डॉ० विजयानन्द म०प्र० हिंदी सभा के सलाहकार बने

Spread the love

प्रयागराज। [मनोज पांडेय] अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी प्रचार प्रसार का कार्य करने वाली संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा, जबलपुर, मध्य प्रदेश ने प्रयागराज के कवि, साहित्यकार डॉ० विजयानन्द (मूल नाम- बिजेन्द्र प्रताप तिवारी) को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा ने दिनांक 12.09.2022 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ० विजयानन्द विभिन्न संस्थाओं में सचिव, महामंत्री, निदेशक-रिसर्च फाउंडेशन, सं.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, अध्यक्ष-अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्रयागराज, पूर्व अध्यक्ष-काशी प्रांत, वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिन्दी महासभा, विश्व हिंदी महासभा, नई दिल्ली जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा हिन्दी साहित्य की लगभग सभी विधाओं यथा-कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, लघुकथा, आत्मकथा, आलोचना, समीक्षा,पत्र, संस्मरण, साक्षात्कार, बाल साहित्य, संपादन आदि में ५४ मौलिक तथा अनुदित,संपादित कुल ८१ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘वैश्विक साहित्य’ त्रैमासिक का लगभग १० वर्षों तक लगातार संपादन किया है। अमेरिका के राम काव्य पीयूष, कृष्ण काव्य पीयूष सहित अनेक देशों के संग्रहों में रचनाएं प्रकाशित हैं।

उनकी कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों में संबोधन (काव्य संग्रह), शिवा-शौर्य (खंडकाव्य), समरभूमि, श्रीकृष्ण चरित (महाकाव्य), अंधेरे के खिलाफ, हरिओम तथा अन्य कहानियां (कहानी संग्रह), अकिंचन, धर्मचक्र (एकांकी संग्रह), दानवीर कर्ण, वनवासिनी सीता (नाटक), पितामह भीष्म, उबलता लहू, नेह निर्झर, लाजो (उपन्यास), समय की सलीब पर-दो भाग (आत्मकथा), साहित्यकारों से साक्षात्कार, आलोचना का द्वंद्व और समीक्षा(आलोचना), प्यारा भारत, नन्हें मुन्ने गीत, देश हमारा, स्वतंत्रता के अमर शहीद, अपना गांव ( बाल साहित्य) आदि हैं। भारत के कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर एम०फिल, पीएचडी का शोध कार्य हो चुका/चल रहा हैं। वे अमेरिकन रिसर्च इंस्टीट्यूट के दो बार सलाहकार रहे। भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार सहित, देश विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत, यथा-अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ पुरस्कार (मऊ, आजमगढ़), शकुंतला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार (इलाहाबाद), सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का सम्मान, मोहन राकेश नाटक पुरस्कार, बाल साहित्य सम्मान (उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ), भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान (हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज), हिंदी अकादमी, मुंबई का शिक्षारत्न सम्मान, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, अखिल भारतीय हिंदी महासभा, विश्व हिंदी महासभा, नईदिल्ली, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, विधान सभा, लखनऊ का पराग पुरस्कार आदि सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा कई दर्जन सम्मान एवं पुरस्कार उन्हें मिला है। सन 2001 में अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट ने इन्हें अपने रिसर्च बोर्ड का सलाहकार बनाया था।जिस पद पर रहकर इन्होंने कई बरसों तक सराहनीय कार्य किया।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चर्चित कवि गुरुदीन वर्मा आजाद ने कहा कि डॉ० विजयानन्द के सलाहकार मंडल में शामिल होने पर हिंदी सभा को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.