Category: MAHARASHTRA

  • एनटीपीसी सोलापुर में “वृक्ष उत्पादक एवं खरीददारी मेला 2025-26” का सफल आयोजन

    एनटीपीसी सोलापुर में “वृक्ष उत्पादक एवं खरीददारी मेला 2025-26” का सफल आयोजन

    सोलापुर, । एनटीपीसी सोलापुर द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत सामाजिक वनीकरण विभाग, सोलापुर के सहयोग से “वृक्ष उत्पादक एवं खरीददारी मेला 2025-26” का सफलतापूर्वक आयोजन आर. एल. आई. ऑडिटोरियम, एनटीपीसी सोलापुर में किया गया। इस मेले का प्रमुख उद्देश्य किसानों एवं वृक्ष उत्पादकों को एग्रोफॉरेस्ट्री, बांस एवं वृक्ष आधारित खेती, मूल्यवर्धन तथा बाजार से प्रत्यक्ष जुड़ाव के विविध अवसरों से परिचित कराना था।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बी. जे. सी. शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर) ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष आधारित खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि किसानों की आय में स्थायी वृ‌द्धि का भी प्रभावी माध्यम बन सकती है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर  एम. के. बेबी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  कन्हैया दास, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),  लक्ष्मण आवारे, विभागीय वन अधिकारी तथा श्रीमती शुभांगी जावले, सहायक वन संरक्षक, सामाजिक वनीकरण, सोलापूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने मेले की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी पहल बताया।

    मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों दद्ववारा किसानों को वृक्षारोपण की उन्नत तकनीकों, टिश्यू कल्चर, कार्बन क्रेडिट, मधुमक्खी पालन, सिल्क उत्पादन तथा पेपर उ‌द्योग से जुड़े व्यावसायिक अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, कौशल आधारित प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सफल किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य किसानों को प्रेरित किया और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    यह मेला किसानों एवं वृक्ष उत्पादकों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ, जहाँ उन्हें सीधे खरीददारों से संवाद स्थापित करने, बाजार की मांग को समझने तथा नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। इस पहल के माध्यम से किसानों को अपनी उपज के बेहतर मूल्य प्राप्त करने और आय के नए स्रोत विकसित करने की दिशा में मार्गदर्शन मिला। एनटीपीसी सोलापुर की यह पहल क्षेत्र में सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों की आय सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

  • सीआईएल निदेशक मानव संसाधन विनय रंजन ने किया वेकोलि का दौरा

    सीआईएल निदेशक मानव संसाधन विनय रंजन ने किया वेकोलि का दौरा

    नागपुर। मंगलवार को कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (मानव संसाधन)  विनय रंजन ने वेकोलि का एक दिवसीय दौरा किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने वेकोलि में विकसित एवं क्रियान्वित ‘स्वस्थ पोर्टल’ तथा ‘विधिशक्ति पोर्टल’ के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की तथा इन पोर्टलों को संपूर्ण कोल इंडिया में लागू किए जाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में वेकोलि के निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन)  आनंदजी प्रसाद तथा निदेशक तकनीकी  (परियोजना एवं आयोजना)  संदीप परांजपे, मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) पी. नरेंद्र कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

    ‘स्वस्थ पोर्टल’ पर पॉवर पॉइंट के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण महाप्रबंधक (सिस्टम्स)  प्रमोद चौधरी एवं नितिन गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम्स) ने किया। इसी प्रकार ‘विधिशक्ति पोर्टल’ का प्रस्तुतीकरण महाप्रबंधक (विधि)  श्रीराम तथा  नितिन गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम्स) द्वारा किया गया। प्रस्तुतियों में पोर्टलों की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता, दक्षता वृद्धि तथा समयबद्ध निस्तारण की विशेषताओं को रेखांकित किया गया।

    श्री रंजन ने पोर्टलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की डिजिटल पहलें न केवल कार्यकुशलता बढ़ाती हैं, बल्कि कार्य में पारदर्शिता को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने इन मॉडलों को कोल इंडिया की अन्य सहायक कंपनियों में भी अपनाने की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पोर्टलों के डिजाइन, विकास एवं सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सीआईएल निदेशक (मानव संसाधन) विनय रंजन के करकमलों से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उन्होंने WCL के अत्याधुनिक मल्टीमीडिया स्टूडियो का भ्रमण किया और आत्मनिर्भरता की दिशा में इस विशिष्ठ पहल की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने राजभाषा, पुस्तकालय एवं आर.टी.आई विभागों का अवलोकन किया।

  • एनटीपीसी सोलापुर ने सीएसआर पहल के तहत बालिकाओं को बांटी साइकिलें

    एनटीपीसी सोलापुर ने सीएसआर पहल के तहत बालिकाओं को बांटी साइकिलें

    सोलापुर, । बुधवार को एनटीपीसी सोलापुर ने अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास के गांवों की 50 बालिकाओं को साइकिल वितरित कीं। यह आयोजन परियोजना क्षेत्र की ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उ‌द्देश्य से किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  ई. सत्य फणी कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (प.क्षे-।) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनटीपीसी सोलापुर के परियोजना प्रमुख  बी.जे.सी ने की।

    इस अवसर पर बोलते हुए,  ई. सत्य फणी कुमार ने कहा, “एनटीपीसी सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि बालिकाओं की शिक्षा ही एक सशक्त समाज की नींव है। इन साइकिलों से गांव की बेटियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और वे आगे बढ़ सकेंगी।”

    इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनके स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर को कम करना है। साइकिल मिलने से लाभान्वित बालिकाओं के चेहरे खिले हुए थे और उन्होंने एनटीपीसी सोलापुर का आभार व्यक्त किया।

    इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सोलापुर के वरिष्ठ अधिकारी, सीएसआर टीम के सदस्य तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे। एनटीपीसी सोलापुर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कौशल विकास के क्षेत्र में इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय है।

  • एनटीपीसी मौदा द्वारा पश्चिमी क्षेत्र-1 स्टेशनों की क्षेत्रीय वित्त समीक्षा बैठक का सफल आयोजन

    एनटीपीसी मौदा द्वारा पश्चिमी क्षेत्र-1 स्टेशनों की क्षेत्रीय वित्त समीक्षा बैठक का सफल आयोजन

    नागपुर एनटीपीसी मौदा ने 16फरवरी 2026 से 17फरवरी 2026 तक पश्चिमी क्षेत्र  (WR-1) स्टेशनों की क्षेत्रीय वित्त समीक्षा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया। दो दिवसीय इस समीक्षा बैठक की शुरुआत WR-1 स्टेशनों के वित्तीय प्रदर्शन एवं लाभप्रदता की विस्तृत समीक्षा के साथ हुई।

    यह बैठक जय कुमार श्रीनिवासन, निदेशक (वित्त), एनटीपीसी लिमिटेड की गरिमापूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुई, जिनके मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श से बैठक को महत्वपूर्ण दिशा प्राप्त हुई। बैठक में  वीरेंद्र मलिक, कार्यकारी निदेशक (वित्त),  ई. सत्य फणी कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (WR-1),  नीरज जलोटा, कार्यकारी निदेशक (USSC) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (WR-II),  बिद्यानंद झा, कार्यकारी निदेशक (OS), तथा  जोसेफ बास्टियन, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर WR-1 स्टेशनों, झाबुआ पावर लिमिटेड एवं आरजीपीपीएल के सभी परियोजना प्रमुखों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जो क्षेत्रीय सहभागिता एवं वित्तीय उत्कृष्टता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    17फरवरी 2026 को एनटीपीसी की सतत विकास पहलों के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात मौदा प्लांट में नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया गया। क्षेत्रीय वित्त समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य WR-1 स्टेशनों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करना, वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करना, संसाधनों के उपयोग में दक्षता बढ़ाना, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करना तथा एनटीपीसी लिमिटेड के समग्र संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप क्षेत्रीय वित्तीय रणनीतियों को सशक्त बनाना था। साथ ही, स्टेशनों के मध्य सहयोग एवं सतत सुधार को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य रहा।

  • एनटीपीसी मौदा को सतत एवं जल-कुशल संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

    एनटीपीसी मौदा को सतत एवं जल-कुशल संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा को काउंसिल ऑफ एनवायरो एक्सीलेंस (CEE) द्वारा “विजेता सतत संचालन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार “नेशनल वॉटर एफिशिएंट आईपीपी कोल प्लांट ऑफ द ईयर (पब्लिक सेक्टर)” श्रेणी के अंतर्गत 4th नेशनल पावर-जेन वॉटर मैनेजमेंट अवॉर्ड्स 2026 में 2 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया।

    यह राष्ट्रीय सम्मान कोयला आधारित विद्युत उत्पादन में एनटीपीसी मौदा की सतत संचालन, कुशल जल प्रबंधन प्रणालियों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह पुरस्कार संयंत्र द्वारा जल उपयोग के अनुकूलन, नवीन जल संरक्षण उपायों को अपनाने तथा एनटीपीसी के व्यापक स्थिरता लक्ष्यों के अनुरूप परिचालन सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। यह उपलब्धि सार्वजनिक क्षेत्र में जिम्मेदार एवं पर्यावरण-अनुकूल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एनटीपीसी मौदा की एक आदर्श इकाई के रूप में स्थिति को और सुदृढ़ करती है।

  • हरीश दुहन ने संभाली डब्ल्यूसीएल की बागडोर…

    हरीश दुहन ने संभाली डब्ल्यूसीएल की बागडोर…

    डब्ल्यूसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया

    नागपुर। कोयला खनन में विशेष योग्यता के लिए जाने, जाने वाले  हरीश दुहन ने आज 1फरवरी 2026 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। वे वर्तमान में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक है तथा उन्हें डब्ल्यूसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 1 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

     हरीश दुहन आज वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नागपुर स्थित मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय में डब्ल्यूसीएल के निदेशक मंडल, सीवीओ तथा मुख्यालय के सभी महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों ने श्री दुहन का स्वागत किया। इसके उपरान्त उन्होंने मुख्यालय में कोयला उत्पादन, उत्पादकता एवं संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक ली। बैठक में निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) संदीप परांजपे, सीवीओ अजय मधुकर म्हेत्रे, मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष गण उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के उपरान्त श्री दुहन ने उमरेड तथा नागपुर क्षेत्र की खदानों का निरीक्षण किया एवं भविष्य की योजनाओं के विषय में क्षेत्रीय प्रबंधन से चर्चा की।   

     हरीश दुहन को कोयला खनन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का व्यापक एवं बहुआयामी अनुभव प्राप्त है। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त की है। वर्ष 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री दुहन के पास फर्स्ट क्लास माइन मैनेजर सर्टिफिकेट तथा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की उपाधि भी है।

    अपने करियर के दौरान  दुहन, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक (तकनीकी-संचालन) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में एरिया जनरल मैनेजर तथा कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।  दुहन को पर्यावरण-हितैषी फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं, डिजिटलीकरण, तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास एवं कार्यान्वयन का विशेष अनुभव प्राप्त है, जो उन्हें कोयला क्षेत्र में आधुनिक, सतत एवं भविष्य-उन्मुख नेतृत्व प्रदान करने वाला व्यक्तित्व बनाता है। उनके इस दीर्घ अनुभव का डब्ल्यूसीएल को निश्चित ही लाभ मिलेगा।  दुहन के सीएमडी का कार्यभार ग्रहण करने से डब्ल्यूसीएल में हर्ष व्याप्त है।

  • वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

    वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

    अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है – जे. पी. द्विवेदी

    नागपुर। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी की सेवानिवृत्ति पर 31 जनवरी 2026 को वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वागतोपरांत अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने कोल इण्डिया लिमिटेड में अपने चार दशक के सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कोयला उद्योग में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं समयबद्धता को कार्य में सफलता के लिए आवश्यक मूलमंत्र बताया।

    इस अवसर पर निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (योज. एवं परि.) संदीप परांजपे, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने अपने उद्बोधन में श्री द्विवेदी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में झंकार महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती रोज़लीन घोष, श्रीमती रीना पांडे, श्रीमती श्रुति परांजपे एवं डॉ. सोनाली म्हेत्रे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी मौदा ने देशभक्ति के उत्साह और सतत ऊर्जा भविष्य के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

    एनटीपीसी मौदा ने देशभक्ति के उत्साह और सतत ऊर्जा भविष्य के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

    नागपुर। एनटीपीसी मौदा ने 77वें गणतंत्र दिवस को एक भव्य आधिकारिक समारोह के साथ मनाया, जो देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति संगठन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समारोह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख  जोसेफ बास्टियन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विषयगत झांकियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों में सुरक्षा, रसायन विज्ञान, बॉयलर, ऐश हैंडलिंग, ईएमजी, सीएसआर तथा एनटीपीसी भवन विद्यालय ने भाग लिया।

    समारोह को संबोधित करते हुए  जोसेफ बास्टियन, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा ने भारत के ऊर्जा परिदृश्य को आकार देने में एनटीपीसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी संगठन बनने की एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने देश की प्रगति को शक्ति प्रदान करने में एनटीपीसी मौदा के विभिन्न विभागों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

