Category: ODISA

  • एनटीपीसी तलचेर कनिहा ने 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाया

    एनटीपीसी तलचेर कनिहा ने 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाया

    अंगुल। एनटीपीसी तलचेर कनिहा ने 26 जनवरी 2025 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ किया। इस अवसर के मुख्य अतिथि  ए.के. सहगल, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कनिहा थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। सीआईएसएफ के जवानों, टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों और टाउनशिप स्कूलों के छात्रों के संयुक्त मार्च-पास्ट का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्र को सलामी दी गई।

    कार्यक्रम में  सत्य राम कृष्ण, महाप्रबंधक (ओएंडएम),  एस.एस. राव, महाप्रबंधक (मेन्टेनेंस और एडमिन),  नवनीत कुमार, एचओएचआर, विभागाध्यक्ष,  बृज मोहन सिंह, डीसी, सीआईएसएफ, श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष तानवी संगम, और विभिन्न यूनियनों और संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    इस विशेष अवसर को और यादगार बनाने के लिए भारतीय तिरंगे के रंगों के गुब्बारे भी उड़ाए गए। परेड के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया।

    अपने संबोधन में  ए.के. सहगल ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया, जिनके प्रयासों से भारतीय संविधान बना। उन्होंने राष्ट्र को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने और आर्थिक विकास में एनटीपीसी की भूमिका की सराहना की। साथ ही एनटीपीसी तलचेर कनिहा के योगदान और सभी विभागों के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में ईवर्शाइन स्कूल (नर्सरी), बाल भवन, वेलफेयर सेंटर, डीएवी, केवी, और एसएसवीएम के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे

  • एनटीपीसी दर्लिपाली में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

    एनटीपीसी दर्लिपाली में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

    सुंदरगढ़। एनटीपीसी दर्लिपाली में 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि  जी राम भजन मालिक, परियोजना प्रमुख (दर्लिपाली) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एनटीपीसी दर्लिपाली एवं। सीआईएसएफ के सभी कर्मचारी और उनके परिवारजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन शुभ्रज्योति नगर के स्टेडियम में किया गया। 

    तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने सी.आई.एस.एफ. एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सी.आई.एस.एफ. के जवानों एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

    इसके पश्चात  मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों उनके परिजनों, सीआईएसएफ़ जवानों, स्कूली छात्र-छात्राओं को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    मुख्य अतिथि ने परियोजना में, एनटीपीसी अधिकारियों, कर्मचारियों, निरामय अस्पताल, CISF के सभी अधिकारियों एवं जवानों, Associations एवं Welfare bodies, DEWA, अभिलाषा लेडीज क्लब की उनके रचनात्मक व सकारात्मक योगदान के लिए सराहना की।

    बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन एवं दीक्षा प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित सामूहिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। सीआईएसएफ के फायर विंग ने पानी से तिरंगे की छवि बना कर इस कार्यक्रम को देश-भक्तिमय बना दिया। फिर अंत में अपने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ के कर्मियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  हरे राम सिंह, सभी विभागध्यक्षगण, अधिकारीगण, डीसी सीआईएसएफ  एल मोहंती, बीबीपीएस स्कूल प्रिन्सिपल श्रीमती नीरजा तिवारी, एसोसिएशन एवं वेलफेयर बॉडीज के प्रतिनिधिगण, अभिलाषा लेडीस क्लब की अध्यक्षा एवं सभी शुभ्रज्योति नगर के निवासी उपस्थित रहे।  श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर महा प्रबंधक (मानव संसाधन) ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया।