मण्डलायुक्त,डीएम,एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी फरियाद

Spread the love

  शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-मण्डलायुक्त

  वरासत से सम्बन्धित प्रकरणों का ससमय निस्तारण किया जाये – डीएम

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन जुलाई महीने में आज सोमवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में मण्डल आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 द्वारा शिकायतकर्ताताओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही कई प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण कराया गया। ग्राम-खरौंधी, तहसील-ओबरा से सम्बन्धित शिकायती पत्र प्राप्त हुआ, जिसे मण्डलायुक्त ने संज्ञान में लेते हुए 01 वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त भी न्यायालय उपजिलाधिकारी ओबरा द्वारा धारा-116 के मुकदमे को निस्तारण इस कारण नहीं हो सका कि क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा न्यायालय में रिपोर्ट प्राप्त नहीं करायी गयी है।
   जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की गयी और सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

   सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) सहदेव कुमार मिश्र उप जिलाधिकारी ओबरा नवीन कुमार आदि ने 89 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 08 मामले निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में कुल 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बाकी 77 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही के निर्देश दिये। इस मौके पर तहसीलदार ओबरा  सुशील कुमार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
  तहसील घोरावल में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना और निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।
   इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह आदि ने 173 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 10 मामले निस्तारित किये गये और 5 टीम को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 15 मामले निस्तारित हुए, बाकी 158 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
  तहसील राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कहा कि जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिक आपसी समन्वय के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें, विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।
    इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, तहसीलदार अमित कुमार आदि ने 183 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 05 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 11 मामले निस्तारित हुए, बाकी 172 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.