट्र की प्रगति में योगदान कर रहे हैं तो वहीं अपनी सीएसआर और कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, और कौशल विकास के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन जैसे दोनों महत्वपूर्ण पहलुओं पर बेहतर कर रही है। बीसीसीएल अब लाभांश देने वाली कंपनी बन गयी है। हमने 35 लाख से अधिक पेड़ लगाये हैं। सीएसआर पर इस वर्ष अब तक 16 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय किया है। पिछले तीन वर्षों में 1200 से अधिक युवाओं को अनुकंपा नियोजन दिये हैं। विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की है। बीसीसीएल कई बड़ी और मेगा परियोजनाओं की संकल्पना के साथ ही कंपनी की भविष्य की योजना को दृष्टिगत रखते  हुए सोलर और सीबीएम पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। 

    समारोह में धनबाद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जोश और उत्साह से भरे राष्ट्रीय गीत-संगीत और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गयीं। प्रस्तुति देने वाली सभी टीमों को दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिलीदत्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया, श्रीमती रंजना सिंह एवं अन्य द्वारा दस-दस हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण आयोजन बीसीसीएल कल्याण विभाग के महाप्रबंधक सरोज पांडे एवं लोदना क्षेत्र की टीम के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर बीसीसीएल की केन्द्रीय सलाहकार समिति, कल्याण परिषद, सुरक्षा परिषद के सदस्य एवं इनमोसा , अधिकारी संघ एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। 

  • इफको के अध्यक्ष दिलीप भाई संघानी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इफको परिसर में झंडारोहण किया

    इफको के अध्यक्ष दिलीप भाई संघानी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इफको परिसर में झंडारोहण किया

    फूलपुर। इफको के अध्यक्ष दिलीप भाई संघानी ने 76 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इफको फूलपुर के परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में झंडा रोहण किया, झंडा रोहण के उपरांत अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, इफको हमेशा किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। और प्रधानमंत्री के सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फूलपुर इकाई न केवल उर्वरक उत्पादन में अग्रणी है बल्कि वह किसानो की जरूरत को समझ कर उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं प्रदान कर रही है। 

    अपने उद्बोधन में श्री संघानी ने गत दिवस भारत मंडपम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संघ के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संगठन के 145 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारत ने इसकी मेजबानी की है, जिसमें 110 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, सहकारी संगठनों के नेताओं और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया यह संगठन सहकारी संगठनों को एक साथ लाने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान ढूंढने का एक ऐतिहासिक मंच है। उन्होंने बताया कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र को सशक्त करना, वैश्विक स्तर पर सहयोग को बढ़ावा देना और सत्तत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहकारी संगठनों की भूमिका को रेखांकित करना था। 

    उन्होंने कहा कि इफको के इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि सहकारी मॉडल को एक प्रभावी समाधान के रूप में प्रस्तुत करना भी है। 

    अपने संबोधन में श्री संघानी ने महाकुंभ 2025 की चर्चा करते हुए कहा कि यह सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है यह पर्व न केवल भारत की आध्यात्मिक शक्ति को प्रदर्शित करता है, बल्कि सहकारी भावना को बढ़ावा देने का भी अवसर है। इफको कुंभ क्षेत्र के गंगा पंडाल के नजदीक प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवाएं व जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। 

    श्री संघानी ने इफको फूलपुर इकाई मैं इस्तेमाल हो रही नई तकनीक और पर्यावरण के अनुकूल कार्य प्रणाली की सराहना की। अपने भाषण के अंत में श्री संघानी ने घियानगर वासियों, इफको के अधिकारियों, कर्मचारी, को 76 में गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। 

    झंडारोहण के इस कार्यक्रम में   इकाई प्रमुख संजय कुदेशिया ,आफिसर एशोसियेशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महासचिव स्वयं प्रकाश, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडे, महासचिव विजय यादव तथा उनके कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का ओज पूर्ण संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शरद अग्निहोत्री ने किया।