Category: AURANGABAD

  • बीआरबीसीएल में धूमधाम से मनाया गया 19वां स्थापना दिवस,उपलब्धियों ने बढ़ाया गौरव

    बीआरबीसीएल में धूमधाम से मनाया गया 19वां स्थापना दिवस,उपलब्धियों ने बढ़ाया गौरव

    औरंगाबाद। शनिवार को बिहार राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की सहयोगी कंपनी बीआरबीसीएल (BRBCL) में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ 19वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, संविदाकर्मी एवं श्रमिकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि देहुरी द्वारा कंपनी का ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर आकाश में गुब्बारे उड़ाकर स्थापना दिवस का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया गया।
    अपने प्रेरणादायक संबोधन में  देहुरी ने बीआरबीसीएल की वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए टीम भावना और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

  • एनपीजीसीएल नबीनगर में अग्निशमन शाखा को मिली नई मजबूती, तीन अत्याधुनिक फायर टेंडर किए गए शामिल

    एनपीजीसीएल नबीनगर में अग्निशमन शाखा को मिली नई मजबूती, तीन अत्याधुनिक फायर टेंडर किए गए शामिल

    औरंगाबाद। एनपीजीसीएल नबीनगर संयंत्र की अग्निशमन शाखा और आपातकालीन क्षमता को आज एक नई शक्ति मिली, जब संयंत्र की सुरक्षा में तैनात केऔसुब इकाई में तीन अत्याधुनिक मल्टीपरपजअग्निशमन वाहनों को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया गया। उद्घाटन समारोह केऔसुब फायर स्टेशन पर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना के कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहरा उपस्थित रहे। उनका स्वागत उप कमांडेंट  राघवेन्द्र सिंह और सहायक कमाण्डेंट (अग्नि)  रितेश घोष ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद  बेहरा ने रिबन काटकर नए फायर टेंडरों का उद्घाटन किया।

    कार्यक्रम में उप कमाण्डेंट  राघवेन्द्र सिंह, सहायक कमाण्डेंट (अग्नि)  रितेश घोष, महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) सहित संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी और केऔसुब के बल सदस्य मौजूद रहे।

     एल. के. बेहरा ने अपने संबोधन में एनपीजीसीएल अग्निशमन शाखा की सराहना करते हुए कहा कि यह शाखा संयंत्र में “जीरो फायर एक्सीडेंट” सुनिश्चित करने के लिए निरंतर समर्पित है और अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रही है। केऔसुब की अग्निशमन शाखा वर्ष 2019 से एनपीजीसीएल नबीनगर में सेवाएं दे रही है। संयंत्र में पूर्व में 660 मेगावाट की तीन इकाइयाँ (स्टेज-1) स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि 800 मेगावाट की तीन इकाइयाँ (स्टेज-2) निर्माणाधीन हैं। संयंत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन द्वारा 01 वाटर टेंडर और 02 फोम टेंडर अग्निशमन शाखा में शामिल किए गए हैं। ये वाहन उन्नत पम्पिंग प्रणालियों, उच्च क्षमता वाले जल टैंकों और आधुनिक बचाव उपकरणों से सुसज्जित हैं।

    अग्निशमन शाखा नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाती है और संयंत्र के फायर हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर, अलार्म सिस्टम का रखरखाव करती है। साथ ही कर्मचारियों, महिलाओं, ठेका कर्मियों और स्कूली बच्चों को भी प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का प्रशिक्षण देती है, ताकि आपदा की स्थिति में सामूहिक और त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। कार्यक्रम का समापन तीनों नए फायर टेंडरों के जल प्रदर्शन (ड्रिल) से हुआ, जिसमें उनकी क्षमता और तत्परता का शानदार प्रदर्शन किया गया। सहायक कमाण्डेंट (अग्नि)  रितेश घोष ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नए फायर टेंडरों के जुड़ने से शाखा की त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

  • बीआरबीसीएल में उल्लासपूर्वक मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस

    बीआरबीसीएल में उल्लासपूर्वक मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 7 नवंबर 2025 को एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कुल 2000 पौधे लगाए गए, जिसमें सभी विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारीगणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीआरबीसीएल प्लांट परिसर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी द्वारा एनटीपीसी का झंड़ा फहराया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में  देहुरी ने एनटीपीसी के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने और 51वें स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में एनटीपीसी एवं बीआरबीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, संगठन की निरंतर प्रगति के प्रति सभी को प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर,  देहुरी के नेतृत्व में बीआरबीसीएल परिवार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने समूह फोटोग्राफी में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी एनटीपीसी के 50 वर्षीय प्रतीक चिन्ह (LOGO) के आकार में खड़े होकर एकता और सामूहिकता का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया। यह दृश्य एनटीपीसी एवं बीआरबीसीएल परिवार की एकजुटता और गर्व का प्रतीक बन गया।

  • एनटीपीसी नबीनगर ने उत्साह और गर्व के साथ मनाया एनटीपीसी का 51 वां स्थापना दिवस

    एनटीपीसी नबीनगर ने उत्साह और गर्व के साथ मनाया एनटीपीसी का 51 वां स्थापना दिवस

    राष्ट्र निर्माण में एनटीपीसी का अहम योगदान –  एल. के. बेहरा 

    कार्यकारी निदेशक एल. के. बेहरा द्वारा राजभाषा पत्रिका ‘दीपांजलि” के प्रथम संस्करण का विमोचन

    औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में एनटीपीसी के 51 वें स्थापना दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और संगठनात्मक गर्व के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत,  एल. के. बेहरा, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी नबीनगर ने एनटीपीसी ध्वज फहराने के साथ की। इसके पश्चात एनटीपीसी ध्वज एवं कार्यकारी निदेशक को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानो द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    अपने संबोधन में  एल. के. बेहरा ने सभी कर्मचारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में एनटीपीसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की निरंतर प्रगति और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना की ।

    समारोह में,  एल. के. बेहरा द्वारा एनटीपीसी नबीनगर की राजभाषा पत्रिका ‘दीपांजलि” के प्रथम संस्करण का विमोचन किया गया। यह पत्रिका राज भाषा हिंदी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने, कंपनी में आयोजित राजभाषा गतिविधियों एवं कर्मचारियों की रचनाओं का एक संकलन है। इस अवसर पर एनटीपीसी की गौरवशाली यात्रा पर एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एनटीपीसी तथा एनटीपीसी नबीनगर की उपलब्धियों, नई पहलों और सामाजिक कल्याण गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन के दौरान परियोजना प्रमुख  एल. के, बेहरा,  के. डी. यादव, मुख्य महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण), राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना), अनिल कुमार टी. सी., महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफएम), तथा  एम. पाणिग्रही, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ए डी एम) सहित संयंत्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • “मिटटी से मैदान, प्रतिभा की पहचान” एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामिण खेल महोत्सव का शुभारंभ

    “मिटटी से मैदान, प्रतिभा की पहचान” एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामिण खेल महोत्सव का शुभारंभ

    एनटीपीसी नबीनगर दे रहा है ग्रामीण खेल प्रतिभा को नई पहचान

    नबीनगर, औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में बुधवार को ग्रामीण खेल महोत्सव 2025 की भव्य और उल्लासपूर्ण शुरुआत की गई। एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल के बेहेरा द्वारा इस खेल महोत्सव का उद्घाटन खेल मशाल जलाकर किया। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग ‌द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव में परियोजना के निकटम 22 गाँवों के 17 सरकारी विद्यालयों से कुल 350 छात्र एवं छात्रा भाग ले रहे हैं।

    उ‌द्घाटन कार्यक्रम की शुरुवात  एल के बेहेरा ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा हेतु खेल शपथ दिला कर की। इसके बाद एनटीपीसी नबीनगर में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) के तहत शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं द्वारा महोत्सव की मशाल मैदान में स्थापित की गई।

    इस खेल महोत्सव में 5 से 7 नवम्बर 2025 तक कुल 09 खेल, ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएं जैसे फुटबॉल, शॉटपुट, डिस्क थ्रो, लंबी कूद तथा विभिन्न स्प्रिंट (दौड) स्पर्धाएं-आयोजित की जा रही हैं। इस खेल महोत्सव का समापन एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस यानि 07 नवम्बर 2025 को अंतिम मुकाबलों और भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

    उ‌द्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एल. के. बेहरा ने कहा, “एनटीपीसी नबीनगर अपने आसपास के गाँवों को अपना परिवार मानता है। ग्रामीण खेल महोत्सव न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम है, बल्कि ग्रामीण युवाओं के आत्मविश्वास, एकता और प्रगति

    की दिशा में एक सरहानीय कदम भी है। हमारे महोत्सव की थीम ‘मिट्टी से मैदान, प्रतिभा की पहचान इसी भावना को दर्शाती है।

    विद्युत उत्पादन के अलावा एनटीपीसी नबीनगर अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में अपने सतत् प्रयासों के साथ एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

  • बीआरबीसीएल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता दौड़’ का आयोजन

    बीआरबीसीएल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता दौड़’ का आयोजन

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 31 अक्टूबर 2025 को भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में सभी कर्मचारियों, उनके परिजनों, विभागाध्यक्षों एवं सीआईएसएफ के जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत देहुरी की अगुवाई में सभी प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ ‘एकता दौड़’ में भाग लिया। इस अवसर पर परिसर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश गूंज उठा, जिससे कर्मचारियों में देश की एकता और अखंडता के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

  • बीआरबीसीएल में ‘रंग तरंग’ थिएटर कार्यशाला का सफल समापन

    बीआरबीसीएल में ‘रंग तरंग’ थिएटर कार्यशाला का सफल समापन

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 16 अक्टूबर 2025 को दस दिवसीय थिएटर कार्यशाला का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। समापन समारोह ‘रंग तरंग’ में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दीपक रंजन देहुरी उपस्थित रहे। कार्यशाला में बीआरबीसीएल के नए कर्मचारियों, टाउनशिप की महिलाओं और बच्चों ने अपनी शानदार नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे सभागार में तालियों की गूंज रही। मुख्य अतिथि श्री देहुरी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करती हैं।

  • एनटीपीसी नबीनगर ने चलाया ग्रामीण बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान

    एनटीपीसी नबीनगर ने चलाया ग्रामीण बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान

    औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर ने ग्रामीण बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया। नबीनगर के शिवनपुर उच्च विद्यालय में एनटीपीसी नबीनगर के स्वास्थ्य विभाग एवं स्वरा महिला संघ दद्वारा इस जागरुकता सत्र का संचालन किया गया।

    महिला स्वास्थ्य, माहवारी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर केंद्रित इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सत्र के दौरान एनटीपीसी नबीनगर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संगीता शर्मा ‌द्वारा छात्राओं को उक्त विषय पर व्याख्यान दिया गया और साथ ही बालिकाओं के सवालों को सुनकर उनके संदेहों का समाधान किया गया।

    इस मौके पर स्वरा महिला संघ ‌द्वारा बालिकाओं को माहवारी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्री भी प्रदान की गई। यह विशेष जागरुकता सत्र एनटीपीसी द्वारा ‘आवाहन नीति’ एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

    इस कार्यक्रम में स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा आरती बेहेरा समेत संघ की अन्य वरिष्ठ सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नबीनगर अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम एवं नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत परियोजना से सटे क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

  • बीआरबीसीएल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

    बीआरबीसीएल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

    औरंगाबाद।बीआरबीसीएल में 28 सितंबर 2025 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनपीजीसीएल के परियोजना प्रमुख  एलके बेहेरा सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। 

    कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों- प्रताप फौजदार, डॉ. विष्णु सक्सेना, सुदीप भोला, नीलोत्पल मृणाल,सुश्री मणिका दुबे और  चंदन द्विवेदी ने अपनी रचनाओं से वातावरण को जीवंत कर दिया। कवियों की ओजस्वी, हास्यप्रधान और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

  • एनटीपीसी नबीनगर में हुआ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 

    एनटीपीसी नबीनगर में हुआ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 

     प‌द्मश्री सुरेंद्र शर्मा एवं दिनेश बावरा ने अपनी कविताओं से बांधा समा

    औरंगाबाद ।  एनटीपीसी नबीनगर में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध कवि प‌द्मश्री सुरेंद्र शर्मा,  दिनेश बावरा, शायरा मुमताज़ नसीम एवं  रोहित शर्मा ने अपनी कविताओं से सभी का मन मोह लिया। औरंगाबाद जिला अधिकारी  श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंबरीश राहुल ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

    एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा ने सभी कवियों का स्वागत किया तथा औरंगाबाद जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित कवियों ने अपने हास्य व्यंग्यों एवं कविताओं के माध्यम से सभी को हिंदी भाषा के महत्व एवं साहित्य के अनेक मनोरम रूपों से अवगत कराया।

    कार्यक्रम के अंत में  ओंकार नाथ, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में  के. डी. यादव, मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम), राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना),  मनोरंजन पाणिग्रही, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ए.डी.एम.) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि एनटीपीसी नबीनगर में 14 से 29 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन हेतु अनेक गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।