Category: MAHARASHTRA

  • डब्ल्यूसीएल में फॉरेस्ट क्लीयरेंस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति के साथ उत्तरदायी सह-अस्तित्व का संकल्प है – जे. पी. द्विवेदी

    डब्ल्यूसीएल में फॉरेस्ट क्लीयरेंस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति के साथ उत्तरदायी सह-अस्तित्व का संकल्प है – जे. पी. द्विवेदी

    डब्ल्यूसीएल द्वारा “कोयला खनन में संसाधन नियोजन हेतु फॉरेस्ट क्लीयरेंस की महत्ता” विषय पर कार्यशाला आयोजित*

    नागपुर,। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) द्वारा आज “कोयला खनन में संसाधन नियोजन हेतु फॉरेस्ट क्लीयरेंस की महत्ता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कोयला खनन में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अनुपालन को सुदृढ़ बनाना एवं खनन क्षेत्र में सतत विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

    इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डब्ल्यूसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) संचालन  अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे, महाराष्ट्र शासन के नोडल अधिकारी तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अपने अध्यक्षीय भाषण में  जे. पी. द्विवेदी ने कहा कि डब्ल्यूसीएल में फॉरेस्ट क्लीयरेंस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति के साथ उत्तरदायी सह-अस्तित्व का संकल्प हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति डब्ल्यूसीएल की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को नियामक परिदृश्यों में कुशलतापूर्वक कार्य करने की जानकारी प्राप्त होगी जिससे वे वनों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा सकेंगे। 

    कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण डब्ल्यूसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन  श्री अनिल कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (फॉरेस्ट) डॉ. एस. के. जेना ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला में कोयला खदानों से संबंधित नीतिगत मुद्दे, खनन कार्य के लिए वन विभाग से मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया, कोयला खनन में लीनियर डायवर्सन प्रपोजल आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।

    डब्ल्यूसीएल के वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में नीति निर्माताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्रक्रियाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यशाला में नियामक विकास, प्रक्रिया दक्षता एवं पर्यावरण अनुकूल खनन पर विशेष बल दिया गया।

  • एनटीपीसी मौदा के सेंट्रल स्टोर में कंज़्यूमर ऑपरेटेड ल्यूब ऑयल डिपो का हुआ उद्घाटन  

    एनटीपीसी मौदा के सेंट्रल स्टोर में कंज़्यूमर ऑपरेटेड ल्यूब ऑयल डिपो का हुआ उद्घाटन  

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा के सेंट्रल स्टोर परिसर में आज कंज़्यूमर ऑपरेटेड ल्यूब ऑयल डिपो का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  हिम्मत सिंह चौहान, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, एनटीपीसी मौदा उपस्थित रहे। उनके साथ  गुर प्रसाद, कार्यकारी निदेशक एवं स्टेट हेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महाराष्ट्र),  देबांशु मिश्रा, महाप्रबंधक (ल्यूब्स), आईओसीएल,  पी.के. मिश्रा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), एनटीपीसी मौदा,  पी.बी. परांजपे, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), एजीएम (सी एंड एम), एजीएम (एचआर) तथा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह नवीनतम सुविधा एनटीपीसी मौदा की परिचालन रणनीति में एक अहम कदम है, जिसका उद्देश्य ल्यूब्रिकेंट्स की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक पारदर्शी, सुचारु और समयबद्ध बनाना है। COLD के माध्यम से अब ल्यूब ऑयल की उपलब्धता न केवल अधिक सुलभ होगी, बल्कि इसकी गुणवत्ता और आपूर्ति नियंत्रण पर भी बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।

    आईओसीएल के साथ इस साझेदारी के तहत विकसित की गई यह सुविधा एनटीपीसी और आईओसीएल के बीच मजबूत तकनीकी और व्यावसायिक सहयोग का प्रतीक है। यह पहल न केवल प्लांट के परिचालन में निरंतरता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों के कुशल प्रबंधन को भी सुनिश्चित करेगी। इस अवसर ने एनटीपीसी मौदा के सतत नवाचार और उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया है।

  • वेकोलि द्वारा  डॉ. हेडगेवार ब्लड सेंटर को 169.26 लाख की अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात

    वेकोलि द्वारा  डॉ. हेडगेवार ब्लड सेंटर को 169.26 लाख की अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात

    नागपुर / वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ. हेडगेवार ब्लड सेंटर, नागपुर में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए है। दिनांक 22.04.2025 को डॉ. हेमंत शारद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), वेकोलि ने इन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। इस कार्य पर कुल ₹169.26 लाख की लागत आई है। 

    इस योगदान के तहत स्पेक्ट्रा ऑप्टिया एफेरेसिस सिस्टम, क्रायोफ्यूज सेंट्रीफ्यूज और एवोलिस 4 प्लेट एलिसा प्रोसेसर जैसे उन्नत उपकरण डॉ. हेडगेवार ब्लड सेंटर को उपलब्ध कराए गए हैं। यह उपकरण थैलेसीमिया, सिकल सेल तथा अन्य गंभीर बीमारियों में कारगर सिद्ध होंगे।

    इस अवसर पर उपस्थितों से संवाद करते हुए डॉ. पांडे ने कहा कि वेकोलि कोयला उत्पादन के साथ ही सामाजिक दायित्वों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। सीएसआर के अंतर्गत हम सेवा भाव से, उत्कृष्टता के साथ, समाज के लिए कार्य करते हैं। यह पहल हमारी उसी सोच का प्रतीक है।

    डॉ. हेडगेवार ब्लड सेंटर 1993 से विदर्भ क्षेत्र में कार्यरत है। वेकोलि के इस सहयोग से समाज के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की ओर निश्चित ही एक सकारात्मक कदम बढ़ा है।

  • बाबासाहेब के संघर्ष, शिक्षा के प्रति दृढ़ विश्वास एवं मानव मूल्यों संबंधित किए कार्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए – जे. पी. द्विवेदी

    बाबासाहेब के संघर्ष, शिक्षा के प्रति दृढ़ विश्वास एवं मानव मूल्यों संबंधित किए कार्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए – जे. पी. द्विवेदी

    बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वी जयंती के उपलक्ष्य में वेकोलि में व्याख्यान

    नागपुर । शनिवार को, वेकोलि में, बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वी जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्यालय में आयोजित समारोह में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

     द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि बाबासाहेब के विचारों एवं जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बाबासाहेब के संघर्ष, शिक्षा के प्रति दृढ़ विश्वास एवं मानव मूल्यों संबंधित किए कार्यों का उल्लेख किया। आगे उन्होंने बाबासाहेब के कामगारों एवं महिलाओं के लिए किए गए कार्यों पर बात की। अंत में उन्होंने बाबासाहेब की 134वी जयंती के उपलक्ष्य में सभी को बधाई दी।  

    कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे की विशेष उपस्थिति रही। 

    वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. गोपाल गोसावी ने ‘बाबासाहेब द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्य’ विषय पर तथा डॉ. सत्यजित सूर्यवंशी ने ‘बाबासाहेब द्वारा कामगारों के लिए किए गए कार्य’  विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।  

    कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पण कर बाबासाहेब को आदरांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े विषय पर प्रश्न-मंच भी आयोजित किया गया।  

    कार्यक्रम में वेकोलि की संचालन समिति तथा कल्याण मंडल के सदस्य गण उपस्थित रहे। इस विशेष कार्यक्रम के आयोजन में सिस्टा, ओबीसी एसोसिएशन, एससी/एसटी/बीसी कौंसिल, एचएमएस, बीएमएस, एआईटीयूसी, सीआईटीयू, इंटक एवं सीएमओएआय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक संबंध विभाग की श्रीमती पूजा मडावी तथा आभार प्रदर्शन प्रबंधक (जनसंपर्क)  मिलिंद चहांदे ने किया।

  • बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को वेकोलि ने अर्पित की श्रद्धांजलि  

    बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को वेकोलि ने अर्पित की श्रद्धांजलि  

    नागपुर। वेकोलि में, बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मुख्यालय में आयोजित समारोह में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी / योजना एवं परियोजना)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया। 

    इस अवसर पर अपने संबोधन में  जे. पी. द्विवेदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के कार्य एवं विचारों पर विस्तार से बात की। उन्होंने संविधान में निहित, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे सिद्धांतों को राष्ट्र के विकास में कारगर बताया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज के बदलते परिवेश में भी अत्यंत प्रासंगिक एवं उपयुक्त है। 

    कार्यक्रम के दौरान एस.सी/एस.टी/ओबीसी सेल के लिए जन अधिकारी  अतुल बंसोड़ ने बाबासाहेब की जीवनी पढ़ी तथा यूवा कर्मियों ने सुन्दर भीम-गीत प्रस्तुत किया। इस समारोह में कल्याण मंडल के सदस्य  ब्रजेश सिंह एवं  कामेश्वर राय की उपस्थिति रही। 

    समारोह में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबासाहेब के प्रति आदर व्यक्त किया। वेकोलि के सभी क्षेत्रों, इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में भी बाबासाहेब के प्रति आदरांजलि अर्पित की गयी।

  • आयुष हॉस्पिटल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वॉकाथॉन एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया

    आयुष हॉस्पिटल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वॉकाथॉन एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया

    नागपुर। आयुष हॉस्पिटल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वॉकाथॉन का आयोजन कर समुदाय के प्रति अपने स्वास्थ्य और कल्याण के संकल्प को दोहराया। इस आयोजन में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ, सीआईएसएफ़ पर्सनेल और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

    वॉकाथॉन की शुरुआत मौदा हाट से हुई, जहां प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित नारों के साथ बैनर लेकर मार्च किया। इस पहल ने स्थानीय नागरिकों के बीच निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सक्रिय जीवनशैली का संदेश प्रसारित किया।

    इस अवसर की गरिमा को और बढ़ाते हुए श्री हिम्मत सिंह चौहान (हेड ऑफ प्रोजेक्ट), जीएम (ओएंडएम), जीएम (प्रोजेक्ट) और सीएमओ डॉ. बी. आर. सोरेन की उपस्थिति रही। उनके सहयोग से कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर सीएमओ डॉ. बी. आर. सोरेन ने एक प्रभावशाली हेल्थ टॉक दिया, जिसमें उन्होंने निवारक स्वास्थ्य देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उनका संदेश सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि आयुष हॉस्पिटल की एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाता है। 

  • हिम्मत सिंह चौहान, एचओपी मौदा द्वारा मौदा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 

    हिम्मत सिंह चौहान, एचओपी मौदा द्वारा मौदा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत मौदा क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। लगभग 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सुविधा ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने, मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने तथा युवाओं एवं स्थानीय निवासियों के लिए एक जीवंत सामाजिक मंच सृजित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

    इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 04 अप्रैल 2025 को एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख हिम्मत सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौदा नगर पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रुचा दबर्डे,  प्रदीप बलवंत परांजपे (जीएम-प्रोजेक्ट),  सागर रंजन साहू (एजीएम-मानव संसाधन),  गजेन्द्र सी जांगले (एजीएम-सिविल मेंटेनेंस) तथा एनटीपीसी मौदा के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

    यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को उभारने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि मौदा के नागरिकों के समग्र स्वास्थ्य, जीवनशैली एवं सामाजिक समावेशन में भी योगदान देगी। इस प्रकार के सामाजिक अवसंरचना में निवेश कर एनटीपीसी मौदा सतत सामुदायिक विकास एवं समावेशी सामाजिक प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर दर्शा रहा है।

  • सीएमपीडीआई एवं डब्ल्यूसीएल, नागपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    सीएमपीडीआई एवं डब्ल्यूसीएल, नागपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    रांची । सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची द्वारा सौर ऊर्जा परियोजना के कार्यान्वयन के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), नागपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। 

    सीएमपीडीआई ने ग्राउंड माउंटेड, रूफ टॉप और फ्लोटिंग इंस्टॉलेशन सहित सौर ऊर्जा परियोजनाओं की संस्थापना हेतु वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), नागपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के तहत सीएमपीडीआई परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में काम करेगा, जो परियोजना की शुरूआत से लेकर पूर्ण होने तक के प्रबंधन के सभी चरणों की देखरेख करेगा।

    समझौता ज्ञापन पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष  सुदर्शन प्रसाद और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), नागपुर की महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष (आरई) श्रीमती श्वेता सोनी शर्मा ने डब्ल्यूसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन)  अनिल कुमार सिंह और निदेशक (तकनीकी/पीएंडपी)  आनंदजी प्रसाद की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर सीएमपीडीआई और डब्ल्यूसीएल के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    इस सहभागिता/सहयोग का उद्देश्य डब्ल्यूसीएल की सौर ऊर्जा पहलों में तेजी लाना, नेट जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने और कार्बन तटस्थता को आगे बढ़ाने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है।

  • NTPC विद्या मंदिर के छात्र नभ्य भारद्वाज ने खगोल विज्ञान ओलंपियाड में प्राप्त किया वैश्विक सम्मान

    NTPC विद्या मंदिर के छात्र नभ्य भारद्वाज ने खगोल विज्ञान ओलंपियाड में प्राप्त किया वैश्विक सम्मान

    नागपुर। नभ्य भारद्वाज, “भारतीय विद्या भवन’ NTPC विद्या मंदिर” के कक्षा आठवीं के छात्र, ने राष्ट्रीय खगोल विज्ञान चैलेंज (NAC) में 99.6% अंक प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है, जिससे उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। नभ्य के पिता शैलेन्द्र भारद्वाज NTPC मौदा में उप महाप्रबंधक (P&S और FES) के पद पर कार्यरत हैं, और उनकी माता, श्रीमती अंजलि भारद्वाज, NTPC विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षिका हैं।

    उनकी इस असाधारण उपलब्धि को सम्मानित करते हुए, NAC ने नभ्य को जून 2025 के अंतिम सप्ताह में हैदराबाद स्थित टी-हब में आयोजित एक विशेष पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया है। इस सम्मान के रूप में, उन्हें एक रोमांचक अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जिसमें वे इसरो रिमोट सेंसिंग सुविधा और एक प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का दौरा करेंगे। इसके साथ ही, वे “कॉस्मिक कॉनफ्लुएंस” नामक एक प्रेरणादायक सत्र में भी भाग लेंगे, जहां युवा प्रतिभाओं को खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से मिलने और सीखने का अवसर मिलेगा।

    NAC में शानदार सफलता के अलावा, नभ्य का शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है। उन्होंने 18वीं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) में 10वीं अखिल भारतीय मेरिट रैंक प्राप्त की और SOF ओलंपियाड्स में प्रथम स्थान और स्वर्ण पदक हासिल किए, जिनमें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO), अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड (IEO) और राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड (NSO) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सिल्वरज़ोन ओलंपियाड्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और STEM इनोवेशन, ITHO और IOM में शीर्ष रैंक प्राप्त की।

    नभ्य की ये अद्वितीय उपलब्धियां उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को प्रदर्शित करती हैं और भवन’s NTPC विद्या मंदिर के अन्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।

  • एनटीपीसी मौदा द्वारा महात्मे नेत्र बैंक एवं आई हॉस्पिटल, नागपुर में विट्रियोरेटिनल सर्जिकल माइक्रोस्कोप का लोकार्पण 

    एनटीपीसी मौदा द्वारा महात्मे नेत्र बैंक एवं आई हॉस्पिटल, नागपुर में विट्रियोरेटिनल सर्जिकल माइक्रोस्कोप का लोकार्पण 

    नागपुर । मंगलवार को एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख  हिम्‍मत सिंह चौहान द्वारा नैगम सामाजिक उतरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत महात्मे आई बैंक एवं आई हॉस्पिटल, नागपुर में एक अत्याधुनिक विट्रियोरेटिनल सर्जिकल माइक्रोस्कोप का लोकार्पण किया। इस आधुनिक माइक्रोस्कोप की मदद से मोतियाबिंद की सर्जरी और नेत्र उपचार पहले से अधिक आसान हो जाएगा । इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पद्मश्री सम्मानित विकास महात्मे की गरिमामयी उपस्थिती के साथ  एनटीपीसी मौदा  के मानव संसाधन प्रमुख  सागर रंजन साहू भी उपस्थित रहे।

    महात्मे आई बैंक एवं आई हॉस्पिटल का संचालन एम/एस एस.एम.एम. आई वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जो विदर्भ के सात जिलों—नागपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, यवतमाल, भंडारा और अमरावती सहित मुंबई के जनजातीय और ग्रामीण समुदायों को नेत्र चिकित्साएं प्रदान करता है।

    एनटीपीसी मौदा द्वारा प्रदत यह उन्नत किस्म का  सर्जिकल माइक्रोस्कोप विशेष रूप से आयोजित नेत्र शिविरों में जरूरतमंद मरीजों के लिए मोतियाबिंद सर्जरी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।