प्रदेश का विकास सिर्फ़ कांग्रेस ही कर सकती है – प्रियंका गांधी

Spread the love

प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के प्रचार के लिए सकलडीहा इण्टर कालेज के मैदान में कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक माननीया प्रियंका गांधी ने यह कहा

सकलडीहा, चंदौली। 381 विधानसभा सकलडीहा से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के प्रचार के लिए सकलडीहा इण्टर कालेज के मैदान में कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक माननीया प्रियंका गांधी ने यह कहा।
दोपहर लगभग 2 बजे प्रियंका गांधी का चॉपर (हेलीकॉप्टर) सकलडीहा इण्टर कॉलेज के मैदान में उतरा। स्वागत कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्रप्रताप सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी चकिया के प्रत्याशी राम कुबेर राम कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता मधु राय जी में पूरे जोश के साथ किया।मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रियंका गांधी जी का माल्यार्पण कर बाबा किनाराम जी के तैल चित्र को स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मान किया। 

मंच पर देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने प्रियंका गांधी जी द्वारा दिए गए नारे को चरितार्थ करते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं को सार्थक करने के लिए  नागेपुर ग्राम सभा की बेटी नसरीन खान और सकलडीह ग्राम सभा की बेटी रिंकी का सम्मान माननीया प्रियंका गांधी जी द्वारा करवाया  गया।
प्रियंका गांधी जी ने ने कहा कि आज की वर्तमान सरकार महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचा दि है। सरसों का तेल ढाई सौ ₹ प्रति लीटर है वही एक मजदूर की दहाड़ी भी ढाई सौ ₹ है। एक गरीब मजदूर अपना जीवन कैसे चलाएगा। धर्म की राजनीति करने के साथ-साथ विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ वादे ही करती आई है यह सरकार।12 लाख पद रिक्त होने के बाद भी सरकार ने उसे भरने का काम नहीं किया।

उन्होंने अपने पिता का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे पिताजी जब अमेठी से सांसद होकर प्रधानमंत्री बने तो स्वयं जीप चला कर अमेठी के गांव में जाकर लोगों से मिलते थे। उनकी दुख तकलीफ को सुनते थे ना कि आज प्रदेश के किसानों का ₹ 14हजार करोड़ बकाया होने के बाद प्रधानमंत्री 18 हजार करोड़ रुपये के  हेलीकॉप्टर में चलते करते हैं।क्या यह बोझ जनता के ऊपर नहीं पड़ रहा है। बसपा रही हो या सपा सभी बस वादे ही किये हैं।कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ की सरकार का उदाहरण देते हुए बताया कि जो आवारा पशु पूरे फसल को बर्बाद कर रहे हैं किसान की मेहनत बर्बाद हो रही है आवारा पशुओं पशुओं को अपने घरों में रखेंगे और उनके गोबर को सरकार ₹2 प्रति किलो की दर से लेगी। इससे आवारा पशुओं से भी किसान की फसलों की बचत होगी वही किसान को लाभ भी होगा।सरकार बनते ही सबसे पहले बेरोजगारी दूर की जाएगी। जो 12 लाख पद रिक्त है उसको भरा जाएगा और 8 लाख  पद का सृजन करते हुए 20 लाख बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा अपने आधे घंटे की भाषण में प्रियंका गांधी ने यह कहा।इस अवसर पर सतीश बिंद , विमला बिंद , देवेन्द्र प्रताप सिंह, छबबू पटेल, ध्रुव मिश्रा , मनोज पांडेय , शैलेन्द्र कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.