राउरकेला।स्टील सिटी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में वसंत पंचमी हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देवी सरस्वती की पूजा की।
राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने पूजा समारोह का दौरा किया और दीपिका इस्पात शिक्षा सदन, सेक्टर-18 में देवी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरूण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) ए के बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (परियोजना ) सुदीप पाल चौधरी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) डॉ. जे के आचार्य, डीएमएस के उपाध्यक्षों श्रीमती प्रभाती मिश्रा और श्रीमती नबनिता पाल चौधरी ने पूजा समारोह का दौरा किया और दीपिका इस्पात शिक्षा सदन सेक्टर-18 में देवी को पुष्पांजलि अर्पित की।
डिस सेक्टर-18 के दौरे के पश्चात डीआईसी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस्पात विद्या मंदिर, सेक्टर-19, इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-20 और इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-22 में पूजा की।
उल्लेखनीय है कि देवी सरस्वती को ज्ञान, कला, संगीत और रचनात्मकता के अन्य सभी रूपों की देवी माना जाता है। इस दिन छात्र किताबों, कॉपियों और कलमों की भी पूजा करते हैं जबकि संगीतकार अपने वाद्ययंत्रों की पूजा करते हैं और चित्रकार अपने पेंट-ब्रश और रंगों की पूजा करते हैं।
राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट के प्रशिक्षु छात्रावास में 2 फरवरी को वार्षिक क्रीडा कार्यक्रम ‘स्पर्धा-2025’ का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (परियोजना), सुदीप पाल चौधरी ने की। इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक (एम.एस. एवं एच.आर.-एल.एंड डी.), पी.के.साहू, मुख्य महा प्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग एवं उद्यानकृषि), बी.के.जोजो उपस्थित थे। लर्निंग एवं डेवलपमेंट विभाग के अंतर्गत आने वाले आर.एस.पी. और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस के ए.सी.टी. (टी), ओ.सी.टी. (टी) और एम.टी. (टी) सहित 100 से अधिक प्रशिक्षु विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री चौधरी ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन में एल.एंड डी. विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से प्रशिक्षुओं के बीच संबंधों को मजबूत करने और संगठन की कार्य संस्कृति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी को स्वस्थ खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया।
आयोजित की जाने वाली विभिन्न स्पर्धाएँ हैं क्रिकेट, बैडमिंटन – पुरुष और महिला दोनों के लिए एकल और युगल, शतरंज, 100 मीटर दौड़ और शॉट पुट। प्रतियोगिताओं का समर्थन करने के लिए, क्रिकेट, दौड़ और शॉट पुट जैसी बाहरी स्पर्धाओं के लिए एक समर्पित मैदान विकसित किया गया है।
इस कार्यक्रम का संचालन, हिमांशु मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक (एच.आर.-एल.एंड डी.) द्वारा किया जा रहा है।
राउरकेला/ कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के 12 कर्मचारियों को माई आरएसपी-माई आइडेंटिटी पहल के तहत पुरस्कृत किया गया। कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), विश्व रंजन पलाई ने प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार 1 से 15 जनवरी, 2025 तक खुली प्रतियोगिता के दौरान आरएसपी पोर्टल कर्मचारी क्षेत्र (वेब और मोबाइल ऐप) में पोस्ट किए गए सर्वश्रेष्ठ विचारों और दृष्टिकोणों के लिए दिए जाते हैं।
यहां यह उल्लेख करना उचित है कि माई आरएसपी-माई आइडेंटिटी एक अनूठी पहल है जो कर्मचारियों को संगठन का हिस्सा होने के अपने सकारात्मक विचारों, भावनाओं और अनुभव को साझा करने के लिए प्रेरित करती है। इस पहल के अनुसार, कर्मचारियों को 15 दिनों की अवधि में हर दिन आरएसपी के बारे में सकारात्मक विचारों का कम से कम एक पूरा वाक्य लिखना होता है |
प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण में 2798 कर्मचारियों ने इस पहल के तहत प्रविष्टियां दी थीं। वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति ने ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन किया और दैनिक आधार पर उनके अंक प्रस्तुत किए। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों का संगठन के साथ जुड़ाव मजबूत करना और उन्हें कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाना है।
अंगुल, तालचेर । – एनटीपीसी तालचेर कनिहा में तन्वी संगम लेडीज़ क्लब द्वारा बसंत उत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष उत्सव की थीम “गाँव के रंग, अपनी संस्कृति के संग” थी, जिसमें ग्रामीण जीवन की सादगी, परंपरा, सामूहिकता और प्रकृति से जुड़े रहने की विशेषताओं को दर्शाया गया। यह दो दिवसीय आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक चला।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरिंदम सिन्हा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (ER-2) थे, जिनकी धर्मपत्नी श्रीमती रुपाली सिन्हा, अध्यक्ष वसुधा महिला मंडल भी उपस्थित रहीं। साथ ही, विजय चंद, बिजनेस यूनिट हेड (BUH) तालचेर थर्मल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विभा अग्रवाल, अध्यक्ष सागरिका लेडीज़ क्लब, तथा ए.के. सहगल, BUH तालचेर कनिहा, ने भी इस भव्य उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
तन्वी संगम लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सहगल के नेतृत्व में यह उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। आयोजन में कुल 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें तन्वी संगम के 15 स्टॉल शामिल थे। इसके अलावा, केवी, एसएसवीएम, डीएवी स्कूलों, स्थानीय एवं बाहरी विक्रेताओं ने भी थीम के अनुरूप स्टॉल लगाए। इन स्टॉल्स में गाँव की कला, हस्तशिल्प, परंपरागत व्यंजन और ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली।
उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सिंगारी एंटरटेनमेंट ग्रुप, भुवनेश्वर द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और गीतों ने उत्सव में समां बांध दिया। तन्वी संगम की अध्यक्ष ने अपने संबोधन में स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने और समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
समाजसेवा के अंतर्गत, तन्वी संगम ने देरांग आश्रम स्कूल को बैग, बैटरी इन्वर्टर एवं बिस्तर प्रदान किए, जबकि माँ भैरवी हाई स्कूल को भी आवश्यक सामग्रियाँ दी गईं। इसके अतिरिक्त, महिला कल्याण केंद्र की महिलाओं को दृष्टि सहायक चश्मे भी वितरित किए गए।
इस आयोजन में एनटीपीसी तालचेर कनिहा के कर्मचारियों, उनके परिवारों और आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न विभागों ने मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग दिया। इस उत्सव ने हर किसी को अपनी जड़ों से जोड़ने और भारतीय गाँवों की संस्कृति को करीब से अनुभव करने का अवसर दिया। पूरे दिन का माहौल हर्ष, उल्लास और रंगों से सराबोर रहा। “गाँव के रंग; अपनी संस्कृति के संग” की थीम को साकार करते हुए, यह आयोजन तालचेर कनिहा के लिए यादगार बन गया।
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) पहल के तहत संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट की आठ फाइनलिस्ट टीमों को फुटबॉल किट वितरित की। वितरण समारोह 29 जनवरी 2025 को पार्श्वांचल विकास संस्थान, सेक्टर-20 सी.एस.आर. कार्यालय में आयोजित किया गया।
प्रतिष्ठित खेल हस्तियाँ महा प्रबंधक (टी एंड आर.एम), संतोष भुईंयाँ, उप प्रबंधक (क्रीड़ा), रघु पाढ़ी, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल मैच रेफरी भास्कर नंदा समारोह के विशेष अतिथि थे और उन्होंने किट प्रदान किये। इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी (सी.एस.आर.), सुश्री मुनमुन मित्रा और सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), टी.बी.टोप्पो और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रत्येक फाइनलिस्ट टीम को बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के समापन की तैयारी के लिए जूते, मोजे, टी-शर्ट, शिन गार्ड और एक फुटबॉल सहित एक पूरी फुटबॉल किट दी गई। इसके अलावा मैच के नियमों, विनियमों और शेड्यूलिंग के बारे में चर्चा की गई एवं फिक्सचर तैयार्र किये गए, जिससे टूर्नामेंट सुचारू रूप से संपन्न हो सके ।
प्रारंभ में सुश्री मुनमुन मित्रा ने सभा का स्वागत किया, जबकि टी.बी.टोप्पो ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन वरिष्ठ फिल्ड सहायक (सी.एस.आर.), बी.एक्का ने किया। विशेष रूप से, संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्साही भागीदारी देखी गई, जिसमें कुआरमुंडा, नुआगांव, बिसरा और लाठीकाटा के पार्श्वांचल ब्लॉकों में आयोजित चार क्षेत्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में 122 टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। इन ब्लॉकों के विजेता और उपविजेता अब फाइनल मैच के लिए चयनित हैं, जो राउरकेला में खेला जायेगा । इन पहलों के माध्यम से, सेल, आर.एस.पी. ग्रामीण समुदायों में खेल कौशल और युवा सहभागिता को बढ़ावा दे रहा है, प्रतिभाओं को सँवारते हुए जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास को मजबूत कर रहा है।
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा 26 जनवरी 2025 को इस्पात स्टेडियम में आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में, आरएसपी के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा द्वारा 3 कर्मचारियों और 3 अधिकारीयों के साथ-साथ अधिकतम प्रतिभागियों वाले विभाग को आरएसपी गौरव पुरस्कार प्रदान किए गए। कर्मचारियों में प्रथम तीन स्थान क्रमश: वरिष्ठ ऑपरेटिव-सह-वरिष्ठ तकनीशियन (आरएमएचपी), सुश्री कुनुरानी बिस्वाल, तकनीशियन (सीसीडी), माजिद अख्तर अंसारी और ऑपरेटर-सह-तकनीशियन, सुश्री रिंशु कुमारी ने प्राप्त किए। अधिकारीयों की श्रेणी में, उप प्रबंधक (मानव संसाधन), सुश्री इतिश्री साहू ने पहला स्थान जीता, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: सहायक महाप्रबंधक (सिंटरिंग प्लांट-1), प्रभात कुमार दाश और वरिष्ठ प्रबंधक ( ब्लास्ट फर्नेस), सिद्धांत कुमार पाल रहे। इस पहल में अधिकतम कर्मचारियों की भागीदारी के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन और ऑटोमेशन विभाग ने सर्वश्रेष्ठ विभाग का पुरस्कार जीता।
उल्लेखनीय है कि, माई आरएसपी-माई आइडेंटिटी, एक अनूठी पहल जनवरी 2023 में शुरू की गई थी, जो कर्मचारियों को संगठन का हिस्सा होने का गर्वानुभाव सकारात्मक विचारों, भावनाओं और अनुभव को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस पहल के अनुसार, कर्मचारियों को 15 दिनों की अवधि में हर दिन आरएसपी के बारे में सकारात्मक विचारों का कम से कम एक पूरा वाक्य लिखना होता है। 1 जनवरी को शुरू की गई और 15 जनवरी 2025 तक जारी रहने वाली प्रतियोगिता के 5वें संस्करण में, 2798 कर्मचारियों ने आरएसपी पोर्टल-कर्मचारी क्षेत्र लिंक या मोबाइल ऐप कर्मी-मित्रा में प्रविष्टियाँ कीं। वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति ने कर्मचारियों की साख जाने बिना ही ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन किया और दैनिक आधार पर उनके अंक प्रस्तुत किए। इस पहल का उद्देश्य संगठन के साथ कर्मचारियों के जुड़ाव को मजबूत करना और उन्हें कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाना है।
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी), ने प्रतिष्ठित ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में स्थायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, ‘सेल स्टील, ग्रीन स्टील’ विषय पर आधारित अपने अत्याधुनिक पेविलियन का अनावरण किया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी, 2025 को ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया।
उल्लेखनीय है कि, ओडिशा का प्रमुख वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 28 से 30 जनवरी, 2025 तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। आरएसपी के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा ने कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), सुदीप पाल चौधरी की उपस्थिति में कंपनी के आकर्षक पेविलियन का उद्घाटन किया। आरएसपी पेविलियन कंपनी की विरासत, नवाचार और ओडिशा राज्य के साथ जुड़ाव को प्रदर्शित करता है। आरएसपी के विकास और वृद्धि को दर्शाते हुए, पेविलियन में इस वर्ष के सम्मेलन की थीम के अनुरूप उन्नत डिजिटल तकनीकों को शामिल किया गया है। यह ईएसजी सिद्धांतों के प्रति इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता और टिकाऊ ग्रीन स्टील के उत्पादन के लिए इसकी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। पेविलियन का एक प्रमुख आकर्षण एआर/वीआर-आधारित डिजिटल वॉकथ्रू है, जो दर्शकों को विस्तृत 3डी विज़ुअलाइज़ेशन के माध्यम से आरएसपी के संचालन का 360-डिग्री अनुभव प्रदान करता है।
