बाढ़ प्रभावित गावों के राहत शिविरों में जिलाधिकारी ने किया लंच पैकेट व राशन किट का वितरण

Spread the love

प्रशासन द्वारा गंगा के जल स्तर पर रखी जा रही है सर्तक दृष्टि,अधिकारियो को हर स्तर पर राहत मुहैया कराने का जिलाधिकारी ने  दिया निर्देश

प्रभावित फसलो एवं आबादी का सर्वे कराने का निर्देश,बाढ़ सम्बंधित किसी भी समस्या समाधान हेतु बाढ़ कण्ट्रोल रूम को करें सूचित 

भदोही / गंगा में बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं राहत उपलब्ध कराने के  उद्देश्य से बाढ़ से सम्बन्धित सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये स्वयं भी निगरानी की जा रही हैं। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियो से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित लोगो में राहत सामाग्री व राशन पैकेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाए तत्काल उपलब्ध करायी जाय उन्होने कहा कि जहाॅ पर नाव/मोटरबोट की और आवश्यकता हो तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रो में उप जिलाधिकारी की देख रेख में राहत शिविर बनाकर लोगो को  रखा जाय तथा  राहत शिविर में सभी सुविधाए उपलंब्ध हो। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर,श्री नारायण इ.कॉलेज कोनिया धनतुलसी में बाढ़ प्रभावितों  को “बाढ़ राहत सामाग्री”का वितरण किया। उन्होने लेखपाल व सम्बन्धित अधिकारियो को निगरानी बनाये रखने का भी निर्देश दिया।

उक्त निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0  शैलेन्द्र कुमार मिश्र एवं उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर  योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावितों ग्रामो में लन्च पैकेट एवं  राशन किट वितरित किये गये । जनपद  में कुल 24 बाढ़ चौकिया बनाई गई  है जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाढ़ चौकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है ।

जनपद स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम मे किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए निम्नांकित दूरभाष संख्या 05414 – 250223, 250308 पर सूचना दी जा सकती है। बाढ़ प्रभावित गांवो -छेेछुवा, भुर्रा, इटहरा, रामपुर घाट, कलिक मवौया, सीतामढ़ी,  धनतुलसी आदि  प्रभावित ग्रामों मे जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उपजिलाधिकारी व तहसीलदार  द्वारा अनवरत निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.