कांग्रेसी नेता दौलत सिंह ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर बांटे कंबल

Spread the love

-बच्चे भी पेंसिल बाक्स कापी बिस्किट पाकर चहके

अहरौरा, मिर्जापुर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके शुक्रवार को क्षेत्र के भुइलीखास गांव में नियामतपुर कला गांव निवासी यूपी प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष दौलत सिंह नें 53 गरीब विकलांग जरूरतमंदों को कंबल एवं बच्चों को कापी पेंसिल, बिस्किट वितरित किया। 

कंबल पाते ही दिब्यांग गामियां,हाशिना,रामविलास एवं परमाशिला,तैबुन, नूरजहां,सीता देवी, सविता, मुन्नी, सरिता, नजबूल, पार्वती, बुधा,धनपत्ति, रम्पा,चंपा आदि का चेहरा खिल उठा।नन्हे मुन्ने बच्चे पेंसिल बाक्स, सहित कापी पाकर चहक उठे।कांग्रेसी नेता ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुग जुग जियो और जियो हजारों साल के नारे लगाए।कंबल वितरण के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और उनके नारे को विशेष रूप से उल्लेख किया जिसमें प्रियंका गांधी ने कहा है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं।दौलत सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रियंका गांधी ना केवल साहसी निडर और प्रतिभाशाली राजनीतिज्ञ है बल्कि वह अपनी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी का दूसरा स्वरूप है।दौलत सिंह ने इस मौके पर प्रियंका गांधी की राजनीतिक दूरदर्शिता और सूज बूज की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वह सोनिया गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में होने वाले लोक सभा के चुनाव में कांग्रेसी निश्चित तौर पर विजय हासिल करेगी और केवल कांग्रेस ही वह पार्टी है जो गरीबों मजदूरों दलितों युवाओं महिलाओं और लाचार और किसानों आदि का भला कर सकती है।इस अवसर पर कांग्रेसी डॉ. नीरज मिश्रा, प्रो. रामासरे कुशवाहा,संजय कन्नौजिया,विवेक सिंह बबलू,अर्जुन साहनी सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.