Category: MAHARASHTRA

  • डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ माइन्स सेफ्टी के तहत ऑर्गनाइज़ किया गया 54वां ऑल इंडिया माइन रेस्क्यू

    डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ माइन्स सेफ्टी के तहत ऑर्गनाइज़ किया गया 54वां ऑल इंडिया माइन रेस्क्यू

    MOIL ने ऑल इंडिया माइन रेस्क्यू कॉम्पिटिशन 2025 का होस्ट किया

    नागपुर। कॉम्पिटिशन 2025 (कोल और मेटल), 2 से 7 दिसंबर, 2025 तक मुनसर माइन, MOIL लिमिटेड और WCL रेस्क्यू स्टेशन नागपुर में हो रहा है। यह मशहूर नेशनल लेवल का इवेंट देश भर के बड़े माइनिंग ऑर्गनाइज़ेशन को एक साथ लाता है ताकि माइन रेस्क्यू की काबिलियत, सेफ्टी की तैयारी और इमरजेंसी में मदद करने की काबिलियत का पता लगाया जा सके और उसे मज़बूत किया जा सके।

    इवेंट के दौरान होने वाली एक्टिविटीज़ में रेस्क्यू से जुड़े कई ज़रूरी इवेंट शामिल हैं, जैसे फ्रेश एयर बेस टेस्ट, रेस्क्यू और रिकवरी ऑपरेशन और फर्स्ट एड टेस्ट, जिन्हें हिस्सा लेने वाली टीमों की फिजिकल तैयारी, टेक्निकल एक्सपर्टीज़ और इमरजेंसी में मदद करने की स्किल्स का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    इस इवेंट में कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 7 महिला टीमें शामिल हैं। MOIL की महिला टीम पहली बार ऑल इंडिया रेस्क्यू कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रही है। DGMS के माइंस सेफ्टी के डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर, साथ ही अलग-अलग ऑर्गनाइज़ेशन के मेडिकल प्रैक्टिशनर और अधिकारी, जज की ड्यूटी कर रहे हैं। इस इवेंट के दौरान DGMS के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (वेस्टर्न ज़ोन), DGMS के माइंस सेफ्टी डायरेक्टर और MOIL लिमिटेड के डायरेक्टर (P&P) मौजूद थे।

  • एनटीपीसी मौदा में बॉयलर रोटरी पार्ट्स नॉलेज टीम मीट 2025 का शुभारंभ

    एनटीपीसी मौदा में बॉयलर रोटरी पार्ट्स नॉलेज टीम मीट 2025 का शुभारंभ

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा में बॉयलर रोटरी पार्ट्स नॉलेज टीम (केटी) मीट 2025 का आयोजन 02 से 04 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। “ज्ञान साझाकरण और प्रणाली मानकीकरण के माध्यम से रोटरी पार्ट्स में उत्कृष्टता प्राप्त करना” विषय पर केंद्रित इस मीट में विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों, संयुक्त उपक्रमों और कॉर्पोरेट ऑपरेशंस सर्विसेज़ (ओएस) के 60 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं।

    कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन अभिव्यक्ति सभागार में एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने केटी मीट के माध्यम से ज्ञान साझाकरण के महत्व पर जोर देते हुए संगठन में निरंतर सीखने की संस्कृति को और मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह में  एच.के. जेना, जीएम (ओएस);  परिमल मिश्रा, जीएम (ओ एंड एम);  एस.सी. दास, जीएम (मेंटेनेंस); तथा पी. परांजपे, जीएम (प्रोजेक्ट्स) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    मुख्य वक्तव्य देते हुए  एच.के. जेना, जीएम (ओएस) ने सतत सुधार तथा रोटरी उपकरणों की ओवरहॉलिंग के बाद विश्वसनीयता बढ़ाने पर जोर दिया और इसे एनटीपीसी के समग्र प्रदर्शन एवं बॉटम लाइन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

    तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रतिभागी पावर प्लांट की प्रमुख प्रणालियों—जैसे फैन, एयर प्री-हीटर (APH), मिल, ईएसपी, एफजीडी और डक्ट—के विभिन्न सुधार क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करेंगे। विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ प्रतिष्ठित OEMs जैसे TLT और GEECO द्वारा तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें रोटरी पार्ट्स प्रबंधन में विश्वसनीयता, मानकीकरण और तकनीकी उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह मीट सहयोगात्मक सीखने और प्रणाली आधारित सुधारों के माध्यम से संचालन उत्कृष्टता के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को और सशक्त करने का लक्ष्य रखती है।

