Category: BARNPUR

  • सेल- आईएसपी, बर्नपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

    सेल- आईएसपी, बर्नपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

    बर्नपुर, । सेल- आईएसपी, बर्नपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का आयोजन 29 अगस्त से खेल एवं मनोरंजन विभाग द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा फिटनेस, टीम वर्क और खेल भावना को बढ़ावा दिया गया। तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत ईडी (वित्त एवं लेखा) अरूप मुखर्जी और सीजीएम-प्रभारी (मानव संसाधन) यू.पी. सिंह द्वारा फिटनेस प्रतिज्ञा और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद रिले रेस, रस्साकशी, सीआईएसएफ एवं आईएसपी के बीच वॉलीबॉल मैच, आईएसपी एवं स्थानीय ग्राम टीम के बीच फुटबॉल मैच तथा बच्चों के लिए आईएसपी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    मुख्य आकर्षणों में मोहम्मद फहीन द्वारा रिले में 7.05 मिनट का विजयी समय, पार्थ सिंह (अंडर-10) एवं रेहान्त धीरज कोचे (अंडर-16) के शतरंज चैम्पियन बनना, सीआईएसएफ की वॉलीबॉल में जीत तथा आईएसपी फुटबॉल टीम का बार्थोल गाँव पर 3-0 की शानदार जीत शामिल रही। 30 अगस्त को स्पोर्ट्स हाउस कॉम्प्लेक्स में आयोजित समापन समारोह में निदेशक प्रभारी (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट्स) सूरजित मिश्रा समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर प्रसिद्ध खेल हस्तियों तरुण घोष, सिबदास बौरी तथा रितविक दास को फुटबॉल के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

    समारोह का समापन 31 अगस्त को लोकप्रिय “संडे ऑन साइकिल” रैली के साथ होगा, जो स्पोर्ट्स हाउस कॉम्प्लेक्स से एयरस्ट्रिप तक और वापसी मार्ग पर निकाली जाएगी। इस रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य संवर्धन और पर्यावरण-अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देना है।

  • ऑपरेशन गैराज में नए उपकरणों के शुभारंभ से सेल- आईएसपी ने बढ़ाई परिचालन दक्षता और सुरक्षा

    ऑपरेशन गैराज में नए उपकरणों के शुभारंभ से सेल- आईएसपी ने बढ़ाई परिचालन दक्षता और सुरक्षा

    बर्नपुर, । परिचालन दक्षता, सुरक्षा और अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सुरजीत मिश्रा, निदेशक प्रभारी , सेल- इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर ने आज ऑपरेशन गैराज विभाग में चार प्रमुख सुविधाओं और उपकरणों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ईडी (वर्क्स) दिप्तेंदु घोष, ईडी (वित्त एवं लेखा) अरूप मुखर्जी, सीजीएम प्रभारी (परियोजना) प्रवीण कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं ऑपरेशन गैराज के कर्मचारी उपस्थित थे।

    ऑपरेशन गैराज में नए उपकरणों के शुभारंभ से सेल

    उद्घाटित सुविधाओं में एक पुनर्निर्मित टी एम एल का डी- ब्रिकिंग मशीन, तीन टाटा हिटाची मिनी एक्स्केवेटर, पाँच हॉलपैक डंपरों में लगाया गया 360° सराउंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम, और यूएसएम (यूनिवर्सल सेक्शन मिल) के समीप विकसित 4000 वर्ग मीटर का पार्किंग क्षेत्र शामिल है, जिसमें एक साथ 45 ट्रेलरों की पार्किंग की क्षमता है।

    कनवर्टर माउथ जाम सफाई एवं प्रक्रिया-उन्मुख कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी टी एम एल डी-ब्रिकिंग मशीन को 2010 में जर्मनी की कंपनी टी एम एल से आधुनिकीकरण पैकेज के अंतर्गत खरीदा गया था। इस बार लगभग ₹60 लाख की लागत से मशीन का संपूर्ण पुनर्निर्माण किया गया, जिसमें वायरिंग हार्नेस प्रतिस्थापन, सॉफ़्टवेयर एवं इंटरफ़ेस अपडेट, सुरक्षा सुविधाओं का उन्नयन, तथा बूम गाइड रोलर और आउटरिगर पैड का आंतरिक विकास शामिल है, जिससे इसकी सेवा-आयु में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

