Category: SUNDARGRAH

  • एनएमएल दुलंगा की प्रेरणा लेडीज़ क्लब द्वारा “इंद्रधनुष मेला” का आयोजन

    एनएमएल दुलंगा की प्रेरणा लेडीज़ क्लब द्वारा “इंद्रधनुष मेला” का आयोजन

    दुलंगा। प्रेरणा लेडीज़ क्लब द्वारा शु्भ्रज्योति नगर टाउनशिप में 8 एवं 9 फरवरी 2026 को वार्षिक मेले “इंद्रधनुष मेला” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस मेले ने पूरे टाउनशिप को रंग, संस्कृति और सामुदायिक सौहार्द के उत्सव में परिवर्तित कर दिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वयंसिद्धा लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती पूनम जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मेजबानी  बृज राज प्रसून, परियोजना प्रमुख, एनएमएल दुलंगा एवं श्रीमती कविता सक्सेना, अध्यक्ष, प्रेरणा लेडीज़ क्लब द्वारा की गई। मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात रिबन काटने एवं केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह ने मेले के लिए उल्लासपूर्ण एवं उत्सवमय वातावरण का निर्माण किया, जिसमें क्लब सदस्यों, परिवारजनों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने आयोजन को और भी आकर्षक बनाया। प्रेरणा लेडीज़ क्लब की सदस्यों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त, एनएमएल दुलंगा की उपलब्धियों, यात्रा एवं सीएसआर गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाला पीआर स्टॉल दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहा। मनोरंजक खेल स्टॉल्स ने सभी आयु वर्ग के आगंतुकों के लिए मेले को और अधिक आनंददायक बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले में चार चाँद लगा दिए। छऊ एवं संबलपुरी नृत्य जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए मेले में रंग और ऊर्जा का संचार किया। 9 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इंद्रधनुष मेला 2026, संस्कृति, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का एक यादगार उत्सव साबित हुआ, जो प्रेरणा लेडीज़ क्लब की सक्रियता, समर्पण और सामूहिक भावना को दर्शाता है।

  • रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिला युवक, जिला अस्पताल रेफर

    रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिला युवक, जिला अस्पताल रेफर

    दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह महुअरिया रेलवे स्टेशन और टेढ़ा गांव के बीच से गुजर रही रेलवे ट्रैक पर एक युवक घायल अवस्था में मिला। यह घटना रेलवे पोल संख्या 72/32 के पास की बताई जा रही है।घायल युवक की पहचान सोनू (20 वर्ष) पुत्र संजय, निवासी जोगीडीह, थाना हाथीनाला के रूप में हुई है। सुबह करीब 5 बजे डाउन ट्रेन 08612 एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर रेलवे ट्रैक के किनारे घायल पड़े युवक पर पड़ी। इसके बाद लोको पायलट ने तत्काल महुअरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ जवान संजय कुमार तिवारी को मौके पर भेजा। आरपीएफ, ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब 5:30 बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया।सीएचसी दुद्धी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।डायल 112 पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि युवक काम के लिए निकला था, लेकिन वह कैसे रेलवे ट्रैक पर गिरकर घायल हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

  • एनटीपीसी दुलंगा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ

    एनटीपीसी दुलंगा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ

    दुलंगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी दुलंगा में बुधवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ किया गया, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा।

    परियोजना कार्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह का औपचारिक शुभारंभ परियोजना प्रमुख  बृज राज प्रसून ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर स्वच्छता की आदत को निरंतर अपनाएँ और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की गई। वहीं स्थानीय सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी स्वच्छता के महत्व से जोड़ने के लिए प्रतियोगिताएँ कराई जाएँगी। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी दुलंगा ने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान में लगाए 2000 पौधे

    एनटीपीसी दुलंगा ने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान में लगाए 2000 पौधे

    सुंदरगढ़। पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए एनटीपीसी दुलंगा ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

    इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  बृज राज प्रसून ने कर्मचारियों एवं सहयोगियों के साथ दुलंगा कोयला खनन परियोजना परिसर में 2000 पौधे लगाए। इस पहल के माध्यम से ओडिशा में चल रहे 75 लाख से अधिक पौधे लगाने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। एनटीपीसी दुलंगा का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

  • दुलंगा कोयला खदान को लगातार पांचवें वर्ष प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग

    दुलंगा कोयला खदान को लगातार पांचवें वर्ष प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग

    सुंदरगढ़। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) की दुलंगा कोयला खदान को वर्ष 2023-24 के लिए ओपनकास्ट श्रेणी में एक बार फिर प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 4 सितंबर, 2025 को मुंबई में आयोजित कोयला खदानों की वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला एवं खान मंत्री और कोयला एवं खान राज्य मंत्री द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और दुलंगा परियोजना प्रमुख बी. आर. प्रसून ने प्राप्त किया। यह सम्मान स्थायी और जिम्मेदार खनन प्रथाओं के प्रति एनएमएल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दुलंगा खदान एनटीपीसी की कोयला आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही है और राष्ट्र की आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग कर रही है।

