बाढ़ राहत कार्य से सम्बन्धित सभी विभाग सौपें गये उत्तरदायित्वों का समय से अनुपालन करें – जिलाधिकारी

Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक

विगत वर्षो में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर कृषकों को फसल का बीमा कराने हेतु डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को दिया निर्देश 

भदोही/ जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नहर प्रखण्ड पुष्पेन्द्र सिंह से विगत 10 वर्षो का बाढ़ के दृष्टिगत गंगा के अधिकतम व न्यूनतम जल.स्तर का तुलात्मक जानकारी लेते हुए विगत वर्षो में की गयी तैयारियों व प्रभाव क्षेत्र की जानकारी लिया। 
अधिशासी अधिकारी नहर प्रखण्ड ने जिलाधिकारी को 1978ए 1982ए 2022.23ए में आये बाढ़ जल.स्तर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2023 में डीघ ब्लाक के 26 गॉव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। जिनमें 23 गॉव में फसल हानि व 03 गॉव छिछूआ भूर्राए इटहराए अमिलौर में आबादी प्रभावित हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष तहसील ज्ञानपुर के अन्तर्गत 12 बाढ़ चौकी व राहत केन्द्रए तहसील भदोही के अन्तर्गत 06 बाढ़ चौकी व राहत केन्द्रए तहसील औराई के अन्तर्गत 04 बाढ़ चौकी व राहत केन्द्र की व्यवस्था की गयी थी।
जिलाधिकारी ने आपदा प्रभारी को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष बाढ़ कार्य में लगाये गये लेखपालए कर्मचारी व ग्राम प्रधान से सम्पर्क करते हुए डाटा संकलन कर जनपद स्तर पर स्थापित एकीकृत कन्ट्रोल रूम में सूचनाओं को अपडेट करें। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि विगत वर्षो में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाकर कृषकों को फसलों का बीमा कराने हेतु जागरूक करें। एक्सईएन जल निगम को जल.जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य करने वाली संस्थाओं जैसे वैलेस्पन आदि के सीएसआर फन्ड से भी बाढ़ राहत के कार्यो को क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य जिला पंचायत व अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी के द्वारा संयुक्त रूप से नाव संचालकों से समन्वय बनाते हुए रेट निर्धारण नाव का रजिस्टेªशनए तटो के संचालन को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने रामपुर घाटए सेमराध घाटए सीतामढ़ी घाटए बिहरोजपुर घाटए कलिंजरा घाट सहित गंगा नदी के किनारों की सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा किया।   

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्यए पशु पालन विभागए विद्युत विभागए सिंचाई विभागए कृषि विभागए लोक निर्माण विभागएजल निगमए जिला पूर्ति विभागए सहित ऐसे विभागों की बाढ़ बचाओ राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बाढ़ स्टीयरिंग गु्रप के सभी सदस्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्य योजना बनाकर अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करें। भदोही जनपद में गंगा प्रमुख नदी हैंए उन्होंने अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य को निर्देशित करते हुए कहा कि राहत सामग्री का समय से टेंडर प्रक्रिया करा लिया जाए और साथ ही नाव के साथ.साथ स्ट्रीमर की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।   
    जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नहर भदोही को निर्देश दिए कि गंगा में बाढ़ की सम्भावना के दृष्टिगत आपस में सभी अधिकारियों से संपर्क करते रहेंगे। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ व्यवस्था को नियंत्रित रखने में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। राहत सामग्री आदि व्यवस्थाएं स्थानीय स्तर पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभी से ही संपूर्ण व्यवस्था के साथ गंगा नदी पर सिंचाई विभाग नावए मोटर बोटए गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र के आसपास वाले स्थान को भी चयनित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जुड़े सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहे इसके लिए भी स्थानीय स्तर पर समरसेबलए पंपए वॉटर टैंकरए आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
      जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी भदोही को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बाढ़ क्षेत्र वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दे कि सभी चिकित्सा अधिकारी बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान क्लोरिन की गोलीए स्वच्छता व्यवहार एवंज न जागरूकताए बाढ़ पूर्व तैयारियों पर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण फागिंग दवाओं का छिड़काव सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए गर्भवती महिलाओंए बीमार तथा घायलों को चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किये जाने पर बल दिया।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published.