    तीन मिनी एक्स्केवेटर कॉम्पैक्ट लेकिन शक्तिशाली मशीनें हैं। प्रत्येक में 0.07 घन मीटर की बाल्टी क्षमता, 2300 किग्रा का परिचालन भार, और 27.4 HP का इंजन पावर है। कन्वेयर, टनल, गड्ढ़ों, नालियों और अन्य जटिल क्षेत्रों की सफाई, हैंडलिंग एवं रखरखाव के लिए ये उपयुक्त हैं। इन्हें जी ई एम (गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस) निविदा प्रक्रिया के माध्यम से टाटा हिटाची से कुल ₹62.95 लाख (प्रति इकाई ₹20.98 लाख) की लागत पर खरीदा गया।

    360° सराउंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम पाँच ऑफ-रोड हॉलपैक डंपरों में लगाया गया है। सामने, पीछे, बाईं और दाईं ओर कैमरे लगाकर यह सिस्टम ऑपरेटर को पूर्ण 360° दृश्य प्रदान करता है। डैशबोर्ड डिस्प्ले से एकीकृत यह प्रणाली ब्लाइंड स्पॉट समाप्त करती है और सुरक्षित रिवर्सिंग, संचालन एवं दुर्घटना-निवारण में मदद करती है। प्रत्येक इकाई की लागत ₹4.73 लाख रही, जिससे पाँच इकाइयों पर कुल ₹23.65 लाख खर्च हुए। इसमें रिकॉर्डिंग सुविधा भी है, जो सुरक्षा और परिचालन निगरानी को और सुदृढ़ बनाती है।

    ऑपरेशन गैराज द्वारा स्वयं की संसाधनों से विकसित 4000 वर्ग मीटर का पार्किंग क्षेत्र, यूएसएम के सामने तैयार किया गया है, जिसमें एक साथ 40–45 ट्रेलर खड़े किए जा सकते हैं। इससे रोड डिस्पैच मूवमेंट सुगम हुआ है और संयंत्र परिसर में सड़क सुरक्षा को मजबूती मिली है।

    इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिक रखरखाव) विनीत रावल ने कहा कि इन सुविधाओं का उद्घाटन आईएसपी की लगातार आधुनिकीकरण, सुरक्षा संवर्धन और संसाधनों के कुशल उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने ऑपरेशन गैराज टीम द्वारा किए गए नवोन्मेषी आंतरिक प्रयासों की भी सराहना की।

    इन नई सुविधाओं के साथ, सेल- इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास हासिल करने के अपने विजन को और मजबूत किया है।

  • इस्को स्टील प्लांट में “समागम” कार्यशाला का आयोजन 

    इस्को स्टील प्लांट में “समागम” कार्यशाला का आयोजन 

     संविदा एवं श्रमिक तर्कसंगतता पर हुआ विचार-विमर्श

    बर्नपुर, । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की इकाई इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर में 29-30 जुलाई 2025 को दो दिवसीय लियो (एल ई ओ – लर्निंग फ्रोम ईच अदर) कार्यशाला “समागम” का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य विषय था – “संविदाओं और संविदा श्रमिकों के प्रबंधन एवं तर्कसंगतता”, जिसमें सेल की विभिन्न इकाइयों से वरिष्ठ अधिकारियों, प्लांट प्रमुखों, कार्यपालकगणों एवं विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।

    कार्यशाला का उद्घाटन सेल  के शीर्ष प्रबंधन की उपस्थिति में हुआ, जिसमें निदेशक (कार्मिक), सेल ने वर्चुअली मुख्य वक्तव्य दिया। उद्घाटन सत्र के पश्चात कॉर्पोरेट कार्यालय, पाँच इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट्स, स्पेशल स्टील प्लांट्स, सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट तथा बाहरी सलाहकारों द्वारा विषयवस्तु आधारित प्रस्तुतियाँ दी गईं।दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने संविदाओं की संरचना व श्रेणीकरण, गेट पास प्रक्रिया, ठेकेदार बिल प्रणाली, डेटा प्रबंधन, बायोमेट्रिक उपस्थिति, आउटसोर्सिंग संभावनाएँ एवं रणनीतिक मानव संसाधन योजना जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