पेविलियन में आरएसपी की विविध उत्पाद श्रृंखला के जटिल रूप से तैयार किए गए लघु मॉडल भी हैं, जिन्हें अत्याधुनिक 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके आरएसपी में स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। प्रत्येक मॉडल के साथ क्यूआर कोड हैं, जो दर्शकों को व्यापक उत्पाद जानकारी और अनुप्रयोगों तक पहुँचने में सक्षम बनाएगा, जिससे एक परस्पर सामंजस्य और आकर्षक अनुभव सुनिश्चित होगा ।
मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 ओडिशा की औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा । अपनी प्रभावशाली उपस्थिति के माध्यम से, सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र ओडिशा के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में औद्योगिक विकास और नवाचार को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि करता है।
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के 10 अधिकारियों को इस वर्ष उनके कार्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उत्पादन, उत्पादकता, रखरखाव, सेवाओं, गुणवत्ता, लागत में कमी और सुरक्षा में सुधार के लिए प्रतिष्ठित जवाहर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा ने इस्पात स्टेडियम में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ब्लास्ट फर्नेस के महाप्रबंधक बृज कुमार देहरिया, बोलानी अयस्क खदान के महाप्रबंधक प्रभारी, बुद्धदेव नायक, कोक ओवन के महाप्रबंधक, सुशील कुमार सिंह, निदेशक प्रभारी सचिवालय के महाप्रबंधक, श्रीमंत कुमार मल्लिक, मानव संसाधन, एचए और विमानतल के महाप्रबंधक, राकेश कुमार वर्मा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. मेघराय माझी, विद्युत वितरण के महाप्रबंधक सुवेन्दु कुमार बेहरा, पीपी एवं सी के महाप्रबंधक, सिद्धार्थ आचार्य, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के महाप्रबंधक, प्रेमेन्द्र प्रणय, यातायात और कच्चे माल के महाप्रबंधक, संतोष कुमार भुईंयाँ को प्रदान किया गया।
राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने देशभक्ति के उमंग के साथ भारत का 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। इस्पात स्टेडियम में आयोजित समारोह में आरएसपी के 2000 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, जिसे हजारों राउरकेलावासियों ने देखा।
इस अवसर पर आरएसपी के निदेशक प्रभारी, श्री आलोक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और 51 टुकड़ियों द्वारा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल बैंड की धुन पर शानदार परेड की सलामी ली। शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से स्काउट, गाइड, सैन्य और असैनिक दलों, आरएसपी की अग्निशमन सेवाएँ और सेल हॉकी अकादमी के दलों ने शानदार मार्च पास्ट में चार चाँद लगा दिए । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी, श्री रतन कुमार भी मंच पर उपस्थित थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों की टीम द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया ।
इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने प्रत्येक राउरकेलावासी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं I देश के स्वतंत्रता संग्राम में ओडिशा के महान सपूतों के अप्रतिम बलिदान और समर्पण को याद करते हुए – सबसे कम उम्र के 12 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद, बाजी राउत से लेकर इस माटी के महान स्वतंत्रता संग्रामियों को निदेशक प्रभारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके बलिदान को भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा की नींव के रूप में रेखांकित किया I
वर्मा ने कैलेंडर वर्ष 2024 में आरएसपी की शानदार उपलब्धियों के लिए प्रत्येक कर्मचारी और अन्य सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया और बधाई दी, जिसमें कई रिकॉर्ड और नए मानक स्थापित हुए। श्री वर्मा ने अपने समापन भाषण में कहा, “आइए हम कल्पना करें – आज हम कहाँ खड़े हैं, कल हम कहाँ पहुँचना चाहते हैं और परसों हम खुद को कहाँ देखना चाहेंगे । वहाँ पहुँचने के लिए हमें आज से ही काम करना शुरू करना होगा।” उन्होंने 9 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन को पार करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “इस विस्तार से संयंत्र की क्षमता दोगुनी हो जाएगी और क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि की नई लहर आएगी।”
पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक प्रभारी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कार्मिकों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट पुरस्कार, जवाहर पुरस्कार, आरएसपी गौरव पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कार भी प्रदान किए।
इसी तरह का एक समारोह सेक्टर-22 मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें श्री वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न दलों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग मार्च पास्ट की सलामी ली। उनके साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट, श्री अशोक जलवानिया भी मौजूद थे।
श्री वर्मा ने गणतंत्र दिवस परेड के सर्वश्रेष्ठ दलों को पुरस्कार प्रदान किए। गुरु गोमके संथाली विद्यालय और श्री गांधी बाल उच्च विद्यालय को 10,000/- रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में सुंदर लयबद्ध धुन के लिए इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-22 के बैंड प्लाटून को भी पुरस्कृत किया गया।
दोनों अवसरों पर अध्यक्ष (दीपिका महिला संघति), श्रीमती नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), ए के बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), श्री बिस्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान), एम पी सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), सुदीप पाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ जे के आचार्य, दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्ष, श्रीमती नवनीता पाल चौधरी और आरएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
कार्यक्रम आरएसपी के समाज कल्याण इकाई द्वारा आरएसपी के अन्य विभागों के सहयोग से आयोजित किए गए थे।
इस्पात हाई स्कूल मैदान, टेंसा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में, मुख्य महाप्रबंधक (बीआईएम, केआईएम और तालडीह), श्री हिमांशु मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. संजय कुमार और महाप्रबंधक (खनन), पी सी बरुआ ने क्रमश: बरसुआ और काल्टा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर बीआईएम अस्पताल और केआईएम अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। मुख्य महाप्रबंधक (बीओएम), जॉयदेव चट्टोपाध्याय ने बोलानी फुटबॉल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री केविन घोष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसी तरह सेक्टर – 2, स्थित दीपिका महिला जागृति संसथान में भी श्रीमती नम्रता वर्मा ने दीपिका महिला संघति के सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रिय ध्वज फहराया I
अंगुल तालचेर, / एनटीपीसी तालचेर थर्मल ने 76वें गणतंत्र दिवस को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत एनटीपीसी तालचेर थर्मल के परियोजना प्रमुख (एचओपी) और मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) विजय चंद द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी की सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर डीएवी स्कूल और निकटवर्ती सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने एकता और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। सामुदायिक विकास के तहत, एनटीपीसी तालचेर थर्मल ने “एनटीपीसी उत्कर्ष” मेरिट स्कॉलरशिप प्रदान की। इस अवसर पर पास के 5 गांवों के 18 मेधावी छात्रों को आमंत्रित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण छात्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना है।
स्कॉलरशिप प्राप्त करने वालों में से एक, गोद-ताल क्षेत्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संथापड़ा की सागरिका साहू ने एनटीपीसी तालचेर थर्मल द्वारा ग्रामीण छात्रों को समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। एनटीपीसी तालचेर थर्मल में 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव सामुदायिक उत्थान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक था।