‘बिग बॉस’ के प्रतियोगी साजिद खान से प्रभावित हुई श्रद्धा रानी शर्मा

अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा को याद आया ‘बिग बॉस’ का घर  मुम्बई  /  ‘बिग बॉस’सीजन 5…

निर्मात्री,निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी की फिल्म ‘बधाई हो बेटी हुई हैं’ 28 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ होगी

फ़िल्म’बधाई हो बेटी हुई हैं’ का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा लॉन्च आजकल सरकार ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ जैसे कई सराहनीय कार्य कर रही है और नारी उत्थान का प्रयास कर रही है। इसी विषय पर निर्मात्री, निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी ने सरकार को सपोर्ट करने के लिए फिल्म ‘बधाई हो बेटी हुई हैं’ बनाया है। जिसे सरकार का सहयोग भी मिल रहा है। शुक्रवार 30 सितंबर 2022 को इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा राजभवन,राजस्थान में लॉन्च किया गया। इस फिल्म में यामिनी स्वामी के अलावा जया प्रदा,आर्यमन सेठ, पीयूष सुहाने और स्वर्गीय राजनेता अमर सिंह इत्यादि है।यह फ़िल्म 28 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है।           इस फिल्म के बारे में निर्मात्री,निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी ने कहा,”एक महिला या एक लड़की ही नारी की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकती है। इसलिए मैंने इसे खुद ही बनाकर आजकल की नारी में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। इसकी पूरी कहानी उत्तरप्रदेश और झारखंड के इर्दगिर्द घूमती है। जिसमें एक मिडल क्लास परिवार की लड़की आईएएस बन जाती है और किस तरह भ्रष्ट नेताओं और लोगों के खिलाफ खड़ी होती है।              फ़िल्म ‘बधाई हो बेटी हुई है’यामिनी स्वामी ने आश्चर्यजनक कार्य किया हैं। बेटी के रूप से यह देश की बेटियों के उत्सव के रूप में दिखाया है। जो ताजा हवा का झोंका महसूस करता है,जो समाज में एक नई भूमिका निभाता है और बेटियों को एक नई दिशा प्रदान करेगा। समझाने की कोशिश की है कि आज एक बेटी एक बेटा से कम नहीं है।फिल्म ‘बधाई हो बेटी हुई हैं’ ए सनातन वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गयी है। इसे प्रदीप सर्कार ने प्रजेंट किया है। इसके डीओपी बी सतीश है, संगीतकार दिलीप ताहिर व अमित एस त्रिवेदी है।  

सूरत व बड़ोदरा में नवरात्रि के ‘गरबा’ में रंग जमायेगी अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा

फिल्म सेलेब्रिटी श्रद्धा रानी शर्मा नवरात्रि के ‘गरबा’ के कार्यक्रमों में दिखाएंगे अपना जलवा सूरत/ फ़िल्म सेलेब्रिटी श्रद्धा रानी शर्मा को आजकल नवरात्रि में गरबा के कार्यकमों में बतौर गेस्ट काफी ऑफर आ रहे है,जिसमें से गुजरात के सूरत और बड़ोदरा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है और कुछ जगह बात चल रही है। जिसके चक्कर में नवरात्रि में उनका काफी व्यस्त शिड्यूल रहनेवाला है। इसके बारे में वे श्रद्धा शर्मा कहती है,” देवी माता की कृपा है कि नवरात्रि में मुझे काफी कार्यक्रमों में बतौर गेस्ट बुलाया जाता है। अभी दो जगह का फाइनल हो गया है और कई जगह जल्द ही फाइनल हो जायेगा।” नवरात्रि के त्यौहार के बारे में श्रद्धा कहती है,”नवरात्रि में नौ दिन सभी देवियों की पूजा होती है। इसके जरिये नारीशक्ति के बारे में पूरे विश्व मे बताया जाता है। हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता को इस त्योहार के जरिए दर्शाता जाता है कि नारी शक्ति भी है और हमेशा विश्व के विनाश का कारण भी नारी बन जाती है। इसलिए उनकी इज़्जत और सम्मान करना चाहिए। सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। जय माता दी।”

शाहरुख खान बने यूएई की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी के ब्रांड एंबेसडर

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और एमईएनए (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका) क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं…

बजरंग दल ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में रणबीर-आलिया को प्रवेश करने से रोका

‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म देखने के बारे में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कथित टिप्पणियों…

सरकार को चाहिए कि खासकर के ड्रग के खिलाफ कड़े एक्शन ले -अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा

बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट की मौत से आहत हुई अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा गोवा में बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट के हुए मर्डर कांड से अभिनेत्री श्रद्धा रानी बहुत आहत हुई है। इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए श्रद्धा ने कहा,”सोनाली के साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा हुआ। ड्रग और शराब जो है,देश व फ़िल्म इंडस्ट्री को दिन प्रतिदिन खोखला करती जा रही है।क्राईम पर क्राईम होता जा रहा है।सोनाली का मर्डर हो गया।लड़कियों को सावधानी बरतनी चाहिए, किसी पार्टी या कहीं भी जाय तो किसी का दिया हुआ, कुछ खाना पीना नहीं चाहिए।मैं तो कहूंगी कि आजकल लड़कियों को केवल काम से काम रखना चाहिए। अच्छा रिश्ता बनाने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।आज घोर कलयुग चल रहा है। बाकी जो लिखा है,वह जरूर होता है,लेकिन भगवान ने दिमाग दिया है, उसको ठीक से इस्तेमाल करना चाहिए।पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री के बहुत सारे हादसे हुए है।इनसे हमें सबक लेना चाहिए।मैं तो सबको सलाह दूंगी कि ड्रग और शराब से दूर रहें और अपना जीवन व्यर्थ में बर्बाद होने से बचाये।”       आगे श्रद्धा शर्मा कहती है,”सरकार को चाहिए कि खासकर के ड्रग के खिलाफ कड़े एक्शन ले और इसके लिए उम्रकैद या फांसी की सज़ा का कानून पास करें और फास्टट्रैक पर केस चलाकर 15 दिन या महीने भर में सज़ा का प्रावधान बनाये।वर्ना हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।”        वैसे ग्लैमरस, सेक्सी व बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रद्धा शर्मा ने धारावाहिक ‘सुनो हर दिल कुछ कहता हैं’,’सारथी’ व ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’,’कॉमेडी क्लासेस’,’नीली छत्रीवाले’,”बिग बॉस सीजन 5,’इमोशनल अत्याचार’ इत्यादि जैसे कई हिट धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई,इसके अलावा तीन कन्नड़ फिल्में ‘जीवा’,’जय हो’ और ‘अन्वेषी’ तथा एक तमिल फिल्म ‘मैयूम कुंटे’ में भी अभिनय किया है।

एनटीपीसी रिहंद में सांस्कृतिक संध्या का किया गया आयोजन

M GANDHI बीजपुर सोनभद्र| एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया…

लायंस क्लब ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस

M GANDHI रेणुकूट सोनभद्र। लायंस क्लब रेणुकूट ने अपना 52वां अधिष्ठापना समारोह को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन…

वैक्सीनेटेड होने के बावजूद अमिताभ बच्चन दूसरी बार कोविड पॉजिटिव

अमिताभ बच्चन फिर कोविड पॉजिटिव हो गए। इसकी जानकारी खुद उन्हेंने ट्विटर के जरिए दी। देर…

मुकेश खन्ना ने लड़कियों पर दिया विवादित बयान

भड़के यूजर ने लिखा – बुढ़ापे में सठिया गए हो क्या? 90 के दशक के सबसे…