आधुनिक युग में श्रीकृष्ण की भूमिका में चालक: मुख्य अभियंता

Spread the love

शकील अहमद पुनः सिंचाई चालक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
लखनऊ। राजकीय वाहन चालक संघ सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन, चुनाव 12 अगस्त को चौधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह सिंचाई भवन एनेक्सी में चुनाव अधिकारी आल इण्डिया ड्राइवर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष राजकीय वाहन चालक महासंघ रामफेर पाण्डेय, सहायक चुनाव अधिकारी  राजकीय वाहन चालक महासंघ के ष्पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार नेगी की देखरेख में सम्पन्न हुई। अधिवेशन में एक बार पुनः शकील अहमद को सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी रामफेर पाण्डेय ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। निर्वाचित पदाधिकारियों में शकील अहमद अध्यक्ष, दिलीप कुमार उपाध्यक्ष, ओरी लाल यादव प्रान्तीय मंत्री, सुनील कुमार और संतोष कुमार पाण्डेय संयुक्त मंत्री, कैलाश नाथ साहू और राम प्रताप संगठन मंत्री अनिल मिश्रा कोषाध्यक्ष, नीरज प्रचार मंत्री और मेघपाल आडीटर चुने गए। प्रदेश कार्यकारिणी में रामप्रताप, रमेश, बालकरन, सरवन यादव, बजरंग बहादूर सरोज, मानसिंह यादव, करन यादव और मुख्तार चुने गए।

संघ के प्रथम सत्र का उद्घाटन मुख्य अभियंता ष्षारदा सहायक इं. ए.के. सिंह ने किया उन्होंने कहा कि द्वापर में जो भूमिका श्रीकृष्ण ने सारथी बनकर निभाई थी वही भूमिका आज चालक अधिकारी के साथ निभा रहा है। अधिकारी से ज्यादा समय सरकार की सेवा में चालक देता है। विषम परिस्थिति में भी काम करता है ऐसे में उसकी किसी भी समस्या का रहना उचित नही है। उन्होंने संघ द्वारा विभागाध्यक्ष के नाम से प्रेषित ज्ञापन के सम्बंध में कहा कि नए वाहन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जहॉ तक भर्ती का सवाल है वह इस मांग को उच्च स्तर तक उचित माध्यम से पहुचा देगें। उनका प्रयास होगा कि समस्याओं का ससमय निराकरण करा दिया जाए। इस दौरान अधिषासी अभियंता इं. सत्यप्रिय ने भी सम्बोधित किया। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने सदन को बताया कि विभाग में रिक्त वाहन चालकों के पदों पर शीघ्र भर्ती, पुराने वाहनों की जगह नए वाहनों की खरीद, टैक्सी प्रथा सामप्ति, ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत चालकों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतन की मांग की गई है। अधिवेषन में राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दकी के नेतृत्व में महामंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, विद्युत सुरक्षा निदेशालय चालक संघ के वीरेन्द्र पाण्डेय सहित कई संगठनों के अध्यक्ष मंत्रियों ने भाग लिया।
सेवा में,

Leave a Reply

Your email address will not be published.