  • पुरस्कार वितरण के साथ हुआ सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन

    पुरस्कार वितरण के साथ हुआ सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन

    वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड प्रिवेंटिव विजिलेंस की दिशा में अग्रसर है – सीएमडी जे. पी. द्विवेदी

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में 18 अगस्त से 17 नवंबर, 2025 तक मनाए गए सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह आज दिनांक 28.11.2025 को वेकोलि मुख्यालय में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वेकोलि के सीएमडी श्री जे. पी. द्विवेदी ने की। सीआयएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, समारोह में निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन / परियोजना एवं योजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे तथा सीआयएल के महाप्रबंधक (उत्खनन / सतर्कता) संजय झा की प्रमुख उपस्थिति रही।

    सीएमडी जे. पी. द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा की वेकोलि प्रिवेंटिव विजिलेंस की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने सभी से आवश्यक नियमों,  पॉलिसी आदि की जानकारी रखने एवं उनका कार्य के दौरान उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने सतर्कता जागरूकता अभियान के दौरान सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित विविध प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को अपनी शुभकामनाएँ दी।

    सीआयएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पिंक डिस्पेंसरी जैसी पहल और शावेल ऑपरेटर श्रीमती मीनाक्षी कपूर जैसे प्रेरक उदाहरण शामिल किए। उन्होंने सतर्कता को साझा जिम्मेदारी बताया और बेटियों एवं संवैधानिक मूल्यों पर कविता एवं विचार प्रस्तुत किए। आगे उन्होंने बिज़नेस टुडे पत्रिका के कवर पेज पर कोल इंडिया को मिली विशेष पहचान और ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ उपलब्धि का उल्लेख किया। उन्होंने नैतिकता, AI उत्तरदायित्व, PIDPI जागरूकता और ईमानदारी पर बल देते हुए भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की पुनः पुष्टि की।

    मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे ने अपने उद्बोधन में सतर्कता जागरूकता अभियान के दौरान आयोजित विविध प्रतियोगिताओं तथा कार्यक्रमों के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने एवं पार्टिसिपेटिव विजिलेंस पर जोर दिया।

    अतिथियों ने स्मारिका ‘पहल’ (Compendium of Circulars & Vigilance Activities) का विमोचन भी किया। इस समारोह में सतर्कता जागरूकता अभियान के दौरान संपन्न हुई विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (जन संपर्क) ने तथा आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक (सतर्कता) मनोज कुमार गुप्ता ने किया।

  • देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का योगदान महत्वपूर्ण –  सतीश चन्द्र दुबे

    देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का योगदान महत्वपूर्ण –  सतीश चन्द्र दुबे

     कोयला एवं खान राज्य मंत्री  सतीश चन्द्र दुबे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के प्रवास पर, ली समीक्षा बैठक* 

    नागपुर । कोयला एवं खान राज्य मंत्री  सतीश चन्द्र दुबे दिनांक 27 नवंबर 2025 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नागपुर स्थित वेकोलि मुख्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने मुख्यालय में स्थापित ई-वाहन फास्ट इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) फॉर ई-सर्वेलंस का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त  सतीश चन्द्र दुबे ने वेकोलि की समीक्षा बैठक ली।

    बैठक के शुरुआत में उन्होंने वेकोलि की नई वेबसाइट तथा चंद्रपुर क्षेत्र के अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया। उपरान्त समीक्षा बैठक में उन्होंने वेकोलि के उत्पादन, उत्पादकता एवं कोयला प्रेषण की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने वेकोलि में कोयला खनन के स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे को इस वित्तीय वर्ष के अभी तक किए गए कोयला उत्पादन, प्रेषण, नई पहलें, वेलफेयर तथा सीएसआर गतिविधियों आदि से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया की वेकोलि वर्ष के अंत तक कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करेगा।  

    अपने संबोधन में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए यह आवश्यक है कि वेकोलि अपना वार्षिक लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि देश को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से वर्तमान खनन कार्य को सुदृढ बनाना एवं नए प्रोजेक्ट शुरू करना आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने कोयला मंत्रालय की ओर से हर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।  

    समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री के ओएसडी  अखिलेश कुमार पांडे, निजी सचिव ऋतुराज मिश्रा, उपसचिव राम कुमार, अवर सचिव श्री वसंत बुरडे, निजी सचिव ह्रदेश द्विवेदी तथा वेकोलि के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन व योजना/परियोजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे सहित क्षेत्रीय महाप्रबंधक गण, मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

