‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन बाद वापस घर लौटे

Spread the love

टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह लापता होने के पश्चात 24 दिन के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुचरण सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान वह पंजाब के कई गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों में गए। अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह वापस घर लौट आए। उन्होंने कहा कि उनका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है और वह बिलकुल ठीक हैं।

अभिनेता (51) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। तत्पश्चात पालम इलाके में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पाने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.