डीएम व एसपी ने जनपदवासियों को होली व शबे बारातपर्व की शुभकामना एवं बधाई दी

Spread the love

जनपदवासी होली व शबे बरात का पर्व प्रेम,स्नेह,आपसी समन्वय व सौहार्द के साथ मनाते हुए गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने की अपील: जिलाधिकारी 

होली व शबे बारात का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं: पुलिस अधीक्षक 

भदोही / जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने जनपदवासियों को होली व शबे बारात पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है।

    जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप सभी लोग होली व शबे बारात का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने जनपद वासियों से होली व शबे बरात का पर्व प्रेम,स्नेह,आपसी समन्वय व सौहार्द के साथ मनाते हुए गंगा- जमुनी तहजीब को बरकरार रखने की अपील किया है। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहुंचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।

        पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार‌ ने होली व शबे बारात त्यौहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.