    समीक्षा बैठक के उपरांत कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौरा में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में सर्वप्रथम हथियार प्रशिक्षण केंद्र “SHASTrA” का उद्घाटन किया । SHASTrA – Small Hybrid Arms Simulator Training Academy में माननीय मंत्री जी ने उपलब्ध विभिन्न हथियारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और हथियार संचालन प्रक्रिया को देखा। इस अवसर पर उन्होंने वेकोलि के सुरक्षा कर्मियों को संबोधित किया और कर्तव्य के प्रति सजग, निपुण और इमानदार रहने हेतु प्रेरित किया।

  • वेकोलि एवं कोल इंडिया स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    वेकोलि एवं कोल इंडिया स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) एवं कोल इंडिया लिमिटेड के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में  26 नवंबर 2025 को भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोयला मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री रूपिंदर बरार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एवं कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष  सनोज कुमार झा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागी हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने की । कार्यक्रम में निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन/परियोजना एवं योजना)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे,  मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे तथा संचालन समिति के सदस्य  शिव कुमार यादव,  शरद धांडे,  आशीष मूर्ती एवं  मनोज आड़े (प्रतिनिधि सदस्य) अतिथि के रूप में प्रमुखता से मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने वेकोलि की आधी सदी की विकास यात्रा, उपलब्धियों और देश की ऊर्जा सुरक्षा में उसके योगदान को रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। उपरांत संचालन समिति के सदस्य श्री शिव कुमार यादव ने अपने संबोधन में अवसर विशेष की शुभकामनाएं दी।

    इसके उपरांत मुख्य अतिथि सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी ने अपने विस्तृत एवं प्रेरणादायी वक्तव्य में वेकोलि की 50 वर्षों की उत्कृष्ट कार्य-परंपरा, संगठन की निरंतर प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, तथा भावी चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेकोलि ने बीते वर्षों में न केवल उत्पादन लक्ष्यों को साधा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास, तकनीकी उन्नयन और कर्मचारियों के कल्याण को भी सर्वोपरि रखा है। श्री द्विवेदी ने आने वाले समय में सतत विकास, कोयला उत्पादन में दक्षता वृद्धि, डिजिटल परिवर्तन, सुरक्षा-उन्मुख कार्यसंस्कृति और नवीकरणीय पहलों को वेकोलि की प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे वेकोलि को नए आयामों तक पहुँचाने के लिए इसी टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करते रहें।

    इसके उपरांत अपर सचिव, कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया के अध्यक्ष  सनोज कुमार झा ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।  झा ने उत्पादन, ऑफ-टेक, पर्यावरण-अनुकूल खनन, श्रमिक कल्याण तथा डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में वेकोलि की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इस वर्ष के कोयला उत्पादन, प्रेषण तथा ओबी निष्कासन का टारगेट पूर्ण करने के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी।

    इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए सुश्री रूपिंदर बरार, अपर सचिव, कोयला मंत्रालय, ने वेकोलि एवं कोल इंडिया के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कोयला मंत्रालय की विभिन्न सुधारवादी पहलों, नई तकनीकी का इस्तेमाल, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्व से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में वेकोलि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सुरक्षा, पारदर्शिता, नवाचार और महिला सशक्तीकरण को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया तथा इस दिशा में वेकोलि के प्रयासों की सराहना की। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, संगठन में अपनी सेवाओं से दीर्घकालीन, प्रभावशाली एवं अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान  आनंद टेमुर्णीकर, महाप्रबंधक – मार्केटिंग एंड सेल्स,  दिनेश बिसेन, महाप्रबंधक – रिस्क्यू,  तरुण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (कॉरपोरेट अफेयर्स/टीएस टू सीएमडी),  अशोक प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (माइनिंग/प्रोडक्शन), डॉ. सत्यबादी कुमार जेना, महाप्रबंधक (वन) तथा  मोहन भाटिया, मुख्य प्रबंधक (वित्त) को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में  मनोज कुमार, पूर्व अध्यक्ष–सह–प्रबंध निदेशक (सीएमडी), डब्ल्यूसीएल,  ओम प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष–सह–प्रबंध निदेशक (सीएमडी), एसईसीएल,  एस. एन. कटियार, पूर्व निदेशक (तकनीकी), बीसीसीएल,  के. के. सरन, पूर्व निदेशक (तकनीकी), डब्ल्यूसीएल,  टी. एन. झा, पूर्व निदेशक (तकनीकी), डब्ल्यूसीएल,  आर. पी. शुक्ला, पूर्व निदेशक (वित्त), डब्ल्यूसीएल,  ए. आर. कोमावार, पूर्व निदेशक (वित्त), एसईसीएल,  श्रीनिवासन, पूर्व निदेशक (वित्त), एसईसीएल,  एन. पी. भाटी , पूर्व निदेशक (तकनीकी), एसईसीएल तथा श्रीमती इरावती दानी, पूर्व निदेशक (वित्त), डब्ल्यूसीएल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वेकोलि के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी मौदा ने 18वें स्थापना दिवस पर गृह पत्रिका ‘ऊर्जा’ के अंक-3 का किया विमोचन

    एनटीपीसी मौदा ने 18वें स्थापना दिवस पर गृह पत्रिका ‘ऊर्जा’ के अंक-3 का किया विमोचन

    एनटीपीसी मौदा की गृह पत्रिका ‘ऊर्जा हिंदी भाषा में सृजनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त माध्यमपरियोजना प्रमुख हिम्मत सिंह चौहान

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा ने 22 नवंबर 2025 को अपना 18वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर एनटीपीसी की हिंदी गृह पत्रिका’ ऊर्जा ‘के तीसरे अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता ‘उर्जा’ के तीसरे संस्करण का विमोचन था, जो हिंदी के प्रगतिशील उपयोग और राजभाषा नीति के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

    एनटीपीसी जहां देश की ऊर्जा सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, वहीं राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में भी ‘ऊर्जा ‘जैसी प्रकाशन पहल से नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। हाल ही में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, नागपुर (का-1) महाराष्ट्र द्वारा ऊर्जा के पिछले अंक (अंक-2) को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    एनटीपीसी मौदा की गृह पत्रिका ‘ऊर्जा ‘में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की मौलिक रचनाएँ जैसे कहानी, कविता, यात्रा-वृतांत, संस्मरण, ज्ञानवर्धक लेख और तकनीकी विषयों पर रचनाएँ -प्रकाशित की जाती हैं। यह पत्रिका हिंदी भाषा में सृजनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख हिम्मत सिंह चौहान के साथ सभी महाप्रबंधक, डीसी-सीआईएसएफ, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधि, पत्रिका संपादक मंडल के सदस्य तथा विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी मौदा की गृह पत्रिका ‘ऊर्जा’ को, नराकास, नागपुर का-1 महाराष्ट्र द्वारा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त

    एनटीपीसी मौदा की गृह पत्रिका ‘ऊर्जा’ को, नराकास, नागपुर का-1 महाराष्ट्र द्वारा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा की गृह पत्रिका ‘ऊर्जा’ ने वर्ष 2025 में भारत सरकार गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, (नराकास) नागपुर का-1 (महाराष्ट्र) द्वारा प्रदत्त द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उत्कृष्ट रचनात्मकता को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। यह सम्मान न केवल “एनटीपीसी मौदा के रचनात्मक प्रयासों की सराहना है, बल्कि संस्था के लिए गर्व का विषय भी है। इस पुरस्कार की परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान एवं राजभाषा अधिकारी  अनीश कुमार ने प्राप्त किया, जिससे पूरे “एनटीपीसी मौदा परिवार” को गौरवान्वित किया गया।

    पत्रिका के संरक्षक  हिम्मत सिंह चौहान, अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति मौदा एवं परियोजना प्रमुख, ‘एनटीपीसी मौदा’ और प्रधान संपादक सागर रंजन साहू, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन के नेतृत्व में संपादकीय टीम ने सृजनात्मकता और सामाजिक संवाद का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया है। संपादक अनीश कुमार, सहायक राजभाषा अधिकारी, एवं सह संपादक तान्या द्विवेदी, नैगम जनसंपर्क अधिकारी ने पत्रिका को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

    यह पुरस्कार भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का 1, नागपुर द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह दिनांक 21 नवम्बर 2025 को पावरग्रिड सबरंग सम्मेलन हाल, नागपुर में हरीश सिंह चौहान, उप निदेशक, क्षेत्रिय कार्यान्वयन कार्यालय, मुंबई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

    “ऊर्जा’ पत्रिका की यह विजय न केवल मौदा परियोजना के सक्रिय साहित्यिक बौद्धिक योगदान का प्रतीक है, बल्कि हिंदी भाषा के संवर्धन और राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन का भी परिचायक है। इस सम्मान से प्रेरित होकर पत्रिका टीम भविष्य में और भी अधिक नवाचार, रचनात्मकता तथा भाषा-संवर्धन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगी।