    उल्लेखनीय है कि दुलंगा कोयला खदान ने लगातार पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) तक कोयला मंत्रालय से 5-स्टार रेटिंग हासिल की है, जिससे यह भारत की अग्रणी कोयला खदानों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

  • चेन्नई कमाने गया किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

    चेन्नई कमाने गया किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

     करमा,सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत हिंदूआरी चैकी क्षेत्र के बकाही ग्राम पंचायत अंतर्गत पाड़र गांव के एक किशोर बीते लगभग छह माह पूर्व से ही चेन्नई कमाने गया था। वहां उसके अचानक पेट में दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गई। उसके साथ गए अन्य साथियों ने उसकी कंपनी के द्वारा प्लेन से बाबतपुर हवाई अड्डे पर भिजवाया जहां से एंबुलेंस द्वारा उसे घर लाकर दाह संस्कार कर दिया गया। घटना से घर में कोहराम मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बकाही के पाड़र गांव निवासी अजीत कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र रामधनी अपने गांव के चचेरा भाई राणा, एवं गांव के  अन्य साथियों के साथ चेन्नई कमाने गया था। जिसका बीते दिवस 31 अगस्त को पेट में अचानक दर्द हो गया। साथियों ने उसे अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई मृतक अजीत कुमार को कंपनी द्वारा बाबतपुर हवाई जहाज से भेजा गया।
       इस बात की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान अमरेश ने बताया कि बाबतपुर से मृतक का शव एंबुलेंस द्वारा पांडर गांव में आते ही मातम छा गया परिजनों में कोहराम मच गया। 

  • सामूहिक समर्पण ही है जिसकी बदौलत एनटीपीसी दर्लिपाली निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर – फैज़ तैय्यब, परियोजना प्रमुख

    सामूहिक समर्पण ही है जिसकी बदौलत एनटीपीसी दर्लिपाली निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर – फैज़ तैय्यब, परियोजना प्रमुख

    एनटीपीसी दर्लिपाली में स्वतंत्रता दिवस पर मनाया गया देशभक्ति का जश्न 

    सुंदरगढ़ । एनटीपीसी दर्लिपाली टाउनशिप स्थित “उत्कर्ष भवन” में 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर फैज़ तैय्यब, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दर्लिपाली) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान के साथ वातावरण में देशभक्ति की भावना गूंज उठी, और तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर आज़ादी के जश्न को नई ऊँचाई दी गई।

    ध्वजारोहण के उपरांत  फैज़ तैय्यब ने अपने संबोधन में एनटीपीसी दर्लिपाली के संचालन एवं अनुरक्षण, सुरक्षा, पर्यावरण, सीएसआर, चिकित्सा सेवा और सीआईएसएफ सहित सभी विभागों के कर्मचारियों के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक समर्पण ही है जिसकी बदौलत एनटीपीसी दर्लिपाली निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। परियोजना प्रमुख ने विशेष रूप से दीक्षा प्ले स्कूल, अभिलाषा लेडीज़ क्लब और बाल भवन के योगदान का उल्लेख करते हुए संस्थान के विकास में उनकी महती भूमिका की प्रशंसा की।

    ध्वजारोहण के बाद आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत गीतों, नृत्यों और नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें एनटीपीसी के कर्मचारियों के साथ-साथ बाल भवन के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, सामाजिक संदेशों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों और पारंपरिक लोक नृत्यों के माध्यम से अपने देश के प्रति प्रेम और आदर को प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों की विविधता ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक पेश की। इस दौरान एनटीपीसी दर्लिपाली के कर्मचारीयों के अलावा बीबीपीएस स्कूल के छात्रों और अभिलाषा लेडीज क्लब की सदस्याओं ने भी हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी सेवा और कार्यकुशलता से एनटीपीसी का गौरव बढ़ाया। जीएम मेरिटोरियस अवार्ड वितरण समारोह में फैज़ तैय्यब (परियोजना प्रमुख), रविंद्र शर्मा (महाप्रबंधक – संचालन एवं अनुरक्षण),  राधे श्याम (जीएम – अनुरक्षण), इपिल बागे (जीएम – संचालन), श्रीमती प्रतिभा सिंह (प्रमुख – मानव संसाधन), डीसी-सीआईएसएफ द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारियों और सीआईएसएफ कर्मियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा कांट्रेक्ट लेबर और स्कूली छात्रों को भी अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम का समापन विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वृक्षारोपण के साथ हुआ, जिसमें उत्सव का उल्लास और गौरवपूर्ण भारतीय परंपराओं की छवि स्पष्ट झलकती रही। इस अवसर ने न सिर्फ देशभक्ति को पुनः जागृत किया, बल्कि सभी को मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा भी दी।

  • एनटीपीसी दुलंगा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को दुलंगा साइट कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया

    एनटीपीसी दुलंगा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को दुलंगा साइट कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया

