Category: HAZARIBAGH

  • एनएमएल सिकरी ग्राउंड में रोमांचक मुकाबला – बीजीआर इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड की शानदार जीत

    एनएमएल सिकरी ग्राउंड में रोमांचक मुकाबला – बीजीआर इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड की शानदार जीत

    हजारीबाग । शुक्रवार को एनएमएल सिकरी परिसर के स्पोर्ट्स ग्राउंड में एनएमएल बादम सीएमपी और बीजीआर इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीम बॉन्डिंग बढ़ाना, समन्वय को मजबूत करना और दोनों पक्षों के बीच स्वस्थ खेल भावना को प्रोत्साहित करना था।

    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अरुण कुमार सक्सेना, हेड ऑफ प्रोजेक्ट (बादम सीएमपी) उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और टीमवर्क तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को जारी रखने पर जोर दिया।

    पूरे मैच में दोनों टीमों ने उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कई रोमांचक पलों के बीच मुकाबला कड़ा रहा। अंत में, बीजीआर इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड की टीम विजेता बनी, जिसने बेहतरीन सर्वांगीण प्रदर्शन किया।

    मैच के बाद ट्रॉफी वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन टीमों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत के साथ हुआ, जिससे यह आयोजन सफल और यादगार बन गया।

  • चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय बिरहोर टोला मे निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया

    चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय बिरहोर टोला मे निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया

    हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा गुरुवार को नव प्राथमिक विद्यालय बिरहोर टोला मे निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया। इस कैंप मे बिरहोर वासियों को फ्री बुखार, सर्दी और खांसी की जाँच ग्राम निवासियों को उपलब्ध करवाई गयी। एनटीपीसी परियोजना द्वारा आयोजित कैंप मे 51 लाभार्थियों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बीमार बिरहोर निवासियों को दवाइयाँ भी उपलब्ध करायी गई । बीरहोर जनजाति, विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह का हिंसा है

    यह निःशुल्क हेल्थ कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह मेडिकल कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा खनन प्रभावित लोगो के सुरक्षित सेहत के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती है। डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय गाँव वालो की जाँच करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर परियोजना के उप महाप्रबंधक  बी नवीन कुमार ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • स्वैच्छिक रक्तदान में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पहल: जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    स्वैच्छिक रक्तदान में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पहल: जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में आज हजारीबाग जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में हज़ारीबाग के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सदर अस्पताल के डीसीएमओ डॉ. कपिल मुनी प्रसाद तथा यूनिसेफ के क्षेत्रीय अधिकारी नंदलालजी दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदान जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इस उत्कृष्ट पहल की सराहना की। परियोजना प्रमुख, पकरी बरवाडीह सुब्रत कुमार दाश ने सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए चिकित्सा टीम के निष्ठापूर्ण प्रयासों की प्रशंसा की, जिनकी बदौलत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे सार्थक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

  • एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा विद्यार्थियों को सोलर लैम्प वितरित 

    एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा विद्यार्थियों को सोलर लैम्प वितरित 

    हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा शनिवार को हाई स्कूल, जुगरा के कक्षा 10 के विद्यार्थियों को सोलर लैम्प वितरित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। सोलर लैम्प की सहायता से विद्यार्थियों को अब बिजली की अनुपलब्धता की स्थिति में भी निर्बाध रूप से अध्ययन करने में सुविधा होगी, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर हो सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक  अरविंद कुमार ने इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड: पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने अपना 2000वाँ रैक सफलतापूर्वक प्रेषित किया

    एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड: पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने अपना 2000वाँ रैक सफलतापूर्वक प्रेषित किया

    हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (पीबी-सीएमपी) ने 7 नवंबर 2025 को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए रैपिड लोडिंग सिस्टम (आरएलएस) के माध्यम से अपना 2000 वाँ रैक सफलतापूर्वक प्रेषित किया। इस ऐतिहासिक 2000वें रैक को  पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इंफ्रा) द्वारा परियोजना के विभागाध्यक्षों एवं रैपिड लोडिंग सिस्टम से जुड़े कर्मियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    पकरी बरवाडीह परियोजना ने अपने आरएलएस के परिचालन के बाद से लगातार नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। परियोजना ने 20 सितम्बर 2024 को पहला रैक 4 मई 2025 को 500वाँ रैक, तथा 8 जुलाई 2025 को 1000वाँ रैक प्रेषित किया था। महज एक वर्ष से कुछ अधिक समय में 2000वाँ रैक प्रेषण करना परियोजना की संचालन क्षमता और दक्षता का उत्कृष्ट प्रमाण है।

    वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 7 नवम्बर 2025 तक आरएलएस के माध्यम से कुल 1662 रेक प्रेषित किए जा चुके हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 330 रेक प्रेषित किए गए थे। यह उपलब्धि परियोजना की निरंतर बढ़ती उत्पादकता और कार्यकुशलता को दर्शाती है। रैपिड लोडिंग सिस्टम, एक अत्याधुनिक स्वचालित कोयला लोडिंग सुविधा है, जिसने कोयला प्रेषण प्रक्रिया को और भी तेज, सटीक एवं सुरक्षित बना दिया है। इस प्रणाली से समय, ऊर्जा एवं लागत की उल्लेखनीय बचत के साथ-साथ लॉजिस्टिक प्रबंधन और उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह उपलब्धि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की आधुनिक तकनीक अपनाने और सर्वोत्तम औद्योगिक प्रथाओं के माध्यम से संचालन दक्षता, स्थिरता और उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से रेखांकित करती है।

  • एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस का आयोजन 

    एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस का आयोजन 

    हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर परियोजना परिसर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव की शुरुआत प्रातःकालीन प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन के समक्ष स्वर्ण जयंती समारोह का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (इन्फ्रा)  पवन कुमार रावत द्वारा एसआईएसएफ दस्ते की परेड का निरीक्षण कर एनटीपीसी ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके उपरांत एनटीपीसी के रंगों में रंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया और केक काटकर समारोह को और अधिक यादगार बनाया गया।

    अपने प्रेरणादायक संबोधन में  रावत ने परियोजना की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों से समर्पण, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी की पाँच दशकों की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र में इसके अमूल्य योगदान तथा ‘सतत विकास’ की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

    इसके पश्चात परियोजना के सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी कॉर्पोरेट सेंटर, नई दिल्ली से प्रसारित अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह के संदेश का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। दोपहर में सभी कर्मचारियों एवं एसोसिएट्स के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जहाँ क्षेत्र के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक ने अपनी मधुर प्रस्तुति से कार्यक्रम में संगीत का सुरम्य स्पर्श जोड़ा। एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस समारोह न केवल संगठन की उत्कृष्टता, नवाचार और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, बल्कि यह राष्ट्र को ऊर्जा प्रदान करने की पाँच दशकों की गौरवशाली यात्रा को भी सम्मानपूर्वक स्मरण करने का अवसर बना।

  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    हजारीबाग। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए ‘रन फॉर यूनिटी’ वॉक-ए-थॉन का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ एनएमएल पकरी बरवाडीह के महाप्रबंधक (इंफ्रा) पवन कुमार रावत ने दीप प्रज्वलित कर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उनके साथ महाप्रबंधक श्री शुभ्रांशु शेखर मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कोयला खनन परियोजनाएं हज़ारीबाग़ के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री रावत ने सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, जिससे एकता, अखंडता और देशभक्ति के प्रति सभी की प्रतिबद्धता और भी दृढ़ हुई। तत्पश्चात वॉक-ए-थॉन का शुभारंभ हुआ, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। विभिन्न विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति एवं कर्मचारियों के उत्साहपूर्ण सहभाग ने इस आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम ने सभी को सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया।

  • एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह में दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

    एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह में दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

    हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड, पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में दिवाली मिलन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सिकरी टाउनशिप के खेल मैदान में मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिजनों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा अन्य हितधारकों ने एक साथ मिलकर रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरपूर शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई परियोजना प्रमुख  सुब्रत कुमार दाश ने, जिनके साथ श्रीमती अनीता दाश, अध्यक्षा जागृति महिला संघ, तथा एनटीपीसी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स, हजारीबाग के अन्य परियोजना प्रमुख उपस्थित रहे।

    शाम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के गायन से हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा

     कुमार सत्यम का भावपूर्ण ग़ज़ल प्रस्तुतीकरण, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज़ से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    कार्यक्रम का समापन रंगीन आतिशबाज़ी और उत्सवभोज के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास और एकता के रंगों से भर दिया। यह आयोजन कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर प्रतीक बना।

  • उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को किया गया सम्मानित

    उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को किया गया सम्मानित

    बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्र /छात्राओं को  “उत्कर्ष छात्रवृत्ति” से किया गया सम्मानित

    हजारीबाग। बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र आने वाले शासकीय विद्यालय परियोजना +2 उच्च विद्यालय , सासंग तथा  शासकीय उच्च विद्यालय, बनहरदी तथा खैराटोली के छात्र /छात्राओं को मैरिट के आधार पर उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत रुपए 3000.00 प्रति छात्र के मान से राशि प्रदान की गई।

    इस दौरान उपस्थित छात्रों में काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम में उपस्थित पंकज कुमार यादव, प्राचार्य +2 उच्च विद्यालय, सासंग विद्यालय द्वारा सभी छात्रों को और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम में स्कूल अध्यक्ष  अवधेश कुमार यादव, जनप्रतिनिधि/  मुखिया  ओम प्रकाश सिंह (चेतर),  राजन भगत (सासंग) द्वारा भी अपने अपने मंतव्य प्रकट करते हुए इस कार्यक्रम की सराहना की गई। बनहरदी परियोजना की ओर से   एन के. मल्लिक (महाप्रबंधक) बनहरदी परियोजना , एम चन्द्रसेगर, ( अपर महाप्रबंधक),  आर बी सिंह (अपर महाप्रबंधक)  सिद्धार्थ शंकर (अपर महाप्रबंधक),  अमरेश चंद्र राउल (उप महाप्रबंधक),  विनेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक), अबीरलाल नाथ, सुश्री कुमारी पूजा,  शुभंकर मंडल ,(कार्यपालक R&R) उपस्थित रहे। महाप्रबंधक एन के मल्लिक द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • एनएमएल पकरी बरवाडीह ने गुरुदयाल महतो गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय का उद्घाटन किया

    एनएमएल पकरी बरवाडीह ने गुरुदयाल महतो गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय का उद्घाटन किया

    हजारीबाग। सामाजिक विकास उत्तरदायित्वों के तहत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनएमएल पकरी बरवाडीह द्वारा गुरुदयाल महतो गर्ल्स हाई स्कूल, बरकागांव में छात्राओं के नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन किया गया।

    शौचालय का उद्घाटन श्रीमती अनीता दाश, अध्यक्षा, जागृति महिला समिति द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएँ, शिक्षकगण एवं स्थानीय समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि इस पहल से छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उन्हें अध्ययन के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

    इस अवसर पर कमला राम रजक, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), अरसद जमाल, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल), बिदिशा पॉल, वरिष्ठ प्रबंधक (सी एंड एम) तथा लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ उपस्थित थीं।

    यह पहल एनएमएल पकरी बरवाडीह की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सतत सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।