सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में विश्व स्वास्थ्य दिवस का पालन 

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के इस्पात जनरल अस्पताल (आई.जी.एच.) में 7 अप्रैल, 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. जयंत आचार्य ने समारोह की अध्यक्षता की। अध्यक्ष, भारतीय चिकित्सा संघ (आई.एम.ए.) राउरकेला शाखा,   डॉ. पी.के.महापात्र भी मंच पर मौजूद थे। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. आर.आर.महांति  और आई.जी.एच. के कई डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी शामिल हुए। परामर्शदाता (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा-पैथोलॉजी), डॉ. (श्रीमती) स्नेहल परवे अतिथि वक्ता थीं। 

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. आचार्य ने इस वर्ष के विषय वस्तु ‘स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य’ तथा परिवार, राष्ट्र और समाज के निर्माण में मां की महत्ता पर जोर देते हुए जच्चा-बच्चा की देखभाल पर आई.जी.एच. की पहल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, ‘उचित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य राष्ट्र और समुदाय का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगा।

डॉ. परवे ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को प्रभावित करने वाले कारकों तथा विश्व स्वास्थ्य संघठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मातृ पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के तीन प्रमुख़ क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की।

परामर्शदाता (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. अनिंदिता देबता ने सभा का स्वागत किया और समारोह का संचालन किया, जबकि वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. सी.कासी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इससे पहले सुबह आई.जी.एच. के नर्स प्रशिक्षण संस्थान ने भी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) और प्रभारी (एन.टी.आई.), डॉ. सोनिया जोशी ने समारोह की अध्यक्षता की और इस अवसर पर आयोजित भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. प्रतिभा षडंगी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा-बाल रोग ), डॉ. अर्चना बेहेरा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी. (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा-ओ.एंड जी.), डॉ. मधुमिता साहू, मुख्य परामर्शदाता (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा-बाल रोग), डॉ. माया बोस और उप प्रबंधक और उप प्राचार्य (एन.टी.आई.), सुश्री नवनीता जेना उपस्थित थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *