आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

राउरकेला । सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आर.एस.पी.) का सतर्कता विभाग 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 मना रहा है, जिसका विषय है ‘सत्‍यनिष्‍ठा की संस्‍कति से राष्ट्र की समृद्धि।’ 

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में राउरकेला के आसपास के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 7 और 8 अक्टूबर 2024 को राजकीय उच्च विद्यालय, पुत्रीखामन, कुआरमुंडा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 7 अक्टूबर को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जबकि उसी दिन आयोजित प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में क्रमश: लगभग 80 और 50 छात्रों ने भाग लिया। 8 अक्टूबर को लगभग 50 छात्रों ने निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

इसी प्रकार जलदा हाई स्कूल, जलदा में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। 28 सितंबर को आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में लगभग 90 छात्रों ने भाग लिया, जबकि 27 सितंबर को आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया। भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में क्रमशः लगभग 30 और 60 छात्रों ने भाग लिया। 4 अक्टूबर, 2024 को म्यूनिसिपल कॉलेज, राउरकेला में क्विज़ प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इससे पहले, दीपिका इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-5 और डॉ. एएन खसोला डीएवी पब्लिक स्कूल, बसंती कॉलोनी में ड्राइंग, भाषण और क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें 300 से अधिक छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

शैक्षिक संस्थानों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं भ्रष्टाचार मुक्त समाज और राष्ट्र बनाने के लिए सतर्कता विभाग द्वारा दिए गए नैतिक मूल्यों को फैलाने के लिए शक्तिशाली साधन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.