एनटीपीसी नबीनगर दे रहा है ग्रामीण सामुदायिक विकास को गति

Spread the love

औरंगाबाद– एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहेरा ने नबीनगर प्रखंड के महुआंव गांव में निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण एनटीपीसी नबीनगर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत कराया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सामुदायिक भवन को ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया है, जिससे गांव के लोग सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक रूप से कर सकेंगे। भवन में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पंखे तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह भवन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एनटीपीसी नबीनगर की एक सराहनीय पहल है। पंचायत भवन के निकट स्तिथ इस आलय में सार्वजनिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए एक विशेष स्टेज भी बनाया गया है।

उद्घाटन से पूर्व  एल. के. बेहेरा ने एनटीपीसी नबीनगर के अन्य अधिकारियों के साथ भवन का निरीक्षण किया और आशा व्यक्त की कि यह भवन ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) एवं सामुदायिक विकास योजनाओं के तहत परियोजना से सटे क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *