जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

Spread the love

चंदौली/ जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा में आहूत की गयी।बैठक में क्रीड़ा अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं खेल संघों के पदाधिकारियों का उ०प्र० खेल विकास एवं प्रोत्साहन नियमावली 2020 को पढ़कर सुनाया गया। 

विगत वर्ष 2023-24 में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन सिमिति, चन्दौली से प्रतियोगिताओं पर हुए व्यय की जानकरी दी गयी एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में आगामी राष्ट्रीय पर्व एवं अन्य दिवसों पर होने वाले खेलों पर चर्चा किया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा क्रीड़ा अधिकारी को योगा, कबड्डी व हॉकी खेल कराने का आदेश दिया गया।

बैठक में भारत सरकार द्वारा खेलो इण्डिया के अन्तर्गत “एक जनपद एक खेल” से सम्बन्धित योजना का क्रीड़ा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया। बैठक में जनपद में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण व मिनी स्टेडियम पर चर्चा किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा जनपद में खेल को बढ़ावा देने के लिए अन्य खेल से सम्बन्धित विभाग को भी निर्देश दिया गया। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का उद्देश्य जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर से मान्यता प्राप्त खेलों में प्रतिभाग हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना। चर्चा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया गया जिसका उद्घाटन आज दिनांक 05.08.2024 को सायं 06:00 बजे जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। बैठक में परियोजना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला व्यायाम शिक्षक, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष व सचिव, अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.