सीवी रमन ने देश ही नहीं दुनिया में भी लहराया अपना परचम

Spread the love

भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ सीवी रमन एक वैज्ञानिक होने के साथ एक महान शिक्षक भी थे। आज यानी की 21 नवंबर को डॉ सीवी रमन की डेथ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश में विज्ञान और उसकी शिक्षा के उत्थान के लिए लगा दिया

भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ सीवी रमन एक वैज्ञानिक होने के साथ एक महान शिक्षक भी थे। आज ही के दिन यानी की 21 नवंबर को डॉ सीवी रमन की मृत्यु हो गई थी। बता दें कि सीवी रमन को दुनिया को रमन प्रभाव देने के लिए ज्यादा जाना जाता है। जीवन के आधे पड़ाव पर ही उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश में विज्ञान और उसकी शिक्षा के उत्थान के लिए लगा दिया।…

जन्म और शिक्षा

मद्रास प्रेसिडेंसी के तिरुचिरापल्ली में 7 नवंबर 1888 को चंद्रशेखर वेंकट रमन का जन्म हुआ था। वह बचपन से पढ़ाई में काफी तेज थे। उन्होंने 11 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर ली थी। वहीं स्नातक करने के बाद उन्होंने ध्वनिकी और प्रकाशिकी पर कार्य किया। वहीं लंदन से लौटने के दौरान उनको रमन प्रभाव की खोज करने की प्रेरणा मिली।

विज्ञान संस्थानों की स्थापना

बता दें कि सीवी रमन उन वैज्ञानिकों में से नहीं थे, जो सिर्फ अपने शोधों में डूबे रहते थे। नोबेल पुरस्कार मिलने से पहले साल 1926 में उन्होंने इंडियन जनरल ऑफ फिजिक्स की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1933 में डॉ सीवी रमन ने बेंगलुरू में भारतीय विज्ञान संस्थान के पहले निदेशक का पद संभाला। इसी साल उन्होंने भारतीय विज्ञान अकादमी की स्थापना भी की।

कई विषयों पर किया शोध

हांलाकि काफी कम लोग यह बात जानते हैं कि डॉ सीवी रमन ने प्रकाशिकी के अलावा भी बहुत से विषयों पर रिसर्च किया था। उन्होंने रमन प्रभाव पर काम करने के पहले ध्वनिकी और भारतीय वाद्ययंत्रों के विज्ञान पर बहुत कार्य किया था। इसके बाद बहुत सारे लोगों के साथ मिलकर उन्होंने अलग-अलग शोधकार्य किए।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

साल 1954 में डॉ सीवी रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज 28 फरवरी 1928 को की थी। जिसके बाद 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। बता दें कि खगोल वैज्ञानिक सुब्रमण्यम चंद्रशेखर सीवी रमन के भतीजे थे। सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को भी साल 1983 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।  

मृत्यु

साल 1970 में दिल का दौरा पड़ने के कारण डॉ सीवी रमन अपनी प्रयोगशाल में गिर पड़े थे। जिसके बाद उनको फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि अब उनके पास 4 घंटे से भी कम का समय है। लेकिन इसके बाद वह कई दिनों तक जिंदा रहे। सीवी रमन ने अपनी पत्नी के नाम वसीयत में कहा कि उनका अंतिम संस्कार एकदम सादगी से किया जाए। वहीं 21 नवंबर 1970 में डॉ सीवी रमन ने 82 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.