संवाद कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस जितेगी लोक सभा चुनाव

Spread the love

हर गांव और पंचायत में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी कांग्रेस

सोनभद्र। कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम शनिवार को म्योरपुर ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र पनिका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि ब्लॉक संवाद कार्यक्रम के जरिये न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर संग़ठन को मजबूत बनाने लिए हर ब्लाक पर बैठक किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी लोकसभा चुनाव में फतह के लिए रणनीति तय की गई। रॉबटर््सगंज लोकसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्यासी डॉ0 रामाधार जोसेफ ने कहा कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब जल्द की यूपी की सरहद चंदौली में प्रवेश करेंगी, जिसको लेकर जनपद के कोने-कोने में लोगो को आमंत्रण देकर यात्रा में शामिल होने की गुजारिश किया जा रहा है। राहुल गांधी युवाओं, गरीबों, महिलाओ, के न्याय के लिए संघर्ष कर रहे है।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा जनता की समस्याओं को लेकर सड़को पर काम कर रहे है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिये किसानों, युवाओं, मजदूरों, कर्मचारियों से सीधे संवाद कर रहे है। राहुल गांधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, इससे बीजेपी में बौखलाहट है। कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार में आदिवासियों, महिलाओ पर अत्याचार लागतार बढ़ रहा है। जनपद में ब्यपक भ्रस्टाचार चरम पर है। पीसीसी सदस्य रुक्सार नाज ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त है। इस मौके पर चंदौली कांग्रेस प्रवक्ता शशि उपाध्याय, प्रदीप मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर रामचन्द्र पनिका, ऋषिराज पासवान, अरुण चौबे, रामसेवक पनिका, किस्मत देवी, रामकेश पनिका, विनोद मौर्य, शारदा पनिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.