    एनटीपीसी की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बास्टियन ने बताया कि 1975 में अपनी यात्रा आरंभ करने वाला यह संगठन आज 85.5 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता को पार कर चुका है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। इस समारोह में सभी महाप्रबंधक, डीसी-सीआईएसएफ, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, समृद्धि महिला समिति के सदस्य, साथ ही कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को बाल भवन एवं भवन विद्या मंदिर विद्यालय द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने और भी गरिमामय बना दिया , जिनके माध्यम से भारत की समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया, इसके पश्चात एयरो शो का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एचओपी मेरिटोरियस अवार्ड, सीआईएसएफ अवार्ड, प्राइवेट सिक्योरिटी अवार्ड, सेफ्टी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ छात्र परेड पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ झांकी पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ परेड ऑफ द डे पुरस्कार सहित अनेक सम्मान प्रदान किए गए।

    77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनटीपीसी मौदा के पांच विभागों ने झांकी प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त, एनटीपीसी भवन विद्यालय ने भी अपनी झांकी प्रस्तुत की। ऐश हैंडलिंग विभाग को तेजस विमान एवं जैवाना तोप के मॉडलों के लिए सर्वश्रेष्ठ झांकी पुरस्कार प्रदान किया गया, जिन्हें स्क्रैप सामग्री से रचनात्मक रूप से तैयार किया गया था, जो नवाचार एवं सततता का प्रतीक है। एनटीपीसी भवन विद्यालय को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ झांकी पुरस्कार, जबकि सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ परेड पुरस्कार प्रदान किया गया। एनटीपीसी मौदा में आयोजित यह समारोह राष्ट्रीय सेवा, परिचालन उत्कृष्टता एवं सतत विकास के प्रति संगठन के स्थायी मूल्यों का सशक्त उदाहरण रहा, जो भारत के उज्ज्वल ऊर्जा भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में इसके योगदान को और मजबूत करता है।

  • एनटीपीसी सोलापुर में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

    एनटीपीसी सोलापुर में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

    सोलापुर । 26 जनवरी 2026: एनटीपीसी सोलापुर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन 26 जनवरी 2026 को टाउनशिप स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बी.जे.सी. शास्त्री, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सोलापुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी तथा इसके पश्चात भव्य परेड का निरीक्षण किया। परेड में नोट्रे डैम एकेडमी के नन्हे बच्चों, डीजीआर सुरक्षा कर्मियों एवं सीआईएसएफ के जवानों ने अनुशासन, जोश और समन्वय के साथ कदमताल करते हुए प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इसके उपरांत बालभवन एवं नोट्रे डैम एकेडमी के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियों के साथ सराहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई थीम आधारित झांकियां रहीं। इन झांकियों के माध्यम से विभागों ने अपने दैनिक कार्यों, जिम्मेदारियों एवं योगदान को रचनात्मक और प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गौरव, एकता एवं प्रेरणा के भाव के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी जनों के मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

  • वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस 

    वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस 

     नागपुर। वेकोलि।26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कंपनी के इंदोरा स्थित परेड मैदान में आयोजित समारोह में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सुरक्षा परेड का निरीक्षण किया। आगे, उन्होंने टीम वेकोलि को संबोधित किया तथा उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए।

    अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में दिनांक 25.01.2025 की स्थिति को साझा करते हुए बताया कि वेकोलि ने कुल 45.89 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। इस वित्तीय वर्ष में, 25.01.2025 तक, वेकोलि ने 48.34 मिलियन टन कोयला प्रेषण तथा 268.69 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन निष्कासन किया है। आगे अपने उद्बोधन में श्री द्विवेदी ने वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया कि वेकोलि इस वित्तीय वर्ष का कोयला उत्पादन, प्रेषण एवं ओबी निष्कासन का लक्ष्य निश्चित ही पूर्ण करेगा।

    समारोह में वेकोलि के निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन / परियोजना एवं योजना)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे, झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी, उपाध्यक्षा श्रीमती रोज़लीन घोष एवं श्रीमती रीना पांडे विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संचालन समिति एवं कल्याण मंडल के सदस्य, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

    गणतंत्र दिवस समारोह में कंपनी के सभी क्षेत्रों ने भव्य और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। बल्लारपुर क्षेत्र की झांकी को प्रथम, नागपुर क्षेत्र की झांकी को द्वितीय तथा माजरी क्षेत्र की झांकी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।