ड्राइवर को झपकी लगने से पलटी मिनी बस, 9 यात्री घायल

Spread the love

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार तड़के एक राजमार्ग पर चालक को झपकी आने के कारण एक मिनी बस पलट गई जिससे 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी कि यह दुर्घटना पनागर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच हुई जब मिनी बस 20 लोगों को लेकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अहमदनगर की ओर जा रही थी। 

पनागर पुलिस स्टेशन के SHO अजय सिंह ने बताया कि घायलों को सरकार द्वारा संचालित जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी पीड़ित को गंभीर चोट नहीं लगी है। सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना चालक को झपकी आने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित वाराणसी से अहमदनगर लौट रहे थे तभी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राजमार्ग पर एक भोजनालय के पास यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.