    सुंदरगढ़। एनटीपीसी दुलंगा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को दुलंगा साइट कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के तले एकजुट होकर स्वतंत्रता की भावना को अपनाया और देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी दुलंगा के परियोजना प्रमुख  बृज राज प्रसून द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह, जिसमें विभागाध्यक्ष, सैनीक माइनिंग (एमडीओ) के गणमान्य व्यक्ति, कर्मचारी एवं उनके परिजन शामिल थे, को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का साक्षी बनने और गरिमा व गर्व के साथ जीने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने परियोजना के सभी विभागों के प्रयासों की सराहना की और सभी को भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए “मेरिटोरियस अवॉर्ड” प्रदान किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों एवं सहयोगियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ ‘हर घर तिरंगा सेल्फी बूथ’ पर उत्साहपूर्वक सेल्फी लीं और उन्हें अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किया। कार्यक्रम का समापन मानव संसाधन प्रमुख नवीन अमिताभ बक्सला के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी साझेदारों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।

  • नाबालिग छात्रा के अपहरण में दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद

    नाबालिग छात्रा के अपहरण में दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद

    सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगा ।
    अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 14 दिसंबर 2018 को एसपी सोनभद्र को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कक्षा 10 की छात्रा है। जब वह स्कूल पढ़ने जाती है और स्कूल से वापस लौटते समय रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राकेश पटेल पुत्र सुरेश पटेल जो एक सरहंग किस्म का लड़का है और उसका नाजायज गोल भी है। आए दिन उसकी बेटी को परेशान किया जाता है। इसके बारे में बेटी ने जब बताया तो इसकी शिकायत राकेश पटेल और उसके माता पिता से किया गया लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ, बल्कि धमकी दिया कि तुम्हारी बेटी को उठवा ले जाऊंगा। शिकायत के बाद उसकी गुंडागर्दी और बढ़ गई। घटना 3 दिसंबर 2018 को रात्रि 12-1 बजे की है। उसकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे राकेश पटेल ने उसकी बेटी को अपने साथियों के साथ अगवा कर लिया।  जब राकेश पटेल के मोबाइल पर बात किया तो उसने कहा कि तुम्हारी बेटी को उठा लाया हूं जो तुम्हें करना हो करो। इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में राकेश पटेल के विरुद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।
    मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

  • एनटीपीसी दर्लिपाली में “ऑपरेशनल परिचय और सामुदायिक जागरूकता आपदा तैयारियों” कार्यक्रम का सफल आयोजन

    एनटीपीसी दर्लिपाली में “ऑपरेशनल परिचय और सामुदायिक जागरूकता आपदा तैयारियों” कार्यक्रम का सफल आयोजन

    दर्लिपाली, सुंदरगढ़: एनटीपीसी दर्लिपाली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में आपदा लचीलापन को सुदृढ़ करने हेतु संचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा और सामुदायिक तैयारियों के प्रति निरंतर प्रशिक्षण और सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एनटीपीसी दर्लिपाली में 24 जुलाई, 2025 को सुंदरगढ़ जिला कलेक्टरेट (आपातकालीन प्रभाग) तथा फैक्ट्री एवं बॉयलर्स निदेशालय (डीडीएफएंडबी), राउरकेला डिवीजन के सहयोग से “ऑपरेशनल फेमिलियराइज़ेशन एवं सामुदायिक जागरूकता तैयारियों कार्यक्रम 2025–26” का सफल आयोजन को किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), तीसरी बटालियन, मुंडली, कटक की सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।

    इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारी को मजबूत करना, विभिन्न हितधारकों के बीच परिचालन समन्वय को बेहतर बनाना, और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में एनटीपीसी के कर्मचारियों, प्रथम उत्तरदाताओं तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण से जुड़े प्रमुख हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन, इंटरैक्टिव सेशन्स और व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र शामिल थे, जो आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता बढ़ाने पर केंद्रित थे। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा प्रतिक्रिया संचालन की महत्वपूर्ण जानकारी और व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने आपातकाल के समय तीव्र और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु सरकारी एजेंसियों, उद्योगों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सतत प्रशिक्षण, जागरूकता और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से सुरक्षा और लचीलापन की संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता को दोहराया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से  बिभु प्रसाद, डीडीएफएंडबी, राउरकेला डिवीजन,  अश्विन कुमार पांडा, जिला आपातकालीन अधिकारी, सुंदरगढ़,  सुवेन्दु शेखर राउत, एडीएफएंडबी, राउरकेला डिवीजन,  स्वराज कुमार त्रिपाठी, एडीएफएंडबी, राउरकेला डिवीजन,  संतोष कुमार साहू, प्रतिनिधि, एनडीआरएफ, मुंडली (3री बटालियन),  हरे राम सिंह, महाप्रबंधक (ओएंडएम), एनटीपीसी दर्लिपाली,  धर्मेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ, एनटीपीसी दर्लिपाली व एनटीपीसी के अन्य अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन  पी.के.एम. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) द्वारा किया गया, और समापन पर औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन  ए. मोहंती, उप महाप्रबंधक (सुरक्षा), एनटीपीसी दर्लिपाली द्वारा प्रस्तुत किया गया।