सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सपाइयों ने मुख्यालय पर निकाली तिरंगा पदयात्रा

Spread the love

चंदौली। मंगलवार को मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सपाइयों ने मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाला इस दौरान सपाइयों ने देशभक्ति के जोरदार नारे लगाए आपको बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में मुख्यालय के नरसिंहपुर स्थित सपा कार्यालय से मुख्यालय के धरना स्थल तक हाथ में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा निकाला,सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि आज 9 अगस्त को देश के आजादी के लिए महत्वपूर्ण अंग्रेज भारत छोड़ो के इस ऐतिहासिक दिवस पर हम देश के आजादी दिलाने वाले शहीदों को हम नमन कर रहे हैं, देश के संविधान और उसकी लोकतांत्रिक मर्यादा को सुरक्षित रखने का संकल्प ले रहे हैं, बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाई हर घर में तिरंगा लहराएंगे,वही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधा, कहा कि बीजेपी को अगर तिरंगे से इतना ही मोहब्बत है तो अपने संघ के शाखाओं में तथा संघ के तमाम कार्यक्रमों में तिरंगा लगवाए, तिरंगा यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य लव बियार, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव निरंजन कन्नौजिया, दिलीप पासवान,अरविंद पासवान,चंद्रशेखर यादव,सपा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गार्गी सिंह पटेल सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.