कृषक बंधुओं को कृषक हित में संचालित योजनाओं की दी जाए जानकारी – जिलाधिकारी

Spread the love

जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओ0) के साथ की बैठक

सोनभद्र /  जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओ0) की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि उत्पादक संगठन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कृषक बंधुओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, विभिन्न प्रकार की योजनाओं में कृषक बंधुओं को उन्नतशील वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु सब्सिडी की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है, उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की खेती करके आय में वृद्धि की जा सकती है, मोटे अनाज की खेती के लिए सरकार अनेक
प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी से खेती करके कृषक बंधु अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में पॉलीहाउस व कोल्ड स्टोरेज के निर्माण हेतु कृषक बंधुओं को जागरूक किया जाये और उक्त कार्य हेतु इच्छुक कृषक बंधुओं को सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाये, जिससे कि जनपद में कोल्ड स्टोरेज व पालीहाउस का निर्माण कार्य भी हो सके।
इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी  मेवा राम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी  अजय मिश्रा, लीड बैंक मैनेजर, उप निदेशक कृषि  जय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी  हरे कृष्ण मिश्र ने कृषक बंधुओं के हित में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार कृषक बंधुओं के आय में वृद्धि करने हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे कि उनके आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.