Category: BILASPUR

  • एनटीपीसी सीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 24वां स्थापना दिवस

    एनटीपीसी सीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 24वां स्थापना दिवस

    विलासपुर। एनटीपीसी सीपत ने अपना 24वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाते हुए जिम्मेदार, विश्वसनीय एवं सतत विद्युत उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। समारोह का शुभारंभ सीआईएसएफ जवानों द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ, जिसके पश्चात् परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत, श्री स्वपन कुमार मंडल द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन तथा केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में  स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक के रूप में एनटीपीसी सीपत देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एनटीपीसी सीपत के सुदृढ़ परिचालन प्रदर्शन पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न विभागों के योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि निर्माणाधीन 800 मेगावाट की आगामी परियोजना का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। एनटीपीसी सीपत की यात्रा को स्मरण करते हुए  मंडल ने बताया कि स्टेशन में सुपरक्रिटिकल तकनीक आधारित 660 मेगावाट की तीन इकाइयां संचालित हैं तथा यहां देश की पहली 765 केवी ट्रांसमिशन प्रणाली भी स्थापित है। कुल 2980 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ-साथ 800 मेगावाट की अतिरिक्त परियोजना एवं 26 मेगावाट की सौर परियोजना निर्माणाधीन है। ये सभी उपलब्धियां टीम सीपत के सामूहिक समर्पण और टीमवर्क का परिणाम हैं।

    उन्होंने यह भी दोहराया कि एनटीपीसी सीपत की भूमिका केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि निरंतर सीएसआर पहलों के माध्यम से सामुदायिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी कोलडैम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

    एनटीपीसी कोलडैम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

    विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम परियोजना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोलडैम श्री सुभाष ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख ने संविधान के मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता और सुदृढ़ लोकतांत्रिक परंपराओं में है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया तथा सतत विकास, ऊर्जा सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एनटीपीसी कोलडैम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया।

    इस कार्यक्रम में संगिनी संघ की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एस. एस. राव, मानव संसाधन प्रमुख श्रीमती मंगला हरिन्द्रन, डीसी सीआइएसएफ विनोद कुमार, प्राचार्य डीएवी जमथल श्रीमती दीपिका शर्मा, एनटीपीसी कोलडैम के सभी विभागाध्यक्ष व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे| 

    कार्यक्रम का सांस्कृतिक सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने भारत की विविधता, संवैधानिक मूल्यों और भारतीय सेना के अदम्य साहस को दर्शाती कई मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी| पिछले वर्ष, एनटीपीसी ने अपने 50 गौरवशाली वर्ष पूरे किए। इस ऐतिहासिक अवसर के उपलक्ष में एनटीपीसी कोलडैम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  अंत में एनटीपीसी कोलडैम के उन कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड्स से सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष भर अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त एनटीपीसी कोलडैम की ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना’ के अंतर्गत चयनित मेधावी बच्चों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया|

  • एनटीपीसी सीपत में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    एनटीपीसी सीपत में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    विलासपुर। एनटीपीसी सीपत में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं मुख्य अतिथि  स्वपन कुमार मंडल द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने के पश्चात् बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा सीआईएसएफ एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं विद्यार्थियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का प्रमुख उद्देश्य देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देना है।

    उन्होंने सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एनटीपीसी सीपत के विद्युत उत्पादन एवं कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन 800 मेगावाट की परियोजना का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। मुख्य अतिथि ने सीएसआर अनुभाग, संगवारी महिला समिति, सभी यूनियन एवं एसोसिएशन, इंडियन कॉफी हाउस, बाल भारती पब्लिक स्कूल, स्टेट बैंक सीपत, उज्ज्वल डाकघर तथा सभी सहयोगी एजेंसियों के रचनात्मक एवं सकारात्मक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, महाप्रबंधकगण एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा, समिति की पदाधिकारीगण एवं यूनियन-एसोसिएशन प्रतिनिधियों द्वारा हर्ष और उल्लास के प्रतीक गुब्बारों का विमोचन किया गया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत टाइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल, बाल भवन, दिशा केंद्र, बाल भारती पब्लिक स्कूल, माध्यमिक विद्यालय रलिया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी, माध्यमिक विद्यालय देवरी तथा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीपत के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात् प्रचालन, परियोजनाएं, बीएमडी, ऐश यूटिलाइजेशन, टरबाइन मेंटेनेंस, बॉयलर मेंटेनेंस, सीएचपी, एमजीआर, एमएम ऑफसाइट एवं ओएंडएम (सिविल) विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान परियोजना में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले कर्मचारियों को “मेरिटोरियस अवार्ड” स्पेशल अचीवर्स अवार्ड, एवं झांकी के लिए पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति,  कपिल सुधाकर कामडी, डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ,  शलभ निगम, प्राचार्य, बाल भारती पब्लिक स्कूल, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण, सीआईएसएफ के जवान, उज्ज्वल नगरवासी एवं आसपास के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व स्टेज-1 सर्विस बिल्डिंग परिसर में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  सुरोजीत सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। जिसके पश्चात् उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संविधान के प्रति योगदान को याद किया। इसी प्रकार बाल भवन परिसर में संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा समिति की सदस्यों एवं टाइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल, बाल भवन एवं दिशा केंद्र के बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

  • एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

    एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

    एसईसीएल की गृह पत्रिका “कोयला रत्न” का विमोचन

    विलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित वसंत विहार ग्राउंड में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा, अनुशासन एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक  डी.पी दिवाकर एवम सुरक्षा निरीक्षक  जाकिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया, परेड निरीक्षण के समय मुख्य अतिथि के साथ एसईसीएल सुरक्षा प्रमुख  व्ही. दक्षिणामूर्ति उपस्थित रहे। 

    परेड में एसईसीएल सुरक्षा विभाग के दो प्लाटून का नेतृत्व चमरु एवम प्रकाश द्विवेदी ने किया। डीएवी स्कूल से प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व लांस कार्पोरल आरुष यादव, प्लाटून क्रमांक 4 सार्जेंट श्रीया सिंह , प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व सार्जेंट जिज्ञाशा ठाकुर एवं प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व कार्पोरल अभिजित भंडारी ने किया। परेड में बैंड प्लाटून का नेतृत्व सूबेदार मेजर बेनी प्रसाद ने किया। 

    इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक मंडल एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन),  बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन),  डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त),  हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) तथा श्री रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) शामिल रहे। 

    एसईसीएल संचालन समिति से  नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस),  हरिद्वार सिंह (एटक),  ए.के. खुल्लर (सीएमओएआई) एवं एसईसीएल सुरक्षा समिति सदस्य ,एसईसीएल कल्याण मंडल सदस्य सिस्टा ओबीसी सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे। 

    इसके साथ सीएमडी  हरीश दुहन की माताश्री श्रीमती यशवंती दुहन , श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं कंपनी के अन्य सम्मानित सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

    समारोह को संबोधित करते हुए सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा एसईसीएल की गृह पत्रिका “कोयला रत्न” का विमोचन भी किया गया।  

    कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों द्वारा विषयगत एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा, हरित पहल, नवाचार एवं सामाजिक दायित्वों से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल, ड्रीमलैंड स्कूल, केपीएस एवं होली नर्सरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं नृत्य ने समारोह को और अधिक जीवंत बना दिया।

    इस अवसर पर सीएमडी श्री हरीश दुहन एवं श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के करकमलों द्वारा परेड, कर्तव्य के दौरान वीरता-शौर्य प्रदर्शन, नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, श्रेष्ठ मातृत्व ,शिक्षा के क्षेत्र तथा सर्वश्रेष्ठ झांकियों के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। झांकी प्रतियोगिता में भटगांव क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार, हसदेव क्षेत्र को द्वितीय पुरस्कार, गेवरा क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार जबकि सीडब्ल्यूएस गेवरा क्षेत्र एवं दीपका क्षेत्र को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

    इससे पहले गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ी द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली।

  • एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

    एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

    विलासपुर। एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा की विभिन्न 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के कुल 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, वरिष्ठ सदस्या-श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती डिमना सरकार सहित समिति की अन्य वरिष्ठ सदस्या गण उपस्थित रहीं। इसके साथ ही संबंधित ग्रामों के जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती शिखा मंडल ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति निरंतर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रहे, इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय में सेवा कार्य का आयोजन 

    महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय में सेवा कार्य का आयोजन 

    विलासपुर। महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय, दृष्टि बाधित में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को , राशन सामग्री, फल, बिस्किट, तिल के लड्डू तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती शशि दुहन जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    दृष्टि बाधित बच्चे ईश्वर की अनुपम कृति हैं, जिनमें विलक्षण प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। इन बच्चों की प्रतिभा को निकट से जानने और अनुभव करने का सौभाग्य महिला कल्याण समाज की सभी पदाधिकारी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत-संगीत, स्वरचित कविताएँ, वाद-विवाद आदि की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जो अत्यंत भावुक कर देने वाली और प्रेरणादायक रहीं। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ किया तथा बच्चों को Good Touch – Bad Touch के विषय में जागरूक  शेफाली घोष के द्वारा किया गया, जिससे उनमें आत्म-सुरक्षा के प्रति समझ विकसित हो सके। यह संपूर्ण सेवा कार्य महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की सक्रिय सदस्याएँ श्रीमती रेहाना खान, कविता घोष, कृति गंगाजली, पुष्पलता पटेल, सरोज वस्त्रकार, शेफाली घोष, सविता चौहान एवं सुनीता जायसवाल की सराहनीय सहभागिता रही।

  • एसईसीएल को देश की नंबर 1 कोल कंपनी बनाने के लिए रिफ़ोर्म को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना ज़रूरी – सीएमडी, हरीश दुहन

    एसईसीएल को देश की नंबर 1 कोल कंपनी बनाने के लिए रिफ़ोर्म को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना ज़रूरी – सीएमडी, हरीश दुहन

    एसईसीएल में पहली बार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन, ऊर्जा के क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप कंपनी की भावी दिशा पर हुआ गहन मंथन

    विलासपुर। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के दृषिगत एसईसीएल में दिनांक 16 जनवरी 2026 को पहले चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

    इस चिंतन शिविर का उद्देश्य कंपनी की उपलब्धियों की समीक्षा करना, कमियों की पहचान करना तथा उत्पादन, डिस्पैच, सेफ्टी, कॉस्ट एफिशिएंसी, सस्टेनेबिलिटी और डिजिटाइजेशन को सुदृढ़ करने के लिए स्पष्ट एवं समयबद्ध एक्शन प्लान पर मंथन करना था। इस अनूठी और दूरदर्शी पहल का नेतृत्व एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन ने किया। उनके साथ निदेशक (तकनीकी–संचालन)  एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास, निदेशक (वित्त)  डी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी  हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी) यो./परि. रमेश चन्द्र महापात्र की भी उपस्थिति रही। 

    शिविर में मुख्यालय एवं सभी संचालन क्षेत्रों से लगभग 200 अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं ई-5 स्तर तक के युवा अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

    इस अवसर पर सीएमडी  हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल को हमें एक बार फिर देश की नंबर 1 कंपनी बनाना है और इसके लिए रिफॉर्म को एक नारे तक सीमित ना रखते हुए हमें इसे अपनी कार्य-संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा। हमें स्पीड, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंटरवेंशन के माध्यम से तेज़ निष्पादन और स्पष्ट एवं पारदर्शी निर्णय-प्रक्रिया पर फोकस करना होगा। उत्पादन की साथ-साथ हमें गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान देना होगा ताकि हम एक बेहतर कस्टमर-एक्सपिरियन्स दे सकें। कॉस्ट एफिशिएंसी के साथ रेवेन्यू जनरेशन पर लगातार काम करना भी आज की आवश्यकता है। विज़न 2030 और विज़न 2047 को ध्यान में रखते हुए डायवर्सिफिकेशन, नेट-ज़ीरो रोडमैप और इंडस्ट्री लिंकेज में हमें हमेशा एक कदम आगे रहना होगा। कंपनी के युवा अधिकारी कंपनी का भविष्य हैं और आप सभी को कंपनी के विज़न को साकार करने में तथा एसईसीएल को फ्यूचर-रेडी संस्था बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी है। चिंतन शिविर के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा कुल 15 पीपीटी प्रस्तुतियाँ दी गईं जिसमें वर्ष 2047 के लिए कंपनी की योजना, अंडरग्राउंड प्रोडक्शन प्लान, क्वालिटी कंट्रोल, डिस्पैच, एफ़एमसी, सेफ़्टी, भू-अधिग्रहण एवं पुनर्स्थापन, पर्यावरण एवं वन स्वीकृति, डिजिटाइजेशन/एआई का प्रयोग, मानव संसाधन, फाइनेंस, कांट्रैक्ट मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल रहे।  प्रत्येक सत्र के पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सीएमडी, सभी निदेशक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। खुले मंच पर विचार, सुझाव एवं नवाचारात्मक आइडियाज़ पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे टॉप-डाउन के साथ-साथ बॉटम-अप इनपुट्स को भी प्रोत्साहन मिला।

    गौरतलब है कि हाल ही में कोयला मंत्रालय द्वारा 5–6 जनवरी को नई दिल्ली में कोल इंडिया एवं सभी अनुषंगी कंपनियों के प्रबंधन के साथ आयोजित चिंतन शिविर में सामने आए प्रमुख बिंदुओं और दिशा-निर्देशों के आधार पर एसईसीएल में यह आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पहले सभी संचालन क्षेत्रों में आंतरिक स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत मुख्यालय स्तर पर समेकित चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। चिंतन शिविर एसईसीएल की एक नई, संरचित और सहभागी पहल है, जिसका उद्देश्य संगठन में सहयोग, नवाचार, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख सोच को मजबूत करना है। यह मंच न केवल भविष्य की चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि युवा अधिकारियों को नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बना।

  • एनटीपीसी कोलडैम द्वारा कंधर गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 

    एनटीपीसी कोलडैम द्वारा कंधर गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 

    विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व कार्यों के अंतर्गत जिला सोलन की ग्राम पंचायत मांगल के कंधर गांव  में  17 जनवरी 2026 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 110 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में एनटीपीसी कोलडैम की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजीत कौर के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।शिविर के सफल एवं सुचारु आयोजन में सीएसआर विभाग से सहायक प्रबंधक श्री पूरन सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगल के प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल के प्रबंधन ने एनटीपीसी कोलडैम द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

  • श्रद्धा महिला मण्डल,एसईसीएल बिलासपुर ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस

    श्रद्धा महिला मण्डल,एसईसीएल बिलासपुर ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस

    विलासपुर।श्रद्धा महिला मण्डल, South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल), बिलासपुर द्वारा आज अपने 20वें स्थापना दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन वसंत क्लब, एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की समितियों से लगभग 200 सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा शशि दुहन रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपाध्यक्षागण—अनीता फ्रैंकलिन, इप्सिता दास, हसीना कुमार, विनीता जैन एवं शुभश्री महापात्र—उपस्थित रहीं।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा श्रद्धा महिला मण्डल की वार्षिक पत्रिका “श्रद्धा संगिनी” का विधिवत विमोचन किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती शशि दुहन ने कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल की बीस वर्षों की यह यात्रा सेवा, समर्पण एवं महिलाओं के सामाजिक उत्थान की प्रेरक यात्रा रही है। उन्होंने मण्डल के सभी वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी लगन, प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास के साथ समाज—विशेषकर महिलाओं—के कल्याण हेतु कार्य निरंतर जारी रहेगा।

    कार्यक्रम के दौरान एक पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से मण्डल द्वारा मुख्यालय एवं विभिन्न संचालन क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों—पर्यावरण संरक्षण, स्वरोजगार,कौशल विकास, शिक्षा, महिला स्वावलंबन, स्वच्छता आदि—की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

    इसके अतिरिक्त,वर्ष भर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों एवं सदस्याओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और समारोह को स्मरणीय बना दिया।

  • एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र, बिलासपुर में अत्याधुनिक सैमसंग अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

    एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र, बिलासपुर में अत्याधुनिक सैमसंग अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

    विलासपुर। एसईसीएल के बिलासपुर स्थित इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को सैमसंग की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी) मशीन V7 का शुभारंभ किया गया। मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएमएस (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. श्रुति देव मिश्रा, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. अरिहंत जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंशुमन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि डायग्नोस्टिक सेवाओं में सोनोग्राफी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सैमसंग V7 मशीन के स्थापित होने से अब इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में ही पेट (एब्डॉमिनल) सोनोग्राफी, सॉफ्ट टिशू सोनोग्राफी तथा कलर डॉपलर के माध्यम से रक्त वाहिकाओं की जांच जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय पर सटीक जांच सुनिश्चित हो सकेगी।

    उल्लेखनीय है कि सैमसंग V7 अपनी श्रेणी की सर्वाधिक उन्नत अल्ट्रासाउंड मशीनों में से एक मानी जाती है। इसमें नवीनतम तकनीक आधारित उन्नत सॉफ्टवेयर एवं फीचर्स उपलब्ध हैं, जो सभी प्रकार की सोनोग्राफी एवं कलर डॉपलर जांच को उच्च गुणवत्ता और सटीकता के साथ संभव बनाते हैं। इस पहल से एसईसीएल द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर, त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ हुई है।