एनटीपीसी औरैया में 9वेँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Spread the love

कानपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महा सभा ने स्वीकार करते हुए महज तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अगले वर्ष 2015 में पहली बार विश्व ने योग दिवस मनाया। भारत को योग गुरु कहा जाता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का  अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। विदेशों तक योग के प्रसार का श्रेय योग गुरुओं को जाता है। भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में जागरूक किया। आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग की इसी उपयोगिता से सभी को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है।

योग दिवस को मनाने के लिए एक दिन सुनिश्चित किया गया, जो कि 21 जून है। 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने की वजह भी है। इस तारीख  को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है। इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम, ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’  है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है।

“करिए योग, रहिए निरोग” का संदेश देते हुए औरैया परियोजना में 9वेँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून, 2023 को टाउनशिप परिसर स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रातः 06:00 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा योगासनों का महत्व बताते हुए सभी को योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर योग के प्रति लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कुछ लोगों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये।  जसबीर सिंह अहलावत, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया),  सरोज अहलावत, अध्यक्षा जागृति महिला मंडल के साथ विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण और उनके परिवारजनों ने मिलकर योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.