Category: MADHYA PRADESH

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी खरगोन द्वारा सप्ताहव्यापी योग शिविर का सफल समापन

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी खरगोन द्वारा सप्ताहव्यापी योग शिविर का सफल समापन

    खरगोन। एनटीपीसी खरगोन ने 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सप्ताहभर चलने वाले योग शिविर का सफल समापन किया। 16 जून से 21 जून तक आयोजित इस पहल में कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं टाउनशिप के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    समापन सत्र में  वी. मोहन, महाप्रबंधक (O&M), एनटीपीसी खरगोन उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार योग, एनटीपीसी की स्वस्थ कार्य-संस्कृति और संतुलित जीवनशैली की प्रतिबद्धता से मेल खाता है।

    इस वर्ष योग दिवस की वैश्विक थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के बीच के गहरे संबंध को रेखांकित करती है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासनों, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक स्पष्टता, तनाव मुक्ति और आंतरिक शांति प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया गया।

    प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के नेतृत्व में, प्रतिदिन के सत्र टाउनशिप के हरित वातावरण में आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को एक शांत और सकारात्मक वातावरण प्राप्त हुआ। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे यह शिविर एक समावेशी सामुदायिक आयोजन बन सका। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग प्रदर्शन, प्रमाण पत्र वितरण, और योग अभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की संकल्प-शपथ के साथ हुआ। इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी खरगोन अपने कर्मचारियों एवं आसपास की समुदायों में स्वास्थ्य, कल्याण और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है।

  • स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर एनसीएल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर एनसीएल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    एनसीएल निदेशक गण ने परियोजनाओं में जाकर जगाई योग की अलख

    सोनभद्र, सिंगरौली।  शनिवार को एनसीएल परिवार ने 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम पर  उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में योग सत्र कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें एनसीएल कर्मियों के  साथ स्थानीय जन समुदाय ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
    इस दौरान मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमडी, एनसीएल  बी. साईं राम, कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा, कोल इंडिया),  आशुतोष द्विवेदी, एनसीएल जेसीसी सदस्यगण, सीएमएस से  अजय कुमार, आरसीएसएस से  लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से  श्यामधर दुबे एवं  अशोक कुमार मिश्रा, एचएमएस से  अशोक कुमार पांडे,  सीएमओएआई महासचिव,  सर्वेश सिंह,  कृति महिला मंडल अध्यक्षा, श्रीमती बी. के. दुर्गा एवं उपाध्यक्ष, श्रीमती नम्रता कुमार, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में एनसीएल कर्मी व मोरवा वासियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन),  मनीष कुमार ने निगाही परियोजना में तथा निदेशक (तकनीकी),  सुनील प्रसाद सिंह ने खड़िया परियोजना में योग कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।इस दौरान एनसीएल मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।एनसीएल द्वारा ‘हरित योग’ की पहल को आत्मसात करते हुए इको –पार्क्स  में भी योग सत्रों का आयोजन किया गया।

  • एनटीपीसी विन्ध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन

    एनटीपीसी विन्ध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विन्ध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन वैश्विक थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अंतर्गत बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। वीवा क्लब परिसर में आयोजित सामूहिक योग सत्र में एनटीपीसी के अधिकारीगण, कर्मचारी, प्रमुख विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन सदस्य, सुहासिनी संघ लेडीज क्लब की सदस्याएँ, परिवारजन एवं सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    योग सत्र का नेतृत्व एनटीपीसी सिंगरौली के आदर्श अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (परियोजना अभियंत्रण) एवं योग प्रशिक्षक ने किया। इस अवसर पर श्री ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विन्ध्याचल) सहित वरिष्ठ प्रबंधन टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों, श्वास नियंत्रण अभ्यासों और सामूहिक ध्यान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक शांति को बढ़ावा देना था। यह आयोजन एनटीपीसी विन्ध्याचल की स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्पित प्रतिबद्धता को दर्शाता है और सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करता है कि वे इस प्राचीन भारतीय परंपरा को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं ताकि एक संतुलित और पूर्ण जीवन जिया जा सके।

  • एनसीएल ने एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का किया आयोजन

    एनसीएल ने एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का किया आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  शुक्रवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्डस लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा एमडीआई परिसर, सीईटीआई, सिंगरौली  में राजभाषा के प्रसार एवं कार्यालयीन जीवन में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा)  प्रमोद कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास)  राजेन मेक एवं महाप्रबंधक (आई.ई.डी.)  मनोज कुमार सिंह, प्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा)  हुकुम सिंह, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), सिंगरौली सदस्यगण  एवं एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान उपस्थित सभी को राजभाषा अधिनियम नियम, राजभाषा नीति एवं व्यावहारिक अनुप्रयोग तथा राजभाषा कार्यान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गयी । साथ ही राजभाषा के सतत विकास हेतु विभिन्न नीति-नियमों एवं कार्यालीन कार्यो में उपयोग में आने वाले विभिन्न पत्राचार एवं टिप्पण का अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर कुल 50 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के अधिकतम प्रयोग हेतु विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाती रही है ।

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीएल में आयोजित किए जाएँगे विभिन्न कार्यक्रम

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीएल में आयोजित किए जाएँगे विभिन्न कार्यक्रम

    सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा 32 स्थानों पर आयोजित किए जाएँगे योग सत्र

    सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा सिंगरौली एवं सोनभद्र परिक्षेत्र के 32 स्थानों पर योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें एनसीएल कर्मी एवं उनके परिजन, संविदाकर्मी, स्कूली छात्र एवं स्थानीय जन मानस योग अभ्यास में भाग लेंगे।

    इसके अतिरिक्त इस दौरान एनसीएल द्वारा “हरित योग” के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण भी किया जाएगा
    गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष की  थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। इसी क्रम में एनसीएल ने गत 15 जून से 20 जून तक योग बूट कैंप का आयोजन किया जिसके तहत एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों जैसे जागरूकता रैली, विद्यालयों में निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण, ड्राइंग,पेंटिंग प्रतियोगिताएं, सार्वजनिक योग सत्र एवं योग कार्यशालाएं आयोजित की गयी।

  • एनसीएल ने सीएसआर के तहत दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किया ई-रिक्शा का वितरण

    एनसीएल ने सीएसआर के तहत दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किया ई-रिक्शा का वितरण

    सोनभद्र, सिंगरौली।  नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने रविवार को मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 5 ई-रिक्शा का वितरण किया।
    इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड परिवार की प्रथम महिला एवं कोल इंडिया लिमिटेड ऑफिसर्स वाइव्स समिति (सिलोव्स) की अध्यक्ष श्रीमती पी. विमला प्रसाद, सिलोव्स की उपाध्यक्षा श्रीमती रेणुका वर्मा, श्रीमती अर्चना चौधरी, श्रीमती नंदिनी त्रिपाठी,  श्रीमती निधि अग्रवाल एवं श्रीमती श्रीपर्णा घटक उपस्थित रहीं। साथ ही कृति महिला मंडल व ज्योत्सना महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती बी. के. दुर्गा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण, श्रीमती शोभा मलिक, श्रीमती वीणा सिंह व सिलोव्स  एवं कृति महिला मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम में लाभार्थियों ने ई-रिक्शा पाकर एनसीएल को धन्यवाद किया।  गौरतलब है कि एनसीएल ने हाल ही में सीएसआर के तहत सिंगरौली व सोनभद्र के दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायता और उपकरण प्रदान करने हेतु सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सिंगरौली, मध्य प्रदेश के साथ एमओयू किया। हैं। जिसके तहत एनसीएल द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, सिंगरौली का वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

    नन्हें बच्चों को मिली किड्स ज़ोन की सौगात
    रविवार की सुबह एक अन्य कार्यक्रम में सिलोव्स अध्यक्षा, श्रीमती पी. विमला  प्रसाद एवं अन्य द्वारा एनसीएल मुख्यालय के सीईटीआई खेल परिसर में एनसीएल परिवार के बच्चों के लिए किड्स जोन का उद्घाटन किया गया। इस नवनिर्मित ‘किड्स ज़ोन’ का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स की दुनिया से बाहर निकालकर उन्हें खेल-कूद, रचनात्मकता और सामाजिकता की ओर प्रेरित करना है। साथ ही इस दौरान सिलोव्स अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षाओं के द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान  के तहत  सीईटीआई परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

  • एनसीएल की जयंत परियोजना में सीएसआर के तहत आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

    एनसीएल की जयंत परियोजना में सीएसआर के तहत आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

    सिंगरौली । कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की जयंत परियोजना द्वारा गत शुक्रवार को निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम का समापन किया गया।  एनसीएल की जयंत परियोजना द्वारा यह कार्यक्रम स्थानीय परिक्षेत्र में युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया। तीन माह की अवधि तक आयोजित इस कार्यक्रम में  60 युवतियों ने सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, बैग बनाने इत्यादि का प्रशिक्षण लिया। 

    समापन समारोह के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक, जयंत राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम स्थानीय युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है, इस से प्रशिक्षित युवतियों को रोजगार सृजन करने में मदद मिलेगी।    

    इस अवसर पर मैनेजर ( एचआर)  जावलकर, मैनेजर (एचआर)  अर्पित कुमार, नोडल आफिसर (CSR) राहुल अन्थवाल एवं असिस्टेंट मैनेजर , श्रीमती भाविनी सिन्हा एचआर उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत समय-समय पर स्थानीय समाज में कौशल विकास हेतु ऐसे अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

  • अशोक कुमार देव पांडेय बने बी.के.के.एम.एस शाखा खड़िया के प्रभारी

    अशोक कुमार देव पांडेय बने बी.के.के.एम.एस शाखा खड़िया के प्रभारी

    सोनभद्र। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बी.के.के.एम.एस.) शाखा खड़िया की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार देर शाम संघ के खड़िया कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से  अशोक कुमार देव पांडेय को खड़िया शाखा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसकी घोषणा मनोज कुमार सिंह (महामंत्री, एन.सी.एल.) द्वारा की गई। जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ समर्थन दिया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष उदित नारायण शुक्ला ने की जबकि संचालन का दायित्व संगठन सचिव  अमित कुमार यादव  ने निभाया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में  मनोज कुमार सिंह (महामंत्री, एन.सी.एल.),  अशोक मिश्रा (कंपनी जे.सी.सी.), उमेश सिंह (बी.एम.एस. समन्वयक, कंपनी), नरेंद्र आर्या (सदस्य, सुरक्षा समिति, एन.सी.एल),  राज कुमार मौर्य (सदस्य, खेल समिति, एन.सी.एल.) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट उपस्थिति में  विकास पटेल, विवेक पांडेय,  राम कुमार मिश्रा,  नित्यानंद गुप्ता, क्रांति,  किशन,  राजेंद्र पंडाग्रे, धर्मेंद्र, गोविन्द कुर्मी, मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा आदि शामिल रहे। बैठक के मुख्य बिंदु सदस्यता सत्यापन वर्ष 2025 की समीक्षा, संगठनात्मक कार्ययोजना तथा बी.एम.एस. के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर केंद्रित रहे। बैठक का समापन अध्यक्ष  उदित नारायण शुक्ला के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना एवं सीडब्ल्यूएस इकाई ने स्थानीय परिक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बांटी मच्छरदानी

    एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना एवं सीडब्ल्यूएस इकाई ने स्थानीय परिक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बांटी मच्छरदानी

    850 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

    सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधिचुआ परियोजना एवं सीडब्ल्यूएस इकाई ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय परिक्षेत्र में बदलते मौसम के चलते  मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क मच्छरदानी का वितरण किया।
    इस दौरान दूधीचुआ परियोजना द्वारा वार्ड संख्या 13 एवं 19 में तथा सीडबल्यूएस द्वारा मुड़वानी बैगा बस्ती, जयंत, कार्यालय परिसर, सी. डब्ल्यू. एस, जयंत और ग्राम अजगूढ, चितरंगी में मच्छरदानी का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को मच्छरदानी के प्रयोग के लाभ एवं बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर 850 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। वितरण कार्यक्रम में परियोजनाओं से स्टाफ़ अधिकारी (एचआर), नोडल अधिकारी (सीएसआर), स्थानीय जन प्रतिनिधि  एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
    गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा सीएसआर के तहत समय-समय पर ऐसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

  • एनसीएल की निगाही परियोजना ने आयकर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

    एनसीएल की निगाही परियोजना ने आयकर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

    सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना ने गत मंगलवार को आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एनसीएल निगाही द्वारा यह कार्यक्रम कर्मियों  को आयकर की जटिलताओं, दायित्वों एवं सही प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
    इस दौरान आयकर विभाग, सिंगरौली  से आयकर अधिकारी, पंकज कुमार, आयकर निरीक्षक,  धर्मेंद्र कुमार एवं  सौरभ अग्निहोत्री ने उपस्थित सभी को करदाता भूमिका, सही कर विवरण भरने के महत्व, आयकर नोटिस प्राप्त होने की स्थिति में आवश्यक कदम, गलत रिटर्न भरने पर होने वाली जटिलताएं, और रिटर्न त्रुटियों से संबंधित सुधार प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान परियोजना से अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में 40 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया एवं आयकर संबंधी  अनेक विषयों पर ज्ञान अर्जित किया।
    गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा समय समय पर कर्मियों के ज्ञान को बढ़ाने एवं उन्हें जागरूक करने के उदेश्य से ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।