Category: ODISA

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में इंजीनियरों के लिए लुब्रिकेंट तकनीक पर संगोष्ठी आयोजित

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में इंजीनियरों के लिए लुब्रिकेंट तकनीक पर संगोष्ठी आयोजित

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के आर एंड सी प्रयोगशाला सम्मेलन कक्ष में ‘इंजीनियरों के लिए लुब्रिकेंट तकनीक’ पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-1),   बी सुनील कार्था उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थे, जबकि, मुख्य महाप्रबंधक (पावर), gदीपक रॉय, सम्मानित अतिथि थे। मूख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल एवं शॉप्स) सह  टीएफ-लुब्रिकेंट के अध्यक्ष, आर एन राजेंद्रन संगोष्ठी के मुख्य वक्ता थे। मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल),  एतवा उराँव, मुख्य महाप्रबंधक (न्यू प्लेट मिल),  रवि बिसारे,  मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-II), टी पी शिवशंकर,  मुख्य महाप्रबंधक (एचआर – एल एंड डी),  पी के साहू, भी इस अवसर पर उपस्थित थे। संयंत्र की विभिन्न इकाइयों से लगभग 60 अधिकारियों ने संगोष्ठी में भाग लिया। 

    श्री कार्था ने प्रतिभागियों को अनुभवी पैनल से ज्ञान प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।  रॉय ने पेट्रोलियम उत्पादों को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की, जबकि श्री राजेंद्रन ने आरएसपी में वर्तमान स्नेहक प्रबंधन प्रणाली और भविष्य के रोडमैप का अवलोकन प्रदान किया। 

    संगोष्ठी का आयोजन आरएसपी के प्रमुख स्नेहक आपूर्तिकर्ता मेसर्स आईओसीएल द्वारा किया गया । आईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें महाप्रबंधक, पी वी आर सतीश, वरिष्ठ प्रबंधक श्री कुलदीप प्रधान और सहायक प्रबंधक,  नबीन बंजार, तकनीकी सेवा समूह के सदस्यों के साथ, स्नेहक प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति प्रस्तुत की। 

    संगोष्ठी में चर्चा किए गए विभिन्न प्रमुख बिंदुओं में दक्षता और उत्पादकता में सुधार के लिए उन्नत और उच्च प्रदर्शन वाले स्नेहक, संयंत्र में ग्रीस की खपत को कम करने के लिए उच्च कोटि ग्रीस और कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ उच्च कोटि वाले विभेदित डीजल एक्स्ट्रा ग्रीन शामिल थे I 

    उल्लेखनीय है कि, विनिर्माण क्षेत्र में स्नेहन वांछित उत्पादकता, उपकरण विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तेल निर्माण कंपनियों में अनुसंधान और विकास द्वारा संचालित स्नेहक प्रौद्योगिकी में निरंतर प्रगति ने इस्पात उद्योग को भी काफी लाभान्वित किया है।

    संगोष्ठी का समन्वयन महाप्रबंधक प्रभारी (एमएसएस) अभिजीत घोष के नेतृत्व में आरएसपी में स्नेहक खरीद के लिए जिम्मेदार केंद्रीय एजेंसी, एमएसएस द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल एवं शॉप्स) के मार्गदर्शन में किया गया I मेसर्स आईओसीएल के सहयोग से आरएसपी इंजीनियरों को स्नेहन प्रौद्योगिकी में अत्याधुनिक विकास के साथ अद्यतित  रहने में मदद मिली।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कृत 

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कृत 

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के गोपबंधु सभागार  में 1 अप्रैल 2025 को आयोजित वार्षिक निष्पादन समीक्षा और पुरस्कार समारोह में, निदेशक प्रभारी (आरएसपी),  आलोक वर्मा ने कार्मिकों को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व पुरस्कार, सुरक्षा चैंपियन और शिफ्ट प्रभारी पुरस्कार प्रदान किए। 

    मुख्य महाप्रबंधक (न्यू प्लेट मिल),   रविन्द्र कुमार बिसारे, को उनके प्रदर्शित ध्येय, तन्यकता, उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और टीमों को प्रेरित करने तथा नवाचार को आगे बढ़ाने की क्षमता के लिए लीडर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार में 10,000/- रुपये की नकद राशि, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र शामिल था।

    इस वर्ष पहली बार शुरू किए गए इस वर्ष का सुरक्षा चैंपियन पुरस्कार, प्रबंधक (बोलनी यास्त खदान, बोलानी), प्रदीप कुमार ने जीता। पुरस्कार में 10,000/- रुपये की नकद राशि, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र था। यह पहल निदेशक प्रभारी द्वारा एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में  बेहतरीन नेतृत्व प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को मान्यता देने के लिए शुरू की गयी है। 

    आठ अधिकारियों और छ: कर्मचारियों को उनके अनुकरणीय नेतृत्व और उत्पादन, रखरखाव, सेवाओं, लागत, गुणवत्ता, औद्योगिक संबंधों और सुरक्षा में सुधार लाने की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए शिफ्ट प्रभारी पुरस्कार प्राप्त हुआ ।

    पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में, वरिष्ठ तकनीशियन (कोक ओवन),  प्रदीप कुमार नायक, मास्टर ऑपरेटिव (सिंटरिंग प्लांट-I),  झडिया केरकेट्टा, एमओएमटी (सिंटरिंग प्लांट-II),  राम कृष्ण पंडा, मास्टर तकनीशियन (रिफ्रेक्टरीज),  धर्मू किसान, एमओएमटी (हॉट स्ट्रिप मिल-2),  अनादि चरण साहू और मास्टर तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन), सुश्री प्रभा के जी टोप्पो शामिल थे।

     पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों में, वरिष्ठ प्रबंधक (कोयला रसायन),   अनिरुद्ध हिकोका, वरिष्ठ प्रबंधक (आरएमएचपी),  राकेश कुमार मीना, वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस),  एलन जैकब जॉन, प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल),  साकेत सौरभ, सहायक प्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग-विद्युत्),  चित्रसेन जेना, सहायक महाप्रबंधक (परियोजनाएँ),  अशोक चंद्र साहू, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा), डॉ. (सुश्री) अरुणा मुक्ति मिंज और सहायक महाप्रबंधक (बीओएम, बोलानी), अभिजीत प्रताप सिंह राठौर शामिल थे। 

    प्रत्येक शिफ्ट प्रभारी को प्रशस्ति पत्र के साथ 7,000/- रुपये का नकद पुरस्कार मिला। उल्लेखनीय है कि, इन शिफ्ट प्रभारियों ने संयंत्र के उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने और तकनीकी आर्थिक मापदंडों में सुधार लाने में अथक योगदान दिया है और आरएसपी को सेल के सभी संयंत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली इकाइयों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

  • एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने ओडिशा दिवस 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम और वॉकथॉन के साथ मनाया

    एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने ओडिशा दिवस 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम और वॉकथॉन के साथ मनाया

    अंगुल कनिहा। मंगलवार को एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने ओडिशा दिवस के अवसर पर एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम और वॉकथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के कर्मचारी, यूनियन एसोसिएशन, कल्याण निकाय-तन्वी संगम सहित- और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशी नृत्य, संबलपुरी नृत्य, छऊ नृत्य और अन्य ओडिया पारंपरिक नृत्यों के आकर्षक प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एनटीपीसी (तालचेर कनिहा) के कार्यकारी निदेशक ए.के. सहगल ने सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दीं। उन्होंने ओडिशा की मंत्रमुग्ध करने वाली संस्कृति का जश्न मनाने पर गर्व व्यक्त किया और एनटीपीसी तालचेर कनिहा की पूरे देश को विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, “एनटीपीसी तालचेर कनिहा में, हमारे प्रयास बिजली उत्पादन से कहीं आगे तक जाते हैं। हम स्थानीय समुदायों के लिए हरित, उज्जवल और अधिक टिकाऊ भविष्य में योगदान देने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं।”

    इस अवसर पर उत्कल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अमरेंद्र मिश्रा ने ओडिशा के ऐतिहासिक महत्व और इसकी सांस्कृतिक विरासत पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का समापन श्री एम. पाणिग्रही, एजीएम (ईएमडी और एमटीपी) और ओडिशा दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देकर किया। उन्होंने विशेष रूप से एनटीपीसी कनिहा ओडिशा समारोह समिति को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए सराहा।

    इससे पहले सुबह में, एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने एकता के प्रतीक के रूप में एक वॉकथॉन का आयोजन किया, जो दिन के समारोह का एक अभिन्न अंग था। ओडिशा दिवस की पूर्व संध्या पर, ओडिशा दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें ओडिया भाषण प्रतियोगिता, ओडिया गीत प्रतियोगिता, शंख हुलाहुली, झोटी चिता और पीठ प्रतियोगिता शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    एनटीपीसी तालचेर कनिहा का यह प्रयास न केवल सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देता है, बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ उसके मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है।

  • एनटीपीसी दर्लिपाली में धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया ‘उत्कल दिवस’

    एनटीपीसी दर्लिपाली में धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया ‘उत्कल दिवस’

     दर्लिपाली /  एनटीपीसी  दर्लिपाली में उत्कल दिवस (ओडिशा स्थापना दिवस) 01 अप्रैल 2025 को धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जैसे कि उड़िया गायन, चित्रकला, और उड़िया बोलने की प्रतियोगिता (गैर-उड़िया बोलने वालों के लिए)। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों, गृहणियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    चित्रकला प्रतियोगिताएं शुभ्रज्योति नगर के उत्कर्ष भवन में दो श्रेणियों में आयोजित की गईं: कक्षा I से V (ओडिशा के स्मारक) और कक्षा VI से X (ओडिशा के त्यौहार)। इसके अतिरिक्त, उड़िया बोलने और ओडिशा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

    उत्कल दिवस की शुरुआत शुभ्रज्योति नगर टाउनशिप में प्रभात फेरी के आयोजन से हुई। शाम को एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शंख ध्वनि, हुलहुली, उड़िशी नृत्य आदि शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। उत्कल दिवस का मुख्य आकर्षण उड़िया चित्रकला और ऐतिहासिक फोटो प्रदर्शनी थी। कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन भी परोसा गया।

    उत्कल दिवस आयोजन शुभ्रज्योति नगर की उत्कल  कमेटी के द्वारा किया गया। कमेटी के अध्यक्ष  प्रमोद कुमार सिंह और  प्रशांत बहेरा जनरल जनरल (सेक्रेटरी) और कमेटी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। 

  • राउरकेला इस्पात संयंत्र के नए प्लेट मिल ने वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी जीती 

    राउरकेला इस्पात संयंत्र के नए प्लेट मिल ने वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी जीती 

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के नए प्लेट मिल ने वर्ष 2024-25 के लिए चैंपियन ऑफ द ईयर ट्रॉफी जीती, जबकि सिंटरिंग प्लांट-IIII उपविजेता रहा। 1 अप्रैल को गोपबंधु सभागार  में आयोजित वार्षिक निष्पादन समीक्षा और पुरस्कार समारोह में आरएसपी के निदेशक प्रभारी, श्री आलोक वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। 

    निदेशक प्रभारी ने चार क्षेत्रों और ओडिशा खान समूह के विभागों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए निष्पादन पुरस्कार भी प्रदान किए, जिसके लिए संयंत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 को सकारात्मक रूप से पूरा किया है। आयरन और रॉ मैटेरियल जोन से, ब्लास्ट फर्नेस विजेता रहा, जबकि रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट और कोक ओवन ने संयुक्त रूप से रनर अप ट्रॉफी जीती। इसी तरह स्टील और सहायक क्षेत्र से स्टील मेल्टिंग शॉप-III विजेता रही, जबकि पावर डिस्ट्रीब्यूशन को रनर अप ट्रॉफी मिली। 

    रोलिंग मिल क्षेत्र से हॉट स्ट्रिप मिल-2 विजेता रही, जबकि सिलिकॉन स्टील मिल को रनर अप का पुरस्कार प्राप्त हुआ । इसी तरह सेवा क्षेत्र से उत्पादन योजना एवं नियंत्रण (पीपीसी) विजेता रहा, जबकि सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग और सामग्री रिकवरी विभाग संयुक्त रनर अप रहे। ओडिशा खान समूह से बोलानी अयस्क खदान को विजेता घोषित किया गया।

  • सेल, आर.एस.पी. द्वारा आयोजित ओडिशा दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    सेल, आर.एस.पी. द्वारा आयोजित ओडिशा दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

     राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) द्वारा 1 अप्रैल, 2025 को सिविक सेंटर में आयोजित ओडिशा दिवस समारोह में ओडिशा की समृद्ध कला- संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी, श्री आलोक वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

    इस अवसर पर दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष, श्रीमती नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन),  तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स),  बिस्वरंजन पलाई, कार्यपलाक निदेशक (सामग्री प्रबंधन),  अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एम.पी.सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ),  सुदीप पाल चौधरी, दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्षाएँ, श्रीमती प्रभाती मिश्र, श्रीमती बंदना सिंह, श्रीमती रीतारानी और श्रीमती नवनीता पाल चौधरी, कई मुख्य महा प्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, ट्रेड यूनियनों और कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि, डी.एम.एस. के पदाधिकारी उपस्थित थे। गण्यमान्यों ने उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास और उत्कल गौरव मधुसूदन दास के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका श्रीमती आशालता षडंगी के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा उत्कल बंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुई।

    निदेशक प्रभारी ने अपने संबोधन में ओडिशा के उन सभी महान सपूतों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने ओड़िया क्षेत्र के एकीकरण और स्वतंत्र ओडिशा प्रदेश के गठन के लिए निस्वार्थ भाव से संघर्ष किया। सभी को उत्कल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए निदेशक प्रभारी ने कहा, ‘राज्य का पहला प्रमुख उद्योग होने के नाते, आर.एस.पी. एक जिम्मेदार बेटे की नाई छह दशकों से राज्य की समृद्धि, विकास और प्रगति के लिए योगदान देते हुए अपनी प्रतिबद्धता पूरा कर रहा है। अपनी क्षमता को दोगुना करने के लिए आरएसपी अगले विस्तारण के लिए तैयार है, जो भविष्य में प्रगति और समृद्धि का नया युग ले कर आयेगा ।’ 

    नृत्य मधुरम के कलाकारों द्वारा ओडिशा की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए एक शानदार ओडिसी नृत्य प्रदर्शन, इस्पात विद्यामंदिर के दो छात्रों द्वारा ओडिशा दिवस पर वार्ता, म्यूजिक सर्किल के कलाकारों द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला नृत्य, ‘मो ओडिशा’ और श्रीमती सुजाता स्‍वाईं और उनकी मंडली द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला ओड़िया पल्ला शाम के मुख्य आकर्षण थे। एस.एस.एम. में एस.ओ.एस.टी., अनिल मलिक ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।

  • आई एस पी में स्वच्छता पखवाड़े का सफल समापन

    आई एस पी में स्वच्छता पखवाड़े का सफल समापन

    बर्नपुर,: सेल- इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) में स्वच्छता पखवाड़े का सफल समापन 31 मार्च को हुआ, जिसमें स्वच्छता और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक प्रभावी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

    पखवाड़े के अंतिम दिन बर्नपुर अस्पताल द्वारा स्वच्छता जागरूकता पर एक रोल प्ले (भूमिका निभाने) का आयोजन किया गया, जिसमें 67 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस नाट्य प्रस्तुति ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सतत स्वच्छता प्रथाओं के महत्व को उजागर किया।

    पर्यावरण चेतना को आगे बढ़ाते हुए, सिविल प्रबंधन विभाग (सीएमडी) द्वारा एक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया और हरित और स्वच्छ वातावरण की दिशा में योगदान दिया।

    इस अवसर पर बोलते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में निरंतर प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की और कर्मचारियों व निवासियों से आग्रह किया कि वे कार्यस्थल और समुदाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के प्रयासों को जारी रखें।

    इससे पहले, सप्ताह के दौरान, टाउन सर्विसेज विभाग के 150 सफाई मित्रों और सिविल मेंटेनेंस विभाग के 42 सफाई मित्रों को स्वच्छता और सफाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

    सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिससे सभी ने अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। एचआर-एलएंडडी विभाग में, 21 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक शपथ ली, जिससे संगठन के भीतर स्वच्छता की भावना और मजबूत हुई।

    यह अभियान कर्मचारियों, हितधारकों और समुदाय के सदस्यों को सक्रिय रूप से जोड़ने में सफल रहा, जिससे एक स्थायी प्रभाव पड़ा। सेल-आईएसपी स्वच्छता के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और एक स्वच्छ व स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने वाली पहलों को जारी रखेगा।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए संयंत्र जागरूकता भ्रमण का आयोजन

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए संयंत्र जागरूकता भ्रमण का आयोजन

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पा्त संयंत्र (आर.एस.पी.) के मानव संसाधन पहल ‘प्रगति र साथी’ के तहत  कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए संयंत्र भ्रमण न का आयोजन किया गया, ताकि उन्हें संयंत्र की कार्य पद्धतियों और मानदंडों से अवगत किया जा सके, जिससे वे प्रगति के सफ़र में प्रभावी भागीदार बन सकें।

    स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के 20 कर्मचारियों के जीवनसाथियों को 21 मार्च, 2025 को स्टील मेल्टिंग शॉप-2, हॉट स्ट्रिप मिल-2 और न्यू प्लेट मिल का परिदर्शन कराया गया।

    मुख्य महा प्रबंधक (एस.एम.एस.-2),  टी.पी. शिवशंकर ने स्वागत, प्रावीण्य और विचार-विमर्श  सत्रों की अध्यक्षता की। सहायक महा प्रबंधक (मानव संसाधन-आर.एम.एंड टी.),  देबाशीष पटनायक और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

     अभिमुखीकरण  कार्यक्रम में समूह को संयंत्र  अवलोकन और सुरक्षा पर एक वीडियो दिखाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिथियों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन साथी के प्रति अपना भरपूर सहयोग जारी रखें और उन्हें सुरक्षा मानदंडों और मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

     विभिन्न स्थलों के परिदर्शन के दौरान अतिथियों को कच्चे माल के प्रवाह नियंत्रण से लेकर तैयार उत्पादों तक स्टील बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। स्टील मेल्टिंग शॉप के महत्व और योगदान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन),  संबित नंदी ने किया।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में गैस सुरक्षा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में गैस सुरक्षा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस-1 में 24 मार्च, 2025 को बीएफ-1 के डस्ट कैचर से ब्लास्ट फर्नेस गैस रिसाव की रोक-थाम प्रक्रिय पर एक मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित गैस खतरों से निपटने में आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया रणनीतियों का आँकलन करना था।  यह ड्रिल मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस),  सुमित कुमार, उप महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) और विभागीय सुरक्षा अधिकारी,   ए पी गुप्ता, सहायक प्रबंधक (एसईडी),  प्रभु पात्र और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, अग्निशमन सेवा, ईएमडी और ओएचएससी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई थी।  अग्निशमन सेवा, सुरक्षा और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों वाली तीन विशेष टीमों- लड़ाकू टीम, बचाव टीम और सहायक टीम ने अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभ्यास में समन्वित आपातकालीन प्रतिक्रियाओं की प्रभावशीलता, सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुदृढ़ बनाने और गैस रिसाव से संबंधित घटनाओं से निपटने में तैयारियों का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल का समन्वयन महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस),  एस के दाश द्वारा किया गया।

  • सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत  नुक्कड़ नाटक का मंचन 

    सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन 

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने स्वच्छता पखवाड़ा-2025 पहल के तहत नुआगांव ब्लॉक के अंकुरपल्ली गाँव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ग्रामीणों में साफ़-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर.एस.पी. के सी.एस.आर. विभाग द्वारा आयोजित किया गया। ग्रामीण हाट के दौरान इकट्ठा होने वाले भीड़ भाड़ को देखते हुए रणनीतिक तौर से हाट के पास आयोजित आम सभा में आसपास के क्षेत्रों से लगभग 200 ग्रामीण एकत्र हुए ।

    उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नगर इंजीनियरिंग-जन स्वास्थ्य), डॉ. दीपा लवंगारे मुख्य अतिथि थीं, जबकि इस अवसर पर सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.),   टी.बी.टोप्पो, सरपंच (अंकुरपल्ली),  सुशील टोप्पो और प्रबंधक (सी.एस.आर.), सुश्री ऋचा सुधीरम उपस्थित थे।

    डॉ. दीपा लवंगारे ने अपने संबोधन में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया और समुदाय को स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, बच्चों को प्लास्टिक की थैलियों और बोतलों से पानी पीने से रोकने, पशुओं के लिए उचित स्वच्छता सुनिश्चित करने, कूड़ा-कचरा फैलाने और सड़कों पर कचरा जमा करने से बचने और जलजमाव  को रोकने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वस्थ भविष्य के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

    अंकुरपल्ली के सरपंच  सुशील टोप्पो ने कार्यक्रम के आयोजन और ग्रामीण समुदायों में स्वच्छता और सफाई के बारे में जागरूकता फैलाने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए आर.एस.पी. के सी.एस.आर. विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वच्छता के विषय पर मंचित नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले) था। नाटक ने आकर्षक और मनोरंजक प्रदर्शन के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से व्यक्त किया, जो स्थानीय दर्शकों के दिलोदिमाग में छा गया।

    प्रारंभ में  टी.बी.टोप्पो ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, जबकि सुश्री ऋचा सुधीरम ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सी.एस.आर. विभाग द्वारा किया गया।