सुंदरगढ़ । सोमवार को एनटीपीसी दर्लिपाली ने हर्षोल्लास के साथ अपने 12वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया। एनटीपीसी दर्लिपाली में 4 अप्रैल 2019 को यूनिट-1 को सिंक्रोनाइज किया गया और 1 मार्च 2020 को वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ। 23 मार्च 2021 को यूनिट-2 को सिंक्रोनाइज किया गया, और 1 सितंबर 2021 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ। फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनटीपीसी दर्लीपाली सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया। आज, एनटीपीसी दर्लिपाली की कुल स्थापित क्षमता 1600 मेगावाट है।

समारोह की शुरुआत राम भजन मलिक – परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दर्लिपाली) के द्वारा प्रशासनिक भवन में एनटीपीसी झंडा फहराने के साथ हुई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होने बीते एक वर्ष के दौरान एनटीपीसी दर्लिपाली की परिचालन उपलब्धियों, राख के उपयोग में प्रगति और सीएसआर योगदानों को साझा किया। श्री मलिक ने कर्मचारियों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया और सतत विकास के लिए संगठन के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 4 कार्येपालकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘पावर एक्सेल अवार्ड’ दिया गया, साथ ही सिविल एवं हॉर्टिकल्चर के 32 संविदा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
दर्लिपाली के 12वें स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से शुरू हुई, इसके बाद प्रशासनिक भवन में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान महाप्रबंधक हरे राम सिंह, सभी विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply