Category: MAHARASHTRA

  • WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे VNIT, नागपुर द्वारा सम्मानित

    WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे VNIT, नागपुर द्वारा सम्मानित

    नागपुर,। WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा MECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  इंद्र देव नारायण को आज VNIT, नागपुर में एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान, VNIT के निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल के हाथों सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें खनन एवं मानव संसाधन क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान तथा सार्वजनिक उपक्रमों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। 

    डॉ. हेमंत शरद पांडे ने वर्ष 1989 में VNIT के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग से बी.टेक की उपाधि प्राप्त की थी वहीं  इंद्र देव नारायण, 1990 बैच के छात्र रहे। सम्मान समारोह में डॉ. पांडे ने भावुक होकर अपने कॉलेज के दिनों को याद किया तथा VNIT को इस सम्मान हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि “यह सम्मान उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है।” 

    इस अवसर पर VNIT के निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल, माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. ए. के. अग्रवाल, पूर्व विभाग प्रमुख प्रो. आई. एल. मुथरेजा, संकाय सदस्य डॉ. अनुपम खेर,  राजेंद्र येरपुडे,  निरंजन थोरे अन्य प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य, पूर्व छात्रगण, VNIT अलुमनाई एसोसिएशन  के अध्यक्ष  शशीकांत चौधरी तथा कार्यकारी निदेशक  जोगिंदर सिंह सोंध तथा कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में  सतीश गबाले ने आभार व्यक्त किया।

  • वेकोलि के निदेशक तकनीकी संचालन ए.के.सिंह की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

    वेकोलि के निदेशक तकनीकी संचालन ए.के.सिंह की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

    निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद ने संभाला निदेशक तकनीकी (संचालन) का अतिरिक्त पदभार

    नागपुर। निदेशक तकनीकी (संचालन)  ए. के. सिंह की सेवानिवृत्ति पर 31.07.2025 को वेकोलि की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वेकोलि मुख्यालय के वेलफेयर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्वागतोपरांत निदेशक तकनीकी (संचालन) ए. के. सिंह ने कोल इण्डिया लिमिटेड में अपने तीन दशक से अधिक सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कोयला उद्योग में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कर्तव्यपरायणता एवं समयबद्धता को कार्य में सफलता के लिए आवश्यक मूलमंत्र बताया। 

    अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने  ए. के. सिंह की नम्रता, मिलनसारिता, आत्मीयता, कर्मठता, प्रेरणादायक नेतृत्व, प्रबंधकीय कौशल, नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग, बैठकों में कम्पनी के समक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए तर्कपूर्ण सुझाव एवं त्वरित निर्णय क्षमता आदि का उल्लेख करते हुए उनके साथ कार्य के दौरान आए अनुभव को सबके साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि वेकोलि में, कोयला उत्पादन, ओबीआर तथा प्रेषण में बढ़त हासिल करने में  ए. के. सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री द्विवेदी ने उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सपरिवार सुखमय भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। 

    इस अवसर पर निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योज. एवं परि.)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, झंकार महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती इंदु सिंह एवं श्रीमती रीना पांडे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

     ए. के. सिंह की सेवानिवृत्ति पर निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद ने दिनांक 1अगस्त 2025 को निदेशक तकनीकी (संचालन) का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया।  आनंदजी प्रसाद 21जनवरी 2025 से वेकोलि के निदेशक तकनीकी के तौर पर कार्यरत है। श्री प्रसाद को कोल माइनिंग उद्योग में 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने आई.आई.टी- खड़गपुर से वर्ष 1989 में खनन इंजीनियर में स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरान्त उसी वर्ष कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड  में अपने करियर की शुरूआत की। कोयला एवं धातु खदानों की योजना, डिजाइन के साथ-साथ कोयला खदान संचालन तथा प्रबंधन में विविध अनुभव वाले  प्रसाद की कोल इंडिया एवं कोयला मंत्रालय के लिए कई नीतियों, रोडमैप, विजन दस्तावेजों के निर्माण में प्रमुख भूमिका रही हैं।

  • एनटीपीसी सोलापुर में संविदा कर्मचारियों के लिए ईएलआई योजना पर विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन

    एनटीपीसी सोलापुर में संविदा कर्मचारियों के लिए ईएलआई योजना पर विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन

    सोलापुर, । एनटीपीसी सोलापुर में आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की Employment Linked Incentive (ELI) योजना पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) पुणे,  अश्विनी कुमार चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता  बीजेसी शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर) ने की। इस अवसर पर  एम. के. बेबी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण),  एस. एस. गोखले, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं राख तालाब प्रबंधक), के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी, संविदा कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित हुए।

    सत्र को संबोधित करते हुए  अश्विनी कुमार चतुर्वेदी ने ईएलआई योजना की रूपरेखा, पंजीकरण प्रक्रिया, लाभों और इससे जुड़ी सामाजिक सुरक्षा की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की। उन्होंने विशेष रूप से संविदा श्रमिकों से आग्रह किया कि वे योजना में पंजीकरण कर इसके लाभों का समुचित उपयोग करें। कार्यक्रम में  बी.जे.सी. शास्त्री ने श्रम विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए श्रमिकों के कल्याण और वैधानिक अनुपालनों के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि कंपनी हमेशा से ही श्रमिकों के हित में कार्य करती रही है और भविष्य में भी ऐसे सार्थक आयोजनों के माध्यम से जागरुकता बढ़ाई जाती रहेगी।

    सत्र के दौरान श्रमिकों ने योजना से जुड़े अपने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान श्री चतुर्वेदी द्वारा सहज और संतोषजनक रूप से किया गया। इससे कर्मचारियों में योजना के प्रति विश्वास और जागरुकला दोनों में वृ‌द्धि हुई। यह जागरुकता सत्र न केवल योजना की जानकारी देने का माध्यम बना, बल्कि एक सकारात्मक संवाद की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

  • हिंदी भाषा देश की अखंडता में अपनी सार्थक भूमिका निभाती है – जे. पी. द्विवेदी

    हिंदी भाषा देश की अखंडता में अपनी सार्थक भूमिका निभाती है – जे. पी. द्विवेदी

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (का.-2) की छमाही समीक्षा बैठक और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

    उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रथम पुरस्कार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तथा द्वितीय पुरस्कार वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड को दिया गया

    नागपुर । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नागपुर (कार्यालय-2) की छमाही समीक्षा बैठक एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  बैठक की अध्यक्षता  जे. पी. द्विवेदी, अध्यक्ष, नराकास (का.-2) एवं सीएमडी, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), वेकोलि,  अनिल कुमार, डीआईजी, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल तथा  ओंकार मोघे, रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक (वायुसेना) उपस्थित रहे। 

    बैठक को संबोधित करते हुए नराकास (का.-2) के अध्यक्ष एवं सीएमडी डब्ल्यूसीएल जे. पी. द्विवेदी ने कहा कि हिंदी भाषा देश की अखंडता में अपनी सार्थक भूमिका निभाती है। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को आवश्यक बताते हुए सभी सदस्य कार्यालयों को अधिक-से-अधिक कार्य राजभाषा हिन्दी में करने और गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक इस्तेमाल पर बल दिया। 

    इस अवसर पर डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), वेकोलि ने अपने उद्बोधन में राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी विजेता कार्यालयों को बधाई दी साथ ही नराकास-2 की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम में अनिल कुमार, डीआईजी, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल तथा  ओंकार मोघे, रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक (वायुसेना) ने भी अपने विचार रखे। नराकास के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तथा विश्लेषण  पी. नरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) ने प्रस्तुत की। 

    बैठक में जुलाई से दिसंबर 2024  के दौरान धारा 3(3) का अनुपालन, हिंदी पत्राचार, हिंदी कार्यशाला आयोजन आदि की समीक्षा की गई। इसी अंतराल में आयोजित नराकास-2 की प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए सदस्य कार्यालयों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रथम पुरस्कार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तथा द्वितीय पुरस्कार वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड को दिया गया। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों की गृह-पत्रिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

    बैठक में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार संबंधी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई एवं आम सहमति बनी। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।  बैठक में नराकास (का.-2) के सदस्य कार्यालयों / विभागों के प्रमुख सहित सदस्य कार्यालयों के राजभाषा अधिकारी, अनुवाद अधिकारी एवं पुरस्कार विजेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक संबंध विभाग की श्रीमती पूजा मडावी एवं राजभाषा विभाग के  दीपक सिंह चौहान ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव, नराकास अतूल बनसोड ने किया। 

    ज्ञात हो कि नराकास नागपुर (का.-2) के अंतर्गत नागपुर के केन्द्रीय सरकार के कार्यालय एवं उपक्रम आते हैं। नराकास इन कार्यालयों के हिंदी राजभाषा के प्रयोग की समीक्षा करता है साथ ही हिंदी भाषा के व्यापक इस्तेमाल हेतु आवश्यक सहायता भी प्रदान करता है। नराकास, हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए नागपुर नगर में निरंतर क्रियाशील रहता है।

  • सुरक्षित तथा स्मार्ट माइनिंग प्रैक्टिसेज़” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    सुरक्षित तथा स्मार्ट माइनिंग प्रैक्टिसेज़” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    नागपुर। तकनीकी संवाद, ज्ञान-विनिमय तथा उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से WCL, VNIT नागपुर के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग तथा खान सुरक्षा महानिदेशालय ने संयुक्त रूप से “सुरक्षित तथा स्मार्ट माइनिंग प्रैक्टिसेज़” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यक्रम में WCL, VNIT तथा DGMS के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने मिलकर खनन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख तकनीकी एवं भू-तकनीकी चुनौतियों पर गहन विचार-मंथन किया । कार्यशाला में ओपन कास्ट खदानों की स्लोप डिजाईन, निगरानी तथा दीर्घकालिक भू-तकनीकी सुरक्षा “बेंचों तथा डंप ढलानों की स्थिरता” एवं भूमिगत खनन में स्थायित्व बनाए रखने के लिए टिकाऊ सपोर्ट सिस्टम और पेस्ट-फिलिंग तकनीक की भूमिका से संबंधित “ग्राउंड कंट्रोल पर विशेष ध्यान के साथ पेस्ट-फिलिंग तकनीक” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए । इस दौरान सैटेलाइट आधारित स्लोप मॉनिटरिंग पर एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई ।

    कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में WCL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  जय प्रकाश द्विवेदी, खान सुरक्षा महानिदेशालय के उप महानिदेशक, पश्चिमी क्षेत्र  रामावतार मीणा, VNIT, नागपुर के निदेशक  पी. एल. पटेल ने अपने विचार साझा किए । इस समारोह में WCL के निदेशक तकनीकी (संचालन)  अनिल कुमार सिंह, निदेशक तकनीकी (योज. एवं परि.)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तरी क्षेत्र, गाज़ियाबाद के खान सुरक्षा निदेशक, नागपुर रीजन-I  अल्ताफ हुसैन अंसारी, खान सुरक्षा निदेशक, पश्चिमी क्षेत्र, नागपुर  आफ़ताब अहमद, खान सुरक्षा निदेशक, नागपुर रीजन -I, पश्चिमी क्षेत्र, नागपुर श्री प्रफुल्ल रंजन ठाकुर, खान सुरक्षा निदेशक, नागपुर क्षेत्र-II, पश्चिमी क्षेत्र, नागपुर  दुर्गा शंकर साल्वी, संकाय सदस्य, VNIT नागपुर  आर. आर. येरपुडे, प्रमुख, खनन अभियांत्रिकी विभाग VNIT डॉ. ए. के. अग्रवाल, सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

  • वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में सम्पन्न हुई अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन प्रतियोगिता

    वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में सम्पन्न हुई अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन प्रतियोगिता

    कला व्यक्ति के भावों को अभिव्यक्त करती है, दैनिक कार्यों के साथ ही अपने कला को भी आगे बढ़ाएं – सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी

    वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय की टीम विजेता तथा पेंच क्षेत्र की टीम रही उपविजेता,प्रतियोगिता में कुल 165 प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया

    नागपुर। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में दिनांक 23 से 25 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीयसांस्कृतिक मिलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वेकोलि के सभी क्षेत्रों तथा मुख्यालय की कुल 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भजन, भारतीय लोकगीत, बंजो वादन, माउथ ऑर्गन, गजल, लाइट सॉन्ग, हास्य प्रहसन, ऑर्केस्ट्रा, खयाल, ध्रुपद, ठुमरी, रविन्द्र संगीत, नजरूल गीत, सिंथेसाइजर, गिटार, ट्रमफेट, तबला वादन, बासुरी वादन, के अतरिक्त भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य और कव्वाली जैसी की कुल 28 विधाओं की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें में कुल 275 कर्मियों ने भाग लिया।

    अंतिम दिवस  25.07.2025 को इस प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी (संचालन)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा सीवीओ अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित रहे।

    अपने उद्बोधन में सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी ने कहा कि कला व्यक्ति के भावों को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने सभी कलाकारों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दैनिक कार्यों के साथ ही अपने कला को भी आगे बढ़ाएं।

    समापन समारोह के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। अवसर विशेष पर वेकोलि संचालन समिति की ओर से एन. टी. मस्के द्वारा भी संबोधित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 165 प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक मिलन प्रतियोगिता – 2025-26 में वेकोलि मुख्यालय की टीम विजेता तथा पेंच क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में वेकोलि संचालन समिति तथा कल्याण मंडल के सदस्य, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष गण तथा बड़ी संख्या में कर्मियों की उपस्थिति रही।

  • जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    एनटीपीसी सोलापुर और सोलापुर महानगरपालिका के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

    सोलापुर।जैव विविधता और पर्यावरणीय संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से,  22 जुलाई 2025 को एनटीपीसी सोलापुर और सोलापुर महानगरपालिका के मध्य महात्मा गांधी प्राणी संग्रहालय के पुनर्विकास हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

    इस समझौते के तहत, एनटीपीसी सोलापुर वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान कुल ₹2.79 करोड़ (दो करोड़ उनहत्तर लाख रुपये) की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस निधि का उपयोग महात्मा गांधी प्राणी संग्रहालय के अधोसंरचना उन्नयन, पशु आवासों के निर्माण, एवं पर्यावरणीय शिक्षा और जन-जागरूकता से जुड़ी पहलों के लिए किया जाएगा।

    परियोजना की कार्यान्वयन अवधि समझौते पर हस्ताक्षर की तिथि से 12 माह निर्धारित की गई है। इस पहल का उ‌द्देश्य 2021 से बंद पड़े महात्मा गांधी प्राणी संग्रहालय को एक अत्याधुनिक, शैक्षिक तथा पर्यावरण-संवेदनशील शहरी जैव विविधता केंद्र के रूप में पुनर्जीवित करना है, जो वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों, छात्रों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।

    नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एनटीपीसी सोलापुर द्वारा दी गई यह वित्तीय सहायता, पर्यावरणीय संरक्षण और जैव विविधता के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को ‘GST दिवस 2025’ पर नागपुर क्षेत्र में सर्वाधिक करदाता का अवार्ड

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को ‘GST दिवस 2025’ पर नागपुर क्षेत्र में सर्वाधिक करदाता का अवार्ड

    लगातार आठवें वर्ष वेकोलि ने हासिल किया यह अवार्ड

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को ‘GST दिवस 2025’ के अवसर पर नागपुर क्षेत्र का सर्वाधिक करदाता होने के लिए विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के प्रधान आयुक्त श्री अतुल रतोगी द्वारा प्रदान किया गया, जिसे वेकोलि की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) सुश्री बी. इंदिरा ने ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि लगातार आठवें वर्ष वेकोलि को नागपुर क्षेत्र का सर्वाधिक करदाता होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अवार्ड को निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष द्वारा वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी को औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर वेकोलि के सभी निदेशक तथा वित्त टीम के सदस्य उपस्थित थे।

    वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, वेकोलि द्वारा कुल ₹4,010.49 करोड़ रुपये का कर भुगतान किया गया, जिसमें नगद एवं ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का समावेश है। यह उपलब्धि पारदर्शी वित्तीय प्रणाली, राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता एवं एक उत्तरदायी कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में वेकोलि की सकारात्मक भूमिका को दर्शाती है।

  • एनटीपीसी मौदा  में हिन्दी के प्रचार प्रसार को बढ़ाने हेतु राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासी बैठक

    एनटीपीसी मौदा  में हिन्दी के प्रचार प्रसार को बढ़ाने हेतु राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासी बैठक

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की जून  तिमाही 2025 की बैठक दिनांक 30.06.2025 को, श्री  परिमल कुमार मिश्रा महाप्रबंधक (ओ & एम), जी  की गरिमामयी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के  सभी सदस्य गण उपस्थित रहें।

    बैठक में राजभाषा के प्रचार- प्रसार एवं कार्यान्वयन की दिशा में प्रगति के लिए भारत सरकार के  राजभाषा विभांग द्वारा प्रदत सुविधाओं के अतिरिक्त हिंदी शब्द सिंधु, कठस्थ 2.0 (अनुवाद सारथी)(डिजिटल शब्दकोश) एवं भारतीय भाषा अनुभाग (भाषायी समन्वय की और एक कदम) आदि विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के कम्प्युटर में यूनिकोड इकोडिंग का इंस्टालेशन एवं हिन्दी का प्रयोग, हिन्दी की पुस्तकों की खरीद, हिन्दी कार्यशाला का आयोजन करना एवं अन्य बिन्दुओं पर विचार- विमर्श किया गया।  बैठक में अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों एवं विभिन्न विभागों से मनोनीत नोडल हिन्दी अधिकारियों को  अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्य हिन्दी में करने तथा कर्मचारियों के बीच इसका व्यापक प्रचार- प्रसार करने को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।  बैठक की कार्यवाही का संचालन सदस्य सचिव अनीश कुमार  द्वारा किया गया । भारत मंडपम में आयोजित 26 जून 2025 को  राजभाषा स्वर्ण जयंती  के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । अंत में सदस्य सचिव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की प्रीती ने साइकिल से पूर्ण की 700 की.मी की यात्रा

    वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की प्रीती ने साइकिल से पूर्ण की 700 की.मी की यात्रा

    नागपुर । दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम की मिसाल पेश करते हुए वेकोलि की वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) श्रीमती प्रीती निमजे ने साइकिल से 700 की.मी की यात्रा पूर्ण की है। उन्होंने 15 जून, 2025 को नागपुर से पंढरपुर के लिए यह यात्रा प्रारंभ की और मात्र 6 दिनों में 700 की.मी का सफ़र तय किया। 20 जून, 2025 को पंढरपुर के विट्टल मंदिर में दर्शन के उपरान्त उन्होंने अपने सफ़र को विराम दिया।  इस अद्भुत कार्य को संपन्न करने के बाद दिनांक 26.06.2025 को श्रीमती प्रीती ने वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष से भेंट की तथा उन्हें इस उपलब्धि के विषय में बताया। श्री घोष ने प्रीती को हार्दिक बधाई देते हुए आगे भी बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने के फायदे हम सब जानते है, लेकिन इस विधा को नए मुकाम पर पहुँचाने की ज़िद कम ही लोगों में होती है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित ही गौरव की बात है कि श्रीमती प्रीती ने ऐसा यश हासिल किया है।

    श्रीमती प्रीती ने बताया कि 700 की.मी की नागपुर से पंढरपुर की यात्रा कठिन लेकिन प्रेरणादायक रही। साइकिलिंग में शारीरिक सबलता से साथ दृढ़ संकल्प भी आवश्यक है। जब व्यक्ति थक जाता है तब मनोबल ही काम आता है। उन्होंने अपने यश में वेकोलि के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।