Category: LATEHAR

  • बनहरदी कोयला खनन परियोजना परियोजना द्वारा ग्राम  बारी में सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    बनहरदी कोयला खनन परियोजना परियोजना द्वारा ग्राम  बारी में सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    लातेहार। बनहरदी परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बारी के आयुष्मान केंद्र  में  निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच एवं निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। यह पहल ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में ग्राम बारी  के कुल 117  ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। इस शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित चिकित्सकीय परीक्षण भी किए गए एवं निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

    डॉक्टरों द्वारा जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर  आर. बी. सिंह, अपर महाप्रबंधक (एलए/आर एंड आर),   विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक,  मनीष देवदत्त एक्का (चिकित्सा अधिकारी),  शुभंकर मंडल कार्यपालक (भूमि अधिग्रहण / पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन ) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।यह स्वास्थ्य शिविर स्थानीय समुदाय के समग्र स्वास्थ्य सुधार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बनहरदी परियोजना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • बनहरदी कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    बनहरदी कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    लातेहार । बनहरदी कोयला खनन परियोजना में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन. के. मलिक, महाप्रबंधक, बनहरदी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

    इस अवसर पर  आर. बी. सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक (भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास – R&R),  आदित्य  वैश्य, अधिकारी( मानव संसाधन) , अमित द्विवेदी , कार्यपालक( भू अर्जन) सहित परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन के सतत विकास, सुरक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • बनहरदी कोयला खनन परियोजना के अधिकारी एवं ग्रामीणों ने मिलकर मकर संक्रांति पर्व उत्साहपूर्वक मनाया

    बनहरदी कोयला खनन परियोजना के अधिकारी एवं ग्रामीणों ने मिलकर मकर संक्रांति पर्व उत्साहपूर्वक मनाया

    लातेहार। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत लातेहार एवं चंदवा प्रखंड के स्थानीय  ग्राम क्षेत्र चेतर ,बारी एवं बनहरदी ग्राम  पंचायत के ग्रामीणों के बीच तिल, तिलकुट एवं चूड़ा-दही का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन परियोजना क्षेत्र के आसपास के गांवों में पारंपरिक उत्सव को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।

    यह कार्यक्रम पीवीयूएनएल (PVUNL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल के नेतृत्व में तथा बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक एन. के. मलिक के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बनहरदी परियोजना के अधिकारियो ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए परियोजना प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारियों ने कहा कि बनहरदी कोयला खनन परियोजना भविष्य में भी स्थानीय समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।

  • बनहरदी परियोजना द्वारा  94 ग्रामीणों का कराया गया नेत्र जांच

    बनहरदी परियोजना द्वारा  94 ग्रामीणों का कराया गया नेत्र जांच

    लातेहार। बनहरदी परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चेतर पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र परीक्षण  का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम  नीरोद कुमार मल्लिक (महा प्रबंधक) बनहरदी परियोजना के नेतृत्व में  प्रारंभ किया गया। यह पहल ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण व जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है इसमें ग्राम चेतर के अलावा ग्राम आन, सासंग क्षेत्र से कुल 94 ग्रामीणों ने अपने नेत्रों की जांच कराई तथा डाक्टरों के परामर्श के आधार पर नि: शुल्क दवा का वितरण भी किया गया। जिन लोगों को पॉवर चश्मा की आवश्यकता है उन्हे जांच रिपोर्ट के आधार पर  निःशुल्क पॉवर चश्मा भी बनहर्दी परियोजना द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी वी यू एन के  तन्मय मिश्रा, सिद्धार्थ शंकर (अपर महाप्रबंधक), अमरेश चंद्र राउल (उप महाप्रबंधक),  विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक,  मनीष देवदत्त एक्का चिकित्सा अधिकारी, अबीरलाल नाथ , अमित द्विवेदी, सुश्री कुमारी पूजा कार्यपालक भू अर्जन, पुनर्वास उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रकाश सिंह, मुखिया ग्राम पंचायत चेतर, ग्राम पंचायत समिति सदस्य  शंकर गंझू, तथा  राजन भगत उपस्थित रहे।

  • पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बनहरदी कोयला खनन परियोजना के प्रभावित ग्राम में बांटे गए गर्म कपड़े 

    पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बनहरदी कोयला खनन परियोजना के प्रभावित ग्राम में बांटे गए गर्म कपड़े 

     जन सूचना केंद्र तथा वॉटर टैंकर का किया गया उद्घाटन

    लातेहार । बुधवार को  अशोक कुमार सहगल (सीईओ पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) द्वारा बनहरदी परियोजना का दौरा किया गया, जहां सामुदायिक विकास के अंतर्गत ग्राम बारी में 100 से अधिक बुजुर्ग तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को साल, टोपी, मफलर इत्यादि गर्म कपड़े बांटे गए । इसके अलावा ग्राम रामपुर में जन सूचना केंद्र  का उद्घाटन किया गया साथ ही  पूर्व में ग्रामीणों द्वारा किए गए मांग के आधार पर पेयजल की उपलब्धता  के लिए वॉटर टैंकर का शुभारंभ किया गया।

    इस वाटर टैंकर के माध्यम से बनहरदी परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में जहां भी  पेयजल की समस्या है निः शुल्क पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान  गोविंद ठाकुर, जनता प्रतिनिधि  राजू भुईयां एवं बड़ी मात्रा में ग्रामवासी शामिल हुए। ग्रामीणों द्वारा इस पहल की सराहना की गई एवं कड़कड़ाती ठंड में  गर्म कपड़े साल, टोपी, मफलर प्राप्त होने पर परियोजना प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बनहरदी परियोजना के महाप्रबंधक  एन के मालिक,  जियाउर रहमान, प्रमुख मानव संसाधन,  एम. चंद्रशेग़र (अपर महाप्रबंधक) असीम मिश्रा (अपर महाप्रबंधक) आर.बी. सिंह (अपर महाप्रबंधक)  सिद्धार्थ शंकर (अपर महाप्रबंधक) अमरेश चंद्र राहुल (उप महाप्रबंधक) जीवनेंदु मोहापात्र (उप महा प्रबंधक)   बालेंदु दवे (उप महाप्रबंधक) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पीवीयुएनएल बनहरदी कोल ब्लॉक की 5.35 एकड़ भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा सफलतापूर्वक पूरा

    पीवीयुएनएल बनहरदी कोल ब्लॉक की 5.35 एकड़ भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा सफलतापूर्वक पूरा

    लातेहार, ।पीवीयुएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना ने खदान क्षेत्र में स्थित ग्राम एटे की 5.35 एकड़ अधिग्रहित भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। अधिग्रहित भूमि पर परियोजना का बोर्ड स्थापित कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को औपचारिक रूप से सम्पन्न किया गया।यह कार्रवाई महाप्रबंधक बनहरदी सीएमपी एन. के. मल्लिक के नेतृत्व और पीवीयुएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अशोक कुमार सहगल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक  एम. चन्द्रशेगर,  असीम मिश्रा,  आर.बी. सिंह, उप महाप्रबंधक  अमरेश चंद्र राउल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। भूमि स्वामी  लाल रंजन नाथ शाहदेव, ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया के साक्षी बने।

    उल्लेखनीय है कि बनहरदी कोयला खनन परियोजना पीवीयुएनएल—जो एनटीपीसी लिमिटेड और जेबीवीएनएल का संयुक्त उपक्रम है—का एक कैप्टिव कोल ब्लॉक है, जो नव-चालू पतरातू ताप विद्युत संयंत्र को कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। पतरातू संयंत्र से उत्पन्न बिजली का 85 प्रतिशत हिस्सा झारखंड राज्य को आवंटित है। CBA एक्ट के तहत अर्जित भूमि पर मुआवजा भुगतान के बाद कब्जा प्राप्त करना परियोजना का एमओयू टार्गेट था, जिसे निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि आगे की भूमि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद खदान में कोयला उत्पादन भी शीघ्र शुरू हो सकेगा।

  • बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सीबीए एक्ट के अंतर्गत अर्जित भूमि का कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ

    बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सीबीए एक्ट के अंतर्गत अर्जित भूमि का कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ

    लातेहार। एनटीपीसी तथा झारखंड सरकार के तत्वाधान में संचालित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की बनहरदी कोयला खनन परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन व विकास), अधिनियम, 1957  (CBA ACT)  के माध्यम से चंदवा तथा लातेहार अंचल में  चल रही है।

    महाप्रबंधक, बनहरदी परियोजना  नीरोद  कुमार मल्लिक के नेतृत्व में उक्त अधिनियम के तहत रैयतों को मुआवजा भुगतान के पूर्व अर्जनाधीन भूमि पर ट्रेंच कटिंग कर भौतिक कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है ।

    इसी क्रम में दिनांक 27 नवंबर 2025 को ग्राम एटे में भौतिक कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही भूमि स्वामी की मौजूदगी में प्रारंभ की गई। इस दौरान  बनहरदी परियोजना की ओर से अपर महा प्रबंधक,  एम चंद्रशेगर,  आर बी सिंह, श्री सिद्धार्थ शंकर,    अमरेश चंद्र  राउल उप महाप्रबंधक (भू अर्जन पुनर्वास),  विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक  अमित द्विवेदी कार्यपालक भू अर्जन उपस्थित रहे।

  • पीवीयूएनएल बनहरदी परियोजना द्वारा ग्राम आन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    पीवीयूएनएल बनहरदी परियोजना द्वारा ग्राम आन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    लातेहार। बनहरदी कोयला खनन परियोजना (पीवीयूएनएल) द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत  18 नवंबर 2025 को ग्राम आन (शिव मंदिर के पास) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर में ग्राम सासंग, आन, चेतर, किता, बरवाडीह सहित आसपास के कई गांवों के लगभग 155 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद ग्रामीणों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं, साथ ही मुफ्त पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा दी गई।

    ग्रामीणों ने पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। यह कार्यक्रम बनहरदी परियोजना की आसपास के समुदायों के स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम में बनहरदी परियोजना की ओर से एन. के. मल्लिक, महाप्रबंधक एम. चंद्रसेग़र, अपर महाप्रबंधक (भू-अर्जन/पुनर्वास/इंफ्रा) आर. बी. सिंह, अपर महाप्रबंधक (सिविल, भू-अर्जन, पुनर्वास) अमरेश चंद्र राउल, उप महाप्रबंधक डॉ. मनीष देवदत्त एक्का, चिकित्सा अधिकारी अबीर लाल नाथ एवं शुभंकर मंडल, कार्यपालक (आर एंड आर)उपस्थित रहे।स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से स्थानीय समुदाय को व्यापक रूप से लाभ मिला और ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की मांग की।

  • शीत ऋतु की शुरुआत में,पीवीयूएनएल की बनहरडीह कोयला खनन परियोजना ने सीडी गतिविधि के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    शीत ऋतु की शुरुआत में,पीवीयूएनएल की बनहरडीह कोयला खनन परियोजना ने सीडी गतिविधि के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    लातेहार।शीत ऋतु की शुरुआत में, पीवीयूएनएल की बनहरडीह कोयला खनन परियोजना ने सीडी गतिविधि के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू किया है। आज लातेहार स्थित बनहरदी परियोजना कार्यालय के निकट ज़रूरतमंदों और वृद्धों को लगभग 60 कंबल और नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर बनहरदी के महाप्रबंधक  निरोद कुमार मल्लिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राप्तकर्ताओं ने इस नेक कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    इस कार्यक्रम में बनहरदी परियोजना के अपर महाप्रबंधक एम चंद्रसेग़र, आर बी सिंह,  सिद्धार्थ शंकर, तथा  वरिष्ठ प्रबंधक (आर एंड आर ) विनेश कुमार उपस्थित रहे।