जैपुरिया स्कूल पड़ाव का सी.बी.एस.ई. खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Spread the love

चंदौली ।34 पदक जीत बच्चों ने जैपुरिया स्कूल का सी.बी.एस.ई. गेम्स में परचम लहराया|20 से अधिक बच्चों का नेशनल लेवल गेम्स में चयन |सी.बी.एस.ई द्वारा आयोजित ‘क्लस्टर’ एवं ‘जोनल’ स्तर पर विविध खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सेठ.एम.आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैंपस के बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई | 

वैश्विक आपदा काल के कारण समस्त प्रतियोगिता स्थगित थी और दो वर्ष पश्चात् 25 नवम्बर 2022 से सी.बी.एस.ई ने विभिन्न शहरों के विभिन्न स्कूलों में खेलो का आयोजन किया | सेठ एम.आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैंपस के लगभग पचास से अधिक बच्चों ने राँची, कोशाम्बी, आजमगढ़, झाँसी, अम्बेडकर नगर, एवं वाराणसी के विभिन्न स्कूलों में अपनी भागीदारी दर्ज की | प्रतियोगियों ने 34 पदक हासिल कर पूरे पूर्वांचल में जैपुरिया का परचम लहराया | बच्चों ने 6 स्वर्ण पदक 14 रजत और 14 कास्य पदक विभिन्न खेलों में प्राप्त कर स्कूल का सम्मान बढ़ाया | एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 8 बच्चों ने शसक्त  भागीदारी कर 4 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, एवं 2 कास्यं पदक प्राप्त किया I स्विमिंग प्रतियोगिता में 11 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक तथा 5 कांस्य पदक प्राप्त किया I स्केटिंग प्रतियोगिता में 6 बच्चों ने अविस्मणीय प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक 3 कांस्य पदक हासिल किया | बालिका वर्ग कब्बडी प्रतयोगिता में दस बालिकाओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया I निशानेबाजी प्रतियोगिता गर्ल्स/ब्यायज वर्ग के अंतर्गत टीम इवेंट में अलग-अलग खेलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | बेडमिंटन प्रतियोगिता में चार बच्चों ने शसक्त  भागीदारी कर चार कास्यं पदक हासिल किया | ताईक्वान्डो प्रतियोगिता में दो बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 2 कांस्य पदक हासिल किया |

सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिता में 20 से अधिक बच्चों का नेशनल लेवल के लिये चयन होना भी स्कूल के लिये गर्व का पल है |  विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की जैपुरिया विद्यालय न सिर्फ शैक्षणिक अपितु खेल क्षेत्र में भी अद्भुत प्रदर्शन कर अनवरत सफलता का परचम लहरा रहा है I विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज जी ने अपने प्रेरणात्मक विचारों द्वारा सभी को अभिसंचित कर कहा की हम शिक्षा खेल आदि के क्षेत्र में खुल कर प्रदर्शन कर रहे है जिसमे हमारी टीम अभिभावक एवं बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है I आशा ही नहीं अपितु विश्वास है की आगे भी हम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेगे I

Leave a Reply

Your email address will not be published.