एनटीपीसी नबीनगर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन एनटीपीसी कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Spread the love

नबीनगर, औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनटीपीसी के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं CISF के जवानो ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन एनटीपीसी के आवाहन (AHWAHAN) नीति के अंतर्गत कराया गया था जिसमें कुल 61 यूनिट रक्त का दान किया गया।

इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्धघाटन, एनटीपीसी नबीनगर के महाप्रबंधक (O&M) श्री के. डी. यादव ने किया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी नबीनगर में स्थित NSTPS अस्पताल में आयोजित किया गया था जहाँ अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती जूरी दत्ता एवं अन्य चिकित्सको की देख रेख में लोगो ने बढ़-चढ़ कर रक्त दान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी नबीनगर ने सदर अस्पताल, सासाराम के ब्लड बैंक के सहयोग से किया था।

शिविर में एनटीपीसी एवं CISF के अनेको अधिकारियो ने जन कल्याण के लिए रक्त दान कर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सभी प्रतिभागियों को उनके इस सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र से नवाज़ा गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *