Category: GAUTAM BUDDH NAGAR

  • सेन्‍ट्रल इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, साहिबाबाद ने किया  “अनुज्ञप्ति करार” विस्तार

    सेन्‍ट्रल इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, साहिबाबाद ने किया  “अनुज्ञप्ति करार” विस्तार

    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की राष्‍ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशाला बंगलौर के साथ अनुज्ञप्ति करार

    गौतमबुद्ध नगर। बुधवार को सेन्‍ट्रल इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, साहिबाबाद ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की राष्‍ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशाला बंगलौर के साथ अनुज्ञप्ति करार का विस्तार किया । सी.ई.एल., साहिबाबाद द्वारा  राष्‍ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशाला बंगलौर के साथ वर्ष 2019 में अनुज्ञप्ति करार किया था । इस समझोते के बाद सी.ई.एल. द्वारा दृष्टि  नामक प्रौद्योगिकी को स्‍वदेशी तकनीकी के आधार पर सफलतापूर्वक  विकसित एवं उत्‍पादित  किया । जिसको   वर्ष 2029 तक के लिए पुन: विस्तारित किया गया है ।

    “दृृृष्टि” प्रोद्यौगिकी का प्रयोग विमानन मौसम विज्ञान के अन्‍तर्गत  हवाई दृश्‍यता मापने के लिए किया जाता है । हवाई जहाज को take off  एवं  Landing के लिए यह प्रौद्योगिकी अत्‍यन्‍त ही महत्‍वपूर्ण है । देश भर में इस प्रकार के लगभग 175 सिस्‍टम कार्य कर रहे है । सी.ई.एल. द्वारा इंदिरा गांधी अंतर -राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्‍ली, तुमकुर (कर्नाटक) तथा मानसबल (जम्मू एवं कश्मीर) में इस प्रौद्योगिकी को सफलतापूर्वक स्‍थापित किया गया था  जो सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है । निकट भविष्‍य में देश में बढते हवाई अड्डों  की संख्‍या को देखते हुुए इस क्षेत्र में अपार सम्‍भवनाएं है । यह सिस्‍टम हवाई अड्डों पर विमानों के दुर्घटना रहित take off  एवं  Landing के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण है । इस सिस्‍टम का आयात विदेशों से  काफी महंगी कीमत में किया जाता था लेकिन सी.ई.एल. द्वारा इस सिस्‍टम को  विदेशों की तुलना में लगभग 1/4 (एक चौथाई) मूल्य 

    में सफलतापूर्वक उत्‍पादित  किया गया है । जिससे एक ओर जहॉ विदेशों पर से भारत की  निर्भरता समाप्‍त हो गई एवं दूसरी और उत्‍पादन लागत कई गुना कम हो गई एवं प्रधानमंत्री जी के विजन *आत्‍म निर्भर भारत* की दिशा में एक मजबूत कदम बढाया है । इस अवसर पर सेन्‍ट्रल इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड की ओर से श्रीमती सरिता कौल, कार्यकारी निदेशक, दर्पण पठानकोटी, महाप्रबन्‍धक, साधन सवाइन महाप्रबन्‍धक,  श्री कृष्ण वीर सिंह चौधरी ( जन संपर्क अधिकारी), आशुतोष गुप्‍ता, उप महाप्रबन्‍धक,  डी. के चटर्जी, डिफेंस सलाहकार  एवं Lt.  जनरल ए. के. सामान्‍त्ररा( AVSM, SM , VSM)  सलाहकार डिफेंस बिजनेस एवं एन. ए. एल. की ओर से डॉ जी. शिवकुमार , वरिष्‍ठ प्रधान वैज्ञानिक प्रमुख रूप से  उपस्थित रहे ।

  • एनटीपीसी दादरी में द्वि-दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

    एनटीपीसी दादरी में द्वि-दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

    गौतमबुद्ध नगर। नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत एनटीपीसी दादरी द्वारा महाराणा प्रताप स्टेडियम में द्वि-दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में परियोजना के समीपवर्ती ग्रामों से कुल 465 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 168 बालिकाएँ एवं 297 बालक शामिल थे। दो दिनों तक चले इस आयोजन में एथलेटिक्स की 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, खो-खो, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी दादरी,  ए. के. मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ  संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, कर्मचारीगण तथा उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

    इसके अतिरिक्त एनटीपीसी दादरी क्षेत्र में स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आसपास के गाँवों में अब तक 5 स्टेडियम का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है तथा 4 स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। साथ ही गाँवों में ओपन जिम की स्थापना भी की गई है और क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समय-समय पर खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। एनटीपीसी दादरी सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्थानीय समुदाय के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • एनटीपीसी दादरी में 32वें विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ,सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

    एनटीपीसी दादरी में 32वें विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ,सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

    गौतमबुद्धनगर ।एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित 32वाँ विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। एनटीपीसी दादरी के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभय कुमार मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा 16 फरवरी 2025 को किया गया।

    उद्घाटन अवसर पर डॉ. बी.के. बेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), तथा अंजली आनंद, अध्यक्षा (जागृति समाज) सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

    शिविर में कुल 218 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 134 महिलाएँ एवं 84 पुरुष शामिल रहे। नेत्र परीक्षण के अंतर्गत 121 मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी हेतु स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 84 मरीजों का चयन शल्यक्रिया के लिए किया गया। साथ ही 37 मरीजों में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से संबंधित समस्याएँ पाई गईं, जिन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

    इस विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों एवं जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम ने समाज के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना को पुनः रेखांकित किया।

  • एनटीपीसी दादरी में मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

    एनटीपीसी दादरी में मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

    गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी में 7 फरवरी 2026 को मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख ए. के. मिश्र ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक संवाद से विकास को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी दादरी विद्युत उत्पादन, पर्यावरणीय मानकों के पालन, सुरक्षा संस्कृति के सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में एनटीपीसी की अग्रणी भूमिका और ऊर्जा परिवर्तन के राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छ व सतत ऊर्जा की दिशा में परियोजना की प्रगति पर भी प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम में एनटीपीसी दादरी प्रबंधन ने वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने कोयला, गैस तथा सौर ऊर्जा इकाइयों के संचालन, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन, और विभिन्न सीएसआर पहलों की जानकारी साझा की। परियोजना द्वारा स्थापित हालिया उत्पादन रिकॉर्ड तथा सुरक्षा, पर्यावरण, बायोमास, सीएसआर, राजभाषा एवं जनसंपर्क के क्षेत्रों में प्राप्त पुरस्कारों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओएंडएम) संजय कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सरोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में पत्रकारों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका परियोजना प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। एनटीपीसी दादरी ने पारदर्शिता, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

  • एनटीपीसी दादरी के कंबल वितरण कार्यक्रम में 1100 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    एनटीपीसी दादरी के कंबल वितरण कार्यक्रम में 1100 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में दिनांक 05 फरवरी 2026 को जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 16 परियोजना प्रभावित गाँवों से आए 1100 से अधिक ग्रामीणों को गर्म कंबल प्रदान किए गए, जिससे सर्दी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) रहे। उनके साथ सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा ग्राम प्रधानों की गरिमामयी उपस्थिति में कंबलों का वितरण किया गया। यह पहल एनटीपीसी दादरी की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसने आसपास के ग्रामीणों के बीच सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

  • एनटीपीसी दादरी ने हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

    एनटीपीसी दादरी ने हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

    विकसित भारत 2047 के संकल्प में अग्रणी भूमिका निभाएगा एनटीपीसी दादरी – ए. के. मिश्र

    गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ एनटीपीसी टाउनशिप स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) ने ध्वज फहराकर राष्ट्र को नमन किया तथा उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।

    अपने प्रेरणादायी संबोधन में ए. के. मिश्र ने ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में एनटीपीसी दादरी की सक्रिय और निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माण में अपने सर्वोत्तम योगदान के लिए प्रेरित करते हुए एनटीपीसी दादरी की गौरवपूर्ण यात्रा का उल्लेख किया। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने स्टेशन एवं देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना एनटीपीसी दादरी की कार्यसंस्कृति में रची-बसी है, जो संगठन को सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर करती है।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टाउनशिप के विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग एवं भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, सीआईएसएफ द्वारा प्रस्तुत मॉक ड्रिल प्रदर्शन ने सुरक्षा एवं सतर्कता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर कर्मचारियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा सीआईएसएफ के जवानों को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे — संजय कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एन. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (यूएफएससी – वित्त एवं कोषागार), जी. सी. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (आर.एल.आई.), सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ. बी. के. बेहेरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ए. के. कुंदन, कमांडेंट (सीआईएसएफ), सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, जागृति समाज की सदस्याएँ, सीआईएसएफ के जवान, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ, टाउनशिप निवासी, उनके परिवारजन एवं बच्चे। देशभक्ति गीतों की गूंज, तिरंगे के रंग में रंगा वातावरण और उत्साह से परिपूर्ण चेहरों ने इस दिवस को अविस्मरणीय बना दिया। एनटीपीसी दादरी में गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देशप्रेम, एकता और उपलब्धियों का जीवंत उत्सव बनकर उभरा।

  • ए.के.मिश्र ने संभाला एनटीपीसी दादरी के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

    ए.के.मिश्र ने संभाला एनटीपीसी दादरी के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

    गौतमबुद्ध नगर।ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक (एनटीपीसी दादरी), ने पूर्व-परियोजना प्रमुख  चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी दादरी) के स्थानांतरण के पश्चात एनटीपीसी दादरी के परियोजना प्रमुख का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया।  ए. के. मिश्र का एनटीपीसी में दीर्घ एवं समृद्ध कार्यकाल वर्ष 1990 में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में प्रारंभ हुआ। अपने प्रभावशाली अनुभव और सुदृढ़ नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने कोरबा, कनीहा, सिम्हाद्री, टांडा एवं दादरी जैसे प्रमुख एनटीपीसी परियोजनाओं में महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की हैं। उनके विस्तृत अनुभव, सशक्त व्यक्तित्व एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए एनटीपीसी दादरी के कर्मचारियों में नई ऊर्जा, उत्साह और विश्वास का संचार हुआ है। 


  • एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2025–26 की शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

    एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2025–26 की शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

    गौतमबुद्ध नगर।एनटीपीसी दादरी द्वारा 5 जनवरी 2026 को बालिका सशक्तिकरण अभियान (Girl Empowerment Mission – GEM) 2025–26 की शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ ऊर्जा भवन अतिथि गृह में किया गया। यह कार्यशाला बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में चल रहे GEM कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती के. दुर्गा कुमारी, अध्यक्षा (जागृति समाज),  ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा परियोजना प्रभावित ग्रामों के 12 सरकारी विद्यालयों से चयनित 108 बालिकाओं ने सहभागिता की।

    यह शीतकालीन कार्यशाला 9 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसके दौरान ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर में बालिकाओं को सिखाए गए विषयों का पुनरावर्तन तथा उनकी शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान बालिकाओं को संवाद कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि एनटीपीसी दादरी समाज के समावेशी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा GEM जैसी पहलें ग्रामीण बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। यह कार्यशाला एनटीपीसी दादरी की सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता और बालिकाओं को सशक्त बनाने के सतत प्रयासों का प्रतीक है।

  • एनटीपीसी दादरी की सीएसआर पहल से 288 बालिकाओं को वितरित की गईं साइकिलें

    एनटीपीसी दादरी की सीएसआर पहल से 288 बालिकाओं को वितरित की गईं साइकिलें

    गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत 30 दिसंबर 2025 को आठवीं कक्षा में अध्ययनरत 288 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं की विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करना तथा उन्हें नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनते हुए एक उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

    इस अवसर पर एनटीपीसी दादरी के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख  चंद्रमौलि काशिना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनके साथ एनटीपीसी दादरी के महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, जागृति समाज की अध्यक्षा एवं वरिष्ठ सदस्याएं, विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    इस अवसर पर समीपवर्ती ग्रामों के कुल 24 विद्यालयों की छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। बालिकाओं के चेहरों पर झलकती खुशी, आत्मविश्वास और सपनों की चमक इस पहल की सार्थकता को स्वयं बयान कर रही थी। स्थानीय समुदाय, अभिभावकों, ग्राम प्रधानों एवं शिक्षकों ने एनटीपीसी दादरी के इस प्रयास की सराहना की। एनटीपीसी दादरी केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित न रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समग्र सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर विभिन्न सीएसआर पहलों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक भूमिका निभा रहा है।

  • एनटीपीसी दादरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण

    एनटीपीसी दादरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण

    गौतमबुद्ध नगर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत, एनएफएन विकलांग पुनर्वास केंद्र के सहयोग से तथा उज्जीवन अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी दादरी द्वारा परियोजना-प्रभावित गाँवों के दिव्यांगजनों को विविध सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) रहे, जिन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को एनटीपीसी की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

    कार्यक्रम में  ए. के. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डाॅ. बी. के. बेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (उज्जीवन अस्पताल – एनटीपीसी दादरी), श्रीमती के. दुर्गा कुमारी, अध्यक्षा (जागृति समाज), महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, सीआईएसएफ कमांडेंट, जागृति समाज की सदस्यााएँ, परियोजना-प्रभावित गाँवों के दिव्यांगजन एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। एनटीपीसी दादरी ने कुल 79 लाभार्थियों को निम्न उपकरण प्रदान किए:श्रवण यंत्र: 8 सी.पी. चेयर: 4व्हीलचेयर: 18 ट्राइसाइकिल: 20मोटराइज़्डट्राइसाइकिल: 23 बैसाखी (जोड़ी): 19 इन सहायक उपकरणों से लाभार्थियों के जीवन में अधिक स्वावलंबन और सुविधा आएगी। एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संस्था की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।