अहरौरा, मिर्जापुर/ रोशनहर न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को सुबह नौ बजे से न्याय पंचायत केन्द्र में स्थित कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर में होगा।
उक्त जानकारी देते हुए न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक शंकुल अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया की प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पाण्डेय करेंगे। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों से बच्चों को प्रतिभाग करना आवश्यक है।