  • रिलायंस ज्वेल्स शादी के सीज़न के लिए अपना सिग्नेचर ‘विवाहम’ कलेक्शन वापस लाया 

    रिलायंस ज्वेल्स शादी के सीज़न के लिए अपना सिग्नेचर ‘विवाहम’ कलेक्शन वापस लाया 

    हर ब्राइडल स्टाइल के लिए शानदार गोल्ड और डायमंड डिज़ाइन, एक्सक्लूसिव ऑफ़र और 100% ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज के साथ

    मुंबई, : रिलायंस ज्वेल्स, जो भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक है, अपने बहुत इंतज़ार किए जा रहे ‘विवाहम’ कलेक्शन की वापसी के साथ शादी के सीज़न की शुरुआत कर रहा है, जो टाइमलेस डिज़ाइन और कारीगरी के ज़रिए भारत की रिच ब्राइडल विरासत का जश्न मनाता है। 2025 एडिशन ब्राइडल ज्वेलरी को विरासत और कंटेंपररी एलिगेंस के बीच एक ब्रिज के तौर पर फिर से दिखाता है, जो दिखाता है कि आज की दुल्हनें अपनी जड़ों को कैसे सेलिब्रेट करती हैं और अपने खास स्टाइल को अपनाती हैं।
    देश भर की संस्कृतियों और शिल्पकला को समेटे हुए, विवाहम में विभिन्न क्षेत्रीय पहचानों से प्रेरित सोने और हीरे की कृतियों की एक शानदार श्रृंखला प्रदर्शित की गई है, जिसमें दिल्ली और पंजाब की शाही शान, महाराष्ट्र और गुजरात का प्राचीन आकर्षण और ओडिशा की अलंकृत कलात्मकता से लेकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक की मंदिर-प्रेरित भव्यता और बंगाल और असम के जटिल रूपांकन शामिल हैं। प्रत्येक टुकड़ा विरासत की एक कहानी बताता है, जिसे आधुनिक दुल्हन के लिए पुनर्व्याख्यायित किया गया है। इस संग्रह में चोकर्स, लंबे हार, कमर बेल्ट, मांग टीका, झुमके, चूड़ियां और अंगूठियां हैं, जो हर दुल्हन के लुक को कालातीत लालित्य के साथ पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

    इस शादी के सीजन को और भी खास बनाने के लिए, रिलायंस ज्वेल्स उत्तम डिजाइन को मूल्यवान लाभों के साथ जोड़ रहा है  इसके साथ ही, ब्रांड गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 50% तक और डायमंड वैल्यू और मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट दे रहा है।

    इस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, रिलायंस ज्वेल्स के एक प्रवक्ता ने कहा, “शादियां भावना, संस्कृति और व्यक्तिगत स्टाइल को दर्शाती हैं। विवाहम के साथ, हम हर भारतीय दुल्हन की खासियत का जश्न मनाते हैं – चाहे वह क्लासिक कला में सुंदरता ढूंढती हो या आधुनिक निखार में। हर पीस को इस तरह से तैयार किया जाता है कि वह अपने खास दिन पर सचमुच चमकदार महसूस करे। ग्राहक देशभर में 145 से ज़्यादा रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में विवाहम कलेक्शन देख और खोज सकते हैं।

  • एनटीपीसी मौदा विश्वसनीय,किफायती और पर्यावरण-अनुकूल विद्युत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

    एनटीपीसी मौदा विश्वसनीय,किफायती और पर्यावरण-अनुकूल विद्युत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

    एनटीपीसी मौदा में मीडिया मीट का आयोजन

    नागपुर । एनटीपीसी मौदा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मीडिया मीट का आयोजन किया। यह आयोजन मीडिया सहभागिता को और सुदृढ़ करने तथा हितधारकों के साथ पारदर्शी संचार को बढ़ावा देने की निरंतर पहल का हिस्सा है। इस अवसर पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स से कुल 30 मीडिया प्रकाशनों ने प्रतिभाग किया। एनटीपीसी ने वर्ष 2025 में अपने 50 वर्ष पूर्ण किए हैं, जो ऊर्जा क्षेत्र में पाँच दशकों की वृद्धि, उत्कृष्टता और राष्ट्रनिर्माण की उसकी यात्रा को दर्शाते हैं। अपने 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एनटीपीसी ने मीडिया प्रकाशनों के निरंतर सहयोग के प्रति एनटीपीसी मौदा की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

    मीडिया मीट में एनटीपीसी की वर्तमान उपलब्धियों, इसके बढ़ते हरित ऊर्जा पोर्टफोलियो, सतत विकास पहलों और अन्य ईएसजी प्रतिबद्धताओं पर चर्चा की गई। प्रस्तुति में एनटीपीसी की उस दृष्टि को भी रेखांकित किया गया। विश्व की अग्रणी विद्युत कंपनी बनने की जो भारत की विकास एवं ऊर्जा संक्रमणयात्रा को गति प्रदान करती है तथा इसके मिशन को जिसके तहत एनटीपीसी नवाचार, दक्षता और पर्यावरणीय प्रबंधन के माध्यम से विश्वसनीय, किफायतीऔर पर्यावरण-अनुकूल विद्युत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभा को संबोधित करते हुए हिम्मत सिंह चौहान, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, एनटीपीसी मौदा ने स्टेशन के परिचालन और पर्यावरण प्रदर्शन की प्रमुख उपलब्धियाँ साझा कीं।

    उन्होंने बताया कि 2,320 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाला मौदा स्टेशन 2.55 लीटर/किलोवाट घंटे की विशिष्ट जल खपत, वित्त वर्ष 2024-25 में 93.41% राख उपयोग जैसे उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर चुका है। उन्होंने 79,222 मीट्रिक टन बायोमास सह-दहन, 13 लाख फ्लाई ऐश ईंटों के निर्माण और 45 वर्षा जल संचयन संरचनाओं के माध्यम से 2.05 लाख घन मीटर जल संचयन जैसे हरित प्रयासों को भी रेखांकित किया। ईईएमजी और ईएमजी विभागों ने पर्यावरणीय मॉनीटरिंग, उत्सर्जन नियंत्रण, सांविधिक अनुपालन तथा सतत पर्यावरणीय निगरानी में हुई प्रगति प्रस्तुत की। अधिकारियों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की पहलों शून्य-अपशिष्ट टाउनशिप मॉडल, बायोमीथनेशन प्लांट संचालन तथा मौदा नगर पंचायत के साथ अपशिष्ट पुनर्चक्रण सहयोगपर भी प्रकाश डाला।

    बैठक में अधिकारियों और विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल क्षेत्रों में की गई सीएसआर उपलब्धियों को प्रदर्शित किया तथा यह भी रेखांकित किया कि इन पहलों के माध्यम से एनटीपीसी मौदा किस प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। मीडिया मीट का समापन मीडिया प्रतिनिधियों और एनटीपीसी मौदा अधिकारियों के बीच इंटरैक्टिव संवाद सत्र के साथ हुआ। मीडिया मीट में हिम्मत सिंह चौहान, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, एनटीपीसी मौदा प्रदीप बलवंत परांजपे, जीएम (प्रोजेक्ट), सुनील चंद्र दास, जीएम (मेंटेनेंस), सागर रंजन साहू, हेड ऑफ एचआर तथा मानव संसाधन, ईईएमजी, ईएमजी और सीएसआर विभागों के कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ का शुभारंभ

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ का शुभारंभ

    नागपुर। सोमवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ का उद्घाटन वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन / परियोजना एवं योजना) आनंदजी प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे,  कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य  सी. जे. जोसफ, संचालन समिति के सदस्य एस. आर. गबाले, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) दिनेश बिसेन तथा वेकोलि मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की विशेष उपस्थिति रही। यह पखवाड़ा, खान  सुरक्षा महा निदेशालय (DGMS) के तत्वावधन में, वेकोलि के सभी 47 खदानों (30 ओपनकास्ट और 17 अंडरग्राउंड) में 17.11.2025 से 1.12.2025 तक मनाया जाएगा। 

    इस पखवाड़े के दौरान वेकोलि की सभी खदानों का निरीक्षण, अन्य क्षेत्रीय खदानों से आने वाली बहु विषयक टीमों द्वारा किया जाएगा। यह क्रॉस-फंक्शनल दृष्टिकोण, वस्तु निष्ठता, ज्ञान साझा करने और सुरक्षा मानकों में उत्कृष्टता की एकीकृत प्रेरणा सुनिश्चित करेगा। इस  पखवाड़े का उद्देश्य खनन कार्यों में सुरक्षा, सतर्कता और सतत सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देना है। ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ के लिए बेंच और डंप स्लोप स्थिरता तथा खानों में विस्फोटकों का सुरक्षित भंडारण, परिवहन और उपयोग प्रमुख कार्यों के तौर पर चुने गए हैं।