    कार्यशाला का एक प्रमुख आकर्षण था “दिशा” नामक खंड के अंतर्गत विभिन्न संयंत्रों के प्रतिनिधियों द्वारा गठित सिंडिकेट समूहों का गठन। इन समूहों ने संयुक्त रूप से रणनीतिक सुझाव प्रस्तुत किए, जो भविष्य में सेल के सभी संयंत्रों के लिए एक साझा कार्य योजना का आधार बनेंगे।

    दूसरे दिन के सत्र में निदेशक (कार्मिक) द्वारा आई एस पी की एचआर पत्रिका “होराइजन”  के तीसरे अंक का विमोचन तथा निदेशक प्रभारी (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट्स) द्वारा आई एस पी के ऑनलाइन गेट पास सिस्टम का शुभारंभ भी किया गया।

    समापन सत्र में वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा डेटा की शुद्धता, नीतिगत समन्वय और सहयोगात्मक क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया। आयोजकों, प्रस्तुतकर्ताओं एवं सभी टीमों के प्रयासों की सराहना के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। “समागम” ने यह स्पष्ट किया कि साझा अनुभव, फील्ड स्तर की अंतर्दृष्टि एवं एकीकृत दिशा से कार्यबल के अनुकूलन और परिचालन दक्षता में सुधार लाकर सेल की व्यावसायिक प्रासंगिकता को मजबूती दी जा सकती है।

  • सेल-इस्को स्टील प्लांट के यू.एस.मिल ने रोल किया कड़े यूरोपीय मानकों के अनुसार एक नया उत्पाद

    सेल-इस्को स्टील प्लांट के यू.एस.मिल ने रोल किया कड़े यूरोपीय मानकों के अनुसार एक नया उत्पाद

    बर्नपुर,। सेल के इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर स्थित यूनिवर्सल सेक्शन मिल (यू. एस.एम.) ने अपने उत्पाद बास्केट में एक नया स्ट्रक्चरल प्रोफ़ाइल — UB406X178X67.1 — सफलतापूर्वक रोल कर लिया है, जो कड़े यूरोपीय मानकों पर खरा उतरता है।

    यूरोपीय मानकों के अनुरूप USM द्वारा रोल किया गया यह तीसरा स्ट्रक्चरल प्रोफ़ाइल है, जो वैश्विक मानकों को पूरा करने और सेल के बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बदलती बाजार मांग को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया यह नया सेक्शन निर्माण उद्योग में व्यापक रूप से उपयोग होता है और प्रीमियम स्ट्रक्चरल सेगमेंट में सेल की पकड़ को मजबूत करता है। 

    16 जून 2015 से चालू होने के बाद से यूनिवर्सल सेक्शन मिल (यू एस एम) लगातार अपने नेक्स्  ब्रांड के स्ट्रक्चरल्स, चैनल्स, बीम्स और एंगल्स का उत्पादन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट्स के निदेशक प्रभारी श्री सुरजीत मिश्रा ने कहा, “यू एस मिल से हमेशा ऊँची अपेक्षाएँ रही हैं और टीम ने हर बार उन्हें पार किया है।” कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) श्री दिप्तेंदु घोष ने भी यू एस एम कलेक्टिव और संबद्ध विभागों की सराहना की तथा और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

    मुख्य महा प्रबंधक (यू एस एम) हेमंत कुमार पाठक ने कहा, “पिछले छह महीनों में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन ने सभी तकनीकी और आर्थिक मानकों तथा उत्पादन लक्ष्यों को नई ऊँचाइयों पर पहुंचा दिया है। बाजार की मांग के अनुसार हमें हमेशा अपनाने और अनुकूल होने के लिए तैयार रहना होगा। ए बी पी लक्ष्यों से आगे बढ़कर यह नया प्रोफ़ाइल विकसित करना टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”इस उपलब्धि के साथ, सेल-आई एस पी का यूनिवर्सल सेक्शन मिल नवाचार और उत्कृष्टता की अपनी यात्रा को जारी रखते हुए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को विश्वस्तरीय उत्पाद उपलब्ध कराता रहेगा।

  • इस्को स्टील प्लांट के ई.डी. परिसर में 2.6 kWp क्षमता वाला ऑन-ग्रिड सोलर ट्री सफलतापूर्वक चालू

    इस्को स्टील प्लांट के ई.डी. परिसर में 2.6 kWp क्षमता वाला ऑन-ग्रिड सोलर ट्री सफलतापूर्वक चालू

    बर्नपुर । इस्को स्टील प्लांट के ई.डी. (वर्क्स) परिसर में 2.6 kWp क्षमता वाला ऑन-ग्रिड सोलर ट्री सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया। यह अभिनव सोलर इंस्टॉलेशन केंद्रीय विद्युत विभाग द्वारा पूरी तरह स्वदेशी रूप से स्वयं के संसाधनों का उपयोग करते हुए डिज़ाइन और निर्मित किया गया। निर्माण एवं स्थापना का कार्य एम/एस फेरो स्ट्रक्ट इंजीनियर्स द्वारा किया गया।

    6 मीटर ऊँचा और 4 मीटर फैला यह सोलर ट्री प्रति वर्ष लगभग 3,557 यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा, जिससे सालाना लगभग 3.3 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹66,000 (सामग्री) और ₹1,02,000 (सिविल एवं फैब्रिकेशन) रही, और इसका अनुमानित पेबैक पीरियड लगभग 7 वर्ष है। इस सोलर ट्री की विशेषता इसका अद्वितीय ड्यूल-एक्सिस मूवमेंट है, जिसके माध्यम से यह क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर दोनों दिशाओं में घूम सकता है, जिससे पूरे दिन भर में सौर ऊर्जा का अधिकतम दोहन संभव हो पाता है।

    परियोजना को पूरा करने के दौरान विंड लोड, संरचनात्मक ऊँचाई, लॉजिस्टिक्स तथा उपकरणों के परिवहन जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) अंकुर भादुरी ने बताया कि इन सभी चुनौतियों के बावजूद टीम ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस परियोजना को पी.के. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक एवं एस.के. भद्र, महाप्रबंधक (ईएम) का निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।

    सोलर ट्री का औपचारिक उद्घाटन  दिप्तेंदु घोष, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) ने किया। उन्होंने टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी तथा भविष्य में इस प्रकार की और अधिक स्थायी पहलों की आशा व्यक्त की।

    इस नई पहल से ईडी (वर्क्स) कार्यालय परिसर सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा चुका है और अब ग्रीन बिल्डिंग की श्रेणी में आ गया है, क्योंकि इसकी लगभग पूरी विद्युत आवश्यकता नवीनीकरणीय ऊर्जा से पूरी हो रही है।

    इसी तरह के सोलर ट्री पहले ही बर्नपुर हाउस, ईडी (एमएम) गार्डन, मिल्स कॉम्प्लेक्स, सीसीएएस, सीओ एंड सीसी तथा सिंटर प्लांट जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जा चुके हैं। विभाग का लक्ष्य इस पहल को पूरे संयंत्र परिसर में विस्तार देना है, जिससे आईएसपी की हरित ऊर्जा और सतत विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

  • प्रकृति और उद्योग के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता – दीपतेंदु घोष

    प्रकृति और उद्योग के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता – दीपतेंदु घोष

    सेल-इस्को स्टील प्लांट में ‘वन महोत्सव’ के अंतर्गत वृक्षारोपण

    बर्नपुर/ देशभर में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाला वन महोत्सव इस बार भी पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ सेल-इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों और कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को मजबूत किया।

    वन महोत्सव का उद्देश्य देशवासियों को पेड़ों के महत्व और वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखा जा सके और आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा भविष्य मिल सके। इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए आईएसपी में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    4 जुलाई 2025 को निदेशक प्रभारी कार्यालय परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स)  दीपतेंदु घोष, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स)  सुरजीत मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा)  अरूप मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रभारी  उमेंद्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. सुशांत सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) अशोक कुमार मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपनी सहभागिता को सशक्त किया।  इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कर्मचारियों और आमजनों से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसका संरक्षण कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

    इसके पश्चात 5 जुलाई 2025 को कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) कार्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में भी वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) दीपतेंदु घोष, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) प्रभारी  एस आर दास तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सीजीएम गण उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दिया।

    वन महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 जुलाई 2025 को बर्नपुर बॉयज स्कूल ग्राउंड में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा रखने के सामूहिक संकल्प को दोहराया।

    आईएसपी प्रबंधन ने इस अवसर पर संदेश दिया कि प्रकृति और उद्योग के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। पौधारोपण के ऐसे कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में हरित चेतना के प्रचार का माध्यम भी बनते हैं। सेल-आईएसपी परिवार आने वाले समय में भी इस तरह के अभियानों के माध्यम से हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण सृजित करने के लिए कटिबद्ध रहेगा।

  • सेल-आईएसपी ने पेपरलेस एसएपी- आधारित पीएफ निवेश मॉड्यूल किया लॉन्च

    सेल-आईएसपी ने पेपरलेस एसएपी- आधारित पीएफ निवेश मॉड्यूल किया लॉन्च

    बर्नपुर । डिजिटल परिवर्तन और प्रक्रिया स्वचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इस्को स्टील प्लांट (सेल-आईएसपी) ने एक व्यापक एसएपी-आधारित भविष्य निधि (पीएफ) निवेश मॉड्यूल लॉन्च किया है। इस प्रणाली का उद्घाटन आज  सुरजीत मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) ने सभी फंक्शनल हेड्स और सीजीएम्स की उपस्थिति में किया।

    यह एंड-टू-एंड पेपरलेस समाधान पीएफ निवेश चक्र के सभी चरणों को कवर करता है — वार्षिक योजना से लेकर अंतिम सौदा निष्पादन तक — जिससे पारदर्शिता, दक्षता और निगरानी में वृद्धि होगी। यह मॉड्यूल पीएफ विभाग को निविदाएँ तैयार करने, अनुमोदित करने, प्रकाशित करने और ट्रैक करने में सक्षम बनाता है। पंजीकृत अरेंजर्स को स्वचालित रूप से निविदा सूचना ईमेल के माध्यम से प्राप्त होती है और वे आईएसपी के एसआरएम पोर्टल के माध्यम से बोली लगा सकते हैं, जिसमें बल्क एंट्री अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

    मुख्य विशेषताओं में वास्तविक समय में बोली की निगरानी, स्वचालित तुलनात्मक विवरण, बोलीदाताओं को स्वचालित सूचना, और सुरक्षित दस्तावेज़ प्रबंधन शामिल है। यह प्रणाली डेटा-आधारित रिपोर्टिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे शासन और ऑडिट की तत्परता मजबूत होती है।

    यह पहल डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने, पीएफ कार्यों को सुव्यवस्थित करने और संचालन उत्कृष्टता के प्रति सेल-आईएसपी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

  • ज्ञान उत्सव एलएंडडी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में आईएसपी को मिला दूसरा स्थान

    ज्ञान उत्सव एलएंडडी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में आईएसपी को मिला दूसरा स्थान

    बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (एमटीआई), रांची द्वारा 19 जून 2025 को वर्चुअल मोड में आयोजित ज्ञान उत्सव लर्निंग एंड डेवलपमेंट (एलएंडडी) प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में आई एस पी, बर्नपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। आईएसपी की टीम में सहायक महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी)  राकेश कुमार सिंह और प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) देवेश कुमार शामिल थे। टीम ने “लर्निंग के माध्यम से प्रदर्शन को प्रेरित करना”  विषय पर आधारित प्रेजेंटेशन के माध्यम से आईएसपी का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सेल की विभिन्न इकाइयों में अपनाई जा रही उच्च प्रभावशाली एवं नवाचार से युक्त लर्निंग एंड डेवलपमेंट पद्धतियों को उजागर करना था। निर्णायक मंडल में उद्योग जगत के वरिष्ठ पेशेवरों एवं विशेषज्ञों ने भाग लेने वाली टीमों की प्रस्तुतियों को नवाचार, प्रभाव (मूल्यवान एवं अमूल्य दोनों), व्यापारिक लक्ष्यों के साथ सामंजस्य, और मापनीय परिणाम जैसे मानदंडों पर परखा।

    आईएसपी की प्रस्तुति ने अपनी संगठित संरचना, प्रभावशीलता, और कर्मचारियों के प्रदर्शन एवं क्षमता विकास पर वास्तविक प्रभाव के कारण विशेष पहचान बनाई।

    यह प्रतियोगिता विभिन्न इकाइयों के बीच श्रेष्ठ अभ्यासों के आदान-प्रदान का मंच बनी, जिससे संगठनात्मक लर्निंग संस्कृति को और मजबूती मिलेगी। प्रतियोगिता में प्रस्तुत विशिष्ट योगदानों को आगामी ज्ञान उत्सव कॉन्क्लेव में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सेल की एलएंडडी उत्कृष्टताओं को प्रोत्साहित करना है।

  • सेल-आईएसपी की सी एस आर पहल से बाड़ी विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों का भविष्य हुआ रोशन

    सेल-आईएसपी की सी एस आर पहल से बाड़ी विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों का भविष्य हुआ रोशन

    बर्नपुर, | – आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से, इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) योजना के अंतर्गत बाड़ी विद्यालय प्राइमरी सेक्शन के के जी से कक्षा 4 तक के 160 विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

    एनजीओ शमयिता मठ के सहयोग से आयोजित इस पहल के तहत विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक, पेंसिल, यूनिफॉर्म, जूते, मोज़े और रेनकोट प्रदान किए गए, जिससे विशेष रूप से आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए उनका शैक्षणिक अनुभव अधिक सुरक्षित और सुगम बन सके।

    इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं सी एस आर)विजेंद्र वीर, सहायक महाप्रबंधक(टीएस) पवन कुमार सिंह, और वरिष्ठ प्रबंधक (सी एस आर)अभिषेक कुमार शौर्य उपस्थित थे। इनके साथ सी एस आर  टीम के सदस्य अतनु जाना और  बिप्लव बसाक भी मौजूद थे।

    अपने संबोधन में विजेंद्र वीर ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित करते हुए समाजिक विकास में सेल-आईएसपी की सतत प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • सेल-आईएसपी द्वारा रोमांचक एमएम कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    सेल-आईएसपी द्वारा रोमांचक एमएम कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    बर्नपुर, सेल-आईएसपी के मैटेरियल्स मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित एमएम कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 ने ईडी (एमएम) अभिक डे के नेतृत्व में शानदार सफलता हासिल की। 

    यह टूर्नामेंट 9 से 16 जून तक आयोजित किया गया, जिसमें 28 पुरुष और 4 महिला प्रतिभागियों ने कार्य समय के बाद भाग लिया और खेल भावना के साथ कार्यस्थल की ऊर्जा का अद्भुत मेल दिखाया।

    पुरुष वर्ग के फाइनल में संजय टिर्की (एजीएम) ने प्रसन्ना कुमार को हराकर खिताब जीता, जबकि ईडी (एमएम)अभिक डे और अभिनव जायसवाल ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 

    महिला वर्ग में दीपाली वर्मा ने जोरदार मुकाबले में पूर्णिमा को हराकर जीत हासिल की, जबकि रोहिणी यू.एस. और संगीता सेमीफाइनल तक पहुंचीं।

    श्री अभिक डे और यू.पी. सिंह, ईडी (पीएंडए) द्वारा उद्घाटन किया गया यह आयोजन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। 

    यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सौहार्द और आईएसपी परिवार की ऊर्जा का उत्सव था।