औरंगाबाद।– बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीजेसी शास्त्री के सम्मान में सुमंगल सामुदायिक केंद्र में एक भव्य और भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया।महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) बीके साहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शास्त्री का स्वागत किया। इसके बाद विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की और उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा कीं। बीजेसी शास्त्री ने अपने विदाई भाषण में बीआरबीसीएल में बिताए गए वर्षों की यादें साझा कीं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। बीके साहा और अन्य विभाग प्रमुखों ने श्री शास्त्री को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का समापन तालियों की गूंज और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहां सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Category: AURANGABAD
-

स्टेज-॥ से नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर एनटीपीसी नबीनगर – एल के बेहेरा
एनटीपीसी नबीनगर लिख रहा है विद्युत उत्पादन और ग्रामीण विकास की नयी कहानी
औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियो ने पावर प्लांट के प्रदर्शन और उपलब्धियो से मीडिया को अवगत कराया। कार्यक्रम में विभन्न संस्थाओ से आए मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए, परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक एल के बेहेरा ने कहा की एनटीपीसी नबीनगर ना केवल बिजली उत्पादन में बल्कि ग्रामीण विकास में भी अपनी भागीदारी सफलता पूर्वक निभा रहा है।
नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन 1980 मेगा वाट क्षमता वाला पावर प्लांट है जिसका बिहार राज्य के विद्युत आपूर्ति में अहम् योगदान है। इस परियोजना ने वित्तीय वर्ष (2024-25) में अभी तक 13 हज़ार मिलियन यूनिट (13792 MU) से भी ज्यादा विद्युत उत्पादन कर अपनी संचालन सफलता का प्रदर्शन किया। इस दौरान इस पावर स्टेशन का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 81.07 रहा जो इसकी उत्क्रिष्ठा को दर्शाता है।

एनटीपीसी नबीनगर में स्टेज 2 के तहत तीन 800 मेगावाट की इकाइयों का निर्माण होने जा रहा। स्टेज 2 के निर्माण के बाद इस प्लांट की कुल क्षमता 4380 हो जाएगी जिसके कारण यह देश के प्रमुख पावर प्लांट में से एक बन जायेगा। परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक एल के बेहेरा ने बताया की “स्टेज -।। का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा और इससे जुडी सारी जरुरी तैयारी कर ली गयी है।”स्टेज ॥ में बनने जा रहे इकाइयों में Air cooled condenser system का प्रयोग किया जाएगा जिससे पानी की खपत बेहद ही कम हो जाएगी।
तीनो नए विद्युत् उत्पादन इकाइयां अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल होंगे, जहां उच्च तापमान और प्रेशर के प्रयोग से बिजली बनाए जाएगी, जिससे थर्मल एफिशिएंसी बढ़ जाती है।

स्टेज-2 के निर्माण से बिहार राज्य को और अधिक बिजली उपलब्ध होगी, इस कड़ी में एनटीपीसी ने बिहार सरकार के साथ 1500 MW का PPA करार कर लिया है।
एनटीपीसी नबीनगर ग्रामीण विकास में भी तत्परता से अपना योगदान दे रहा है। यह पावर प्लांट अपने CSR, R&R and CD के माद्यम से 37 से भी ज्यादा गांवो में विकास को गति दे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में अपने लगातार प्रयासों से एनटीपीसी नबीनगर ग्रामीण क्षेत्र में विकास की एक नए कहानी गढ़ रहा है। मीडिया से रूबरू होते हुए श्री एल के बेहेरा ने कहा की “यह हर्ष की बात है की एनटीपीसी नबीनगर के तत्पर प्रयासों से ग्रामीण इलाको में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, हम आपने आस पास के गांव के निवासियों को अपने परिवार स्वरुप मानते है.”
इस प्रेस वार्ता के दौरान एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख समेत वरिष्ठ अधिकारियो ने मीडिया से रूबरू होकर उनके सारे सवालो का जवाब दिया और उनके सकरात्मत सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया। कार्यकारी निदेशक श्री एल के बेहेरा के अलावा इस प्रेस वार्ता में एनटीपीसी नबीनगर के महाप्रबंधक (O&M) के डी यादव, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
-

एनटीपीसी नबीनगर में मनाया गया 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने हेतु एनटीपीसी नबीनगर में हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन
औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में मंगलवार को 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक एल. के. बेहेरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराकर की। इसके बाद, कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को दोहराते हुए, बेहेरा ने उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के महत्व को रेखांकित करने हेतु एनटीपीसी नबीनगर के सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एल. के. बेहेरा ने कहा, “राष्ट्र के विकास में कार्यस्थल सुरक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुरक्षा नियमों का पालन न केवल व्यक्तिगत स्तर पर आवश्यक है, बल्कि यह हमारी सामुदायिक जिम्मेदारी भी है।” इस अवसर पर परियोजना प्रमुख के साथ-साथ महाप्रबंधक (O&M) के. डी. यादव एवं संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, कर्मचारियों, सहयोगियों एवं श्रमिकों को सुरक्षा मानकों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर वर्ष कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, जिससे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और संगठन में एक सकारात्मक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।
-

एनटीपीसी नबीनगर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन
बीआरबीसीएल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
औरंगाबाद, : एनटीपीसी नबीनगर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बीआरबीसीएल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
इस तीन दिवसीय आंतरिक क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 की सात परियोजनाओं-नबीनगर, फरक्का, कहलगांव, कांटी, बीआरबीसीएल, बाढ़ और पतरातू की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के उपरांत, एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री सुदीप नाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस विशेष अवसर पर बीआरबीसीएल के परियोजना प्रमुख बी. सी. जे. शास्त्री एवं महाप्रबंधक (O&M) विमल कुमार साहा भी नबीनगर टाउनशिप पहुंचे। उन्होंने एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एल. के. बेहेरा और महाप्रबंधक (O&M) के. डी. यादव के साथ बैठकर फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। इस रोमांचक मैच में बीआरबीसीएल की टीम ने मेजबान एनटीपीसी नबीनगर को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, एनटीपीसी नबीनगर की खिलाड़ी लिनारानी स्वाइन ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में जीत दर्ज की।
पुरस्कार वितरण समारोह में एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक एल. के. बेहेरा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और खेलों को कार्यस्थल पर ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
समापन समारोह में एनटीपीसी नबीनगर के महाप्रबंधक (O&M) के. डी. यादव, स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-

एनटीपीसी नबीनगर में हुआ मिलन मेले का आयोजन, ग्रामीण छात्र-छात्राओं में बांटी गई छात्रवृत्ति
औरंगाबाद। एनटीपीसी नबीनगर में ‘मिलन मेला 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक एल. के. बेहेरा के द्वारा किया गया। मेले के दौरान एनटीपीसी नबीनगर ने अपनी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत 35 ग्रामीण मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘उत्कर्ष मेधावी छात्रवृत्ति’ प्रदान कर सम्मानित किया। एनटीपीसी नबीनगर यह छात्रवृत्ति वर्षों से आसपास के गांवों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु देता आ रहा है।

स्वरा महिला संघ द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय वार्षिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ-साथ अनेक सुप्रसिद्ध दुकानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस कार्यक्रम को और भी विशेष बनाने के लिए स्वरा महिला संघ की सदस्याओं ने पारंपरिक व्यंजनों और क्षेत्रीय पकवानों के स्टॉल भी लगाए थे, जो मेहमानों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र साबित हुआ।
इस वर्ष मेले को ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य पारंपरिक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना और ग्रामीण जीवन शैली के महत्व को उजागर करना था।
संगीत, मनोरंजन और शानदार उपहारों से सजे इस मेले के पहले दिन, सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से समां बांध दिया, जबकि दूसरे दिन ‘त्रि-ताल’ बैंड ने अपने शानदार संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, विभिन्न मनोरंजक खेलों, बच्चों के लिए विशेष ‘किड्स ज़ोन’, और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी उत्तम प्रबंध किया गया था ।

मेले की रोमांचक गतिविधियों में ‘लक्की ड्रा’ भी शामिल था, जिसके विजेताओं की घोषणा दूसरे दिन, शनिवार को की गयी। ‘लक्की ड्रा’ के विजेताओं को टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मेले में मुख्य महाप्रबंधक एल. के. बेहेरा, स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा, महाप्रबंधक (O&M) के. डी. यादव, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) ए. के. त्रिपाठी, तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रॉय थॉमस सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
-

एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पूर्वी क्षेत्र ने की एनटीपीसी नबीनगर की समीक्षा यात्रा
औरंगाबाद । एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र- 1) सुदीप नाग ने शनिवार को एनटीपीसी नबीनगर (नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन) का गहन निरीक्षण किया। परियोजना परिसर में श्री नाग का स्वागत एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख और मुख्य महाप्रबंधक एल. के. बेहेरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के दी यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन) ऐ.के. त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सुदीप नाग ने अपनी समीक्षा यात्रा के दौरान एनटीपीसी नबीनगर के स्टेज 2 के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रचालन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रणाली स्थलों का दौरा किया, जिसमें वैगन ट्रिपलर और कंट्रोल रूम शामिल थे। इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने परियोजना की मौजूदा स्थिति और आगे के विकास कार्यों का जायजा लिया। श्री नाग ने परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर गहरी चर्चा की और वरिष्ठ अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, कार्यान्वयन और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। नाग ने अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक श्री एल.के. बेहेरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री सुदीप नाग को परियोजना की विभिन्न तकनीकी और संचालन संबंधी उपलब्धियों से अवगत कराया, साथ ही भविष्य में और अधिक क्षमता विस्तार के लिए योजनाओं की जानकारी भी दी।
यह समीक्षा यात्रा न केवल एनटीपीसी नबीनगर की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर थी. बल्कि यह परियोजना की आगामी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने का भी एक अहम कदम साबित हुई।
-

एनटीपीसी नबीनगर बना रहा है ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर
एनटीपीसी नबीनगर ने किया ब्यूटिशियन ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन
औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर (नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन) ने गुरुवार को ग्रामीण महिलाओ के लिए ब्यूटिशियन ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मक़सद परियोजना प्रभावित गांवो की महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। एनटीपीसी नबीनगर के स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बहरा ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों से मुलकात कर उनका हौसला वर्धन किया।

45 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में परियोजना प्रभावित गांवो के कुल 25 से भी ज्यादा महिलाए ब्यूटिशियन के गुण सीखेंगी। विशेषज्ञों की एक टीम सभी प्रतिभागियों को पूर्ण रूप से मेकअप और सम्बंधित कार्यों में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। कार्यशाला के माध्यम से एनटीपीसी नबीनगर गांवो में स्वरोजगार के माध्यमों को बढ़ावा दे रही है ताकि महिलाए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके।

ज्ञातव्य हो की अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक विकास के अंतर्गत एनटीपीसी नबीनगर समय समय पर स्वरोजगार एवं कौशल विकास हेतु महिलाओ एवं किसानो के लिए नए नए कार्यशाला का आयोजन करता रहता है। कार्यशाला में ग्रामीण जन मानस विशेषज्ञों द्वारा टेलरिंग, अमृत कृषि, साबुन निर्माण एवं अन्य गुण निशुल्क सीख कर आत्मनिर्भर बन रहे है।
-

बीआरबीसीएल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 26 जनवरी, 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल परिसर में समारोह के मुख्य अतिथि और बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.जे.सी. शास्त्री ने तिरंगा झंडा फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और सीआईएसएफ परेड का निरीक्षण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए शास्त्री ने भारत के संविधान, देश के लोकतांत्रिक गणराज्य होने के महत्व, बीआरबीसीएल की उपलब्धियों और सभी क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की चर्चा की। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के चहुमुखी विकास में बीआरबीसीएल की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समारोह में बाल भवन के बच्चों और श्री श्री अकादमी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मुख्य अतिथि द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच मधुमक्खी बक्से का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के समापन से पहले शास्त्री ने मेरिटोरियस अवॉर्ड के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले सीआईएसएफ और डीजीआर के जवानों, बल भवन के बच्चों, श्री श्री अकादमी के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
