मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

Spread the love

नवचयनित 1,036 अभ्यर्थियों में 536 सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी),235 सहायक सांख्यिकी अधिकारी, 213 कनिष्ठ सहायक, लेखा लिपिक, मंडीपर्यवेक्षक श्रेणी दो, मंडी निरीक्षक, 15 नक्शानवीस/मानचित्रक, 37 मानचित्रकार शामिल
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्षन में डबल इंजन की सरकार ने विगत07 वर्षों में जो कदम उठाए, आज उसके परिणाम देखने को मिल रहे: मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्षन में डबल इंजन की सरकार ने विगत 07 वर्षों में जो कदम उठाए, आज उसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह वही प्रदेश है जहां पहले दंगे होते थे, कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल थी, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। इसका सर्वाधिक दुष्परिणाम हमारे युवाओं को उठाना पड़ता था, जो नौकरी और रोजगार के लिए जब प्रदेश के बाहर जाते थे, तो उनके सामने पहचान का संकट होता था। राज्य सरकार के प्रयासों से अब प्रदेश में सरकारी सेवा में बिना किसी सिफारिश और लेनदेन के नियुक्ति मिलना सम्भव हुआ हैै।

मुख्यमंत्री आज यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न विभागों के नव चयनित 1,036 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों के चयन के लिए उत्तर प्रदेष अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों में चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नव चयनित 1,036 अभ्यर्थियों में 536 सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी), 235 सहायक सांख्यिकी अधिकारी, 213 कनिष्ठ सहायक, लेखा लिपिक, मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी दो, मंडी निरीक्षक, 15 नक्शा नवीस मानचित्रक, 37 मानचित्रकार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री जी की संकल्पना के अनुरूप नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। हमें अपने देश की एकता और समृद्धि के लिए कार्य करना होगा। हमें इस संकल्प से जुड़ना होगा कि देश है तो सब कुछ है। हमारे लिए अपने देश की समृद्धि ही सब कुछ होनी चाहिए। जाति, मत और मजहब देश से बढ़कर नहीं हो सकते। जिन लोगों ने इसे ज्यादा महत्व दिया, आज उनकी दुर्गति सभी देख रहे हैं। जो लोग अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं, हम उनकी साजिश को बिल्कुल भी सफल न होने दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश में कहीं भी लोग प्रदेष के युवा और नागरिकों को शक की नजर से नहीं देखते। वर्तमान राज्य सरकार ने विगत कुछ ही वर्षों में इस तस्वीर को बदला है। आज उत्तर प्रदेश के नाम से लोग सम्मान देते हैं। यह सम्मान आसानी से नहीं मिला है, इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की टीम ने राज्य की जनता के साथ मिलकर प्रयास किए हैं। प्रदेश की जनता ने हम पर विष्वास किया तथा समर्थन और सहयोग किया। इसका परिणाम था कि हम कठोर से कठोर निर्णय ले पाए। वर्ष 2017 से पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। पहले प्रदेश के कुछ जनपदों के युवा जब कहीं बाहर जाते थे, तो उन्हें होटल में कमरे भी नहीं मिलते थे। आज हम इस स्थिति से उबरे हैं। आज देश व दुनिया में उत्तर प्रदेश का युवा कहीं भी जाता है, तो वह गर्व से अपनी पहचान बताता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत आज 1036 पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं। यह कार्रवाई आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए पूरी की जा रही है। इन युवाओं ने अपनी मेहनत से चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है। नव चयनित अभ्यर्थियों से किसी को भी नियुक्ति के लिए सिफारिश नहीं करनी पड़ी होगी और ना ही किसी प्रकार का लेनदेन हुआ होगा। वर्ष 2017 के पहले यह बिल्कुल भी संभव नहीं था। वर्ष 2017 के पहले नियुक्ति में वसूली होती थी। कोई भर्ती ऐसी नहीं थी, जिसकी जांच ना हो रही हो या जिसमें न्यायालय को हस्तक्षेप न करना पड़ा हो। आज इससे अलग होकर उत्तर प्रदेश ने जो प्रणाली अपनायी, उसका परिणाम है कि हम विगत 07 वर्षों में लगभग साढे़ 06 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण के तत्काल बाद यह घोषणा की थी कि जो भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, प्रदेश की बेटियों और व्यापारियों के जीवन से खिलवाड़ करेगा, उन्हें ऐसी सजा दिलायी जाएगी, जो देश और दुनिया के लिए नजीर बनेगी। उस समय से ही सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य करना प्रारंभ किया। इसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सभी में उल्लेखनीय कार्यों के लिए जाना जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम सामने आ रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाआंे को सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत कोचिंग की शुरुआत की। यह सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कई छात्र इस कोचिंग में पढ़े हैं। हमारा प्रयास सार्थक हो रहा है। प्रदेश सरकार ने उच्च, टेक्निकल, मेडिकल तथा वोकेशनल शिक्षा के विभिन्न कंेद्रो की सुदृढ़ता की दिशा में कदम उठाए। इसके भी परिणाम अच्छे सामने आ रहे हैं।
इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के0पी0 मलिक एवं मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.