महाराष्ट्र: कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत एवं कई घायल

Spread the love

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोमवार को एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे 3 लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गयी। पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय वसंत चव्हाण कार चला रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजारामपुरी में अपराह्न सवा 2 बजे हुई है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में चव्हाण घायल हो गए थे और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत भी हो गई।

इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जोरों से प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती हुई नजर आ रही है और उसने कुछ दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी।

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग टक्कर के कारण हवा में उछल गए थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कोल्हापुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चव्हाण राजारामपुरी की ओर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 3 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि घायल कार चालक को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.