मुंबई में मानसून के आने से पूर्व की पहली बारिश हुई

Spread the love

मुंबई के कई इलाकों में बुधवार की सुबह में मानसून से पूर्व की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मुंबई के कुछ हिस्सों में सुबह करीब 7 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि दादर, कांदिवली, मगथाने, ओशिवरा, वडाला, घाटकोपर जैसे शहर के कई हिस्सों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच 4 मिलीमीटर से 26 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई है।

मध्य और दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई है। अधिकारी ने बताया कि शहर में सड़क यातायात और रेल सेवाएं सामान्य हैं। मुंबई में मानसून आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में आ जाता है। पिछले महीने मुंबई में तेज़ हवाओं के साथ बेमौसम काफी तेज बारिश हुई थी, जिससे घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिर गया था और कई लोगों की उस